लोबिया की इस बेहतरीन किस्म से मिलेगी 13 क्विंटल तक पैदावार, किसान सस्ते में ऑनलाइन मंगवाए बीज

लोबिया डीसी- 15 टीएल एक ऐसी किस्म है जिसकी खेती मुख्य तौर पर दक्षिण भारत के किसानों के बीच लोकप्रिय है. लोबिया की ये किस्म अन्य किस्मों के मुकाबले जल्दी पकने वाली किस्म है.

नोएडा | Updated On: 16 Jul, 2025 | 09:43 PM

देश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही किसान खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई कर चुके हैं और कुछ किसान अभी भी खरीफ फसलों की बुवाई कर रहे हैं. आज के किसान खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए पारंपरिक खेती को छोड़ व्यावसायिक फसलों का चुनाव करते हैं जिनसे उन्हें अच्छा उत्पादन मिले और आमदनी भी अच्छी हो. ऐसी ही एक व्यावसायिक फसल है लोबिया की फसल जिसकी खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसान लोबिया की उन्नत किस्म का चुनाव करें. ऐसी ही एक किस्म है लोबिया डीसी- 15 टीएल (Cowpea DC-15 TL). किसान चाहें तो लोबिया के इस किस्म के बीज ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं.

यहां से सस्ते में खरीदें

किसानों को खेती करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय बीज निगम (National Seed Corporation) किसानों को फसलों के बीज बाजार से कम कीमतों पर उपलब्ध कराता है. बता दें कि लोबिया डीसी- 15 टीएल के 5 किलोग्राम बीज का पैकेट बाजार में 975 रुपये में उपलब्ध है वहीं बीज निगम यही पैकेट मात्र 813 रुपये में उपलब्ध करा रहा है. किसान इस बीज के पैकेट को घर बैठे एक क्लिक पर ऑर्डर कर सकते हैं.

ऑनलाइन मंगवाएं बीज

लोबिया डीसी- 15 टीएल की खासियत

लोबिया डीसी- 15 टीएल एक ऐसी किस्म है जिसकी खेती मुख्य तौर पर दक्षिण भारत के किसानों के बीच लोकप्रिय है. लोबिया की ये किस्म अन्य किस्मों के मुकाबले जल्दी पकने वाली किस्म है, इसकी फसल बुवाई के करीब 70 से 80 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. बात करें लोबिया की इस फसल से होने वाली पैदावरा की तो इसकी प्रति हेक्टेयर फसल से किसान लगभग 13 से 16 क्विंटल तक पैदावार कर सकते हैं. लोबिया की इस किस्म की खासियत है कि ये एफिड्स कीट के प्रति सहनशील होती है .

Published: 16 Jul, 2025 | 09:55 PM

Topics: