Todays Top News List: पश्चिम बंगाल में लागत से कम आलू का रेट, किसानों को नुकसान, पंजाब की मंडियों में गेहूं का कुल उठाव 29,02,220 टन तक पहुंचा, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Latest Agriculture News in Hindi: जयपुरवासियों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राहत भरी खबर है. हालांकि अगले 48 घंटे भारी रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है. 27 और 28 अप्रैल को राजस्थान के कई हिस्सों सहित जयपुर में अच्छी बारिश हो सकती है. इस दौरान धूल भरी आंधी चलने और लगभग 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

Agriculture News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात के 133वें एपिसोड के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे. इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर किया जाएगा. साथ ही AIR न्यूज वेबसाइट और NewsOnAir ऐप पर भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा, AIR न्यूज़, DD न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद यह कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा.

नोएडा | Updated On: 26 Apr, 2026 | 07:40 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 07:01 PM (IST)

    बंगाल चुनाव- केजरीवाल का आरोप 27 लाख वोटरों के नाम हटाने की साजिश

    बंगाल चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा और चुनाव आयोग की साजिश के तहत पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से 27 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं. केजरीवाल ने कहा कि यह SIR प्रक्रिया के तहत किया गया और इसका उद्देश्य लोगों के नागरिकता दस्तावेजों को निशाना बनाना है. उन्होंने इन 27 लाख प्रभावित मतदाताओं से अपील की कि वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) का समर्थन करें और भाजपा को हराने में भूमिका निभाएं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 06:45 PM (IST)

    महिला सशक्तिकरण पर ओडिशा में विशेष सत्र, मंत्री सुरेश पुजारी बोले- पूरा प्रदेश देखेगा सच

    भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार के मंत्री सुरेश पुजारी ने भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर होने वाले विशेष सत्र पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि जब महिला आरक्षण बिल पारित हुआ था, तब वे संसद में मौजूद थे. पुजारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के समर्थन न मिलने के कारण यह बिल आगे नहीं बढ़ सका. उन्होंने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए अपने तर्क रखेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश देखेगा कौन महिलाओँ के अधिकार के पक्ष में है और कौन विरोध में. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 06:31 PM (IST)

    हेमंत सोरेन का बीजेपी पर निशाना, बोले- जनता तय करेगी किसे सत्ता मिलेगी

    हावड़ा, पश्चिम बंगाल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल चुनाव लड़ने का काम करती है और जमीनी स्तर पर काम नहीं करती. उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत अलग है. सोरेन ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं और अपने-अपने तरीके से जनता के सामने अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि आखिरकार फैसला जनता को करना है कि किसे सत्ता में लाना है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 06:16 PM (IST)

    देश में जनगणना की शुरुआत, जी किशन रेड्डी ने किया स्व-गणना का आह्वान

    हैदराबाद, तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत को लेकर अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देश में स्व-गणना का काम शुरू हो चुका है और उन्होंने खुद अपनी जानकारी दर्ज की है. इसके बाद अधिकारी आकर इन विवरणों की जांच करेंगे. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में भाग लें. रेड्डी ने बताया कि पहले चरण में घरों की जानकारी एकत्र की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनगणना पूरी होगी. उन्होंने कहा कि देश के विकास और बेहतर योजनाओं के लिए जनगणना बेहद जरूरी है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 06:02 PM (IST)

    तेजस्वी यादव का दावा- बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी तय

    हुगली, पश्चिम बंगाल में आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी माहौल पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि 4 मई का इंतजार करें, परिणाम खुद सामने आ जाएगा. तेजस्वी यादव के अनुसार, बंगाल की जनता एक बार फिर ममता बनर्जी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में मौजूदा सरकार को दोबारा जनसमर्थन मिलेगा. तेजस्वी ने कहा कि लोगों का झुकाव साफ तौर पर ममता बनर्जी के पक्ष में नजर आ रहा है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 05:48 PM (IST)

    भीषण गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट, प्रयागराज में स्कूल टाइम बदला और वॉटर ATM लगाए जाएंगे

    प्रयागराज में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं. डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लू लगने की आशंका ज्यादा है. इसके चलते एडवाइजरी जारी की गई है और स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. लोगों को घर से बाहर निकलते समय सिर ढकने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. अस्पतालों में दवाइयों और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था बढ़ा दी गई है. साथ ही, शहर में वॉटर एटीएम भी लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके.(ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 05:34 PM (IST)

    नड्डा का दावा- बंगाल में बीजेपी के पक्ष में लहर, जनता बदलाव के मूड में

    पूर्व बर्धमान में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जनसभा के दौरान पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि लोगों में जबरदस्त उत्साह और बदलाव की लहर दिख रही है. नड्डा के अनुसार, पहले चरण में ही मतदाताओं ने ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में भी जनता एकतरफा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का फैसला कर चुकी है. नड्डा ने यह भी कहा कि लोग घुसपैठ की समस्या से छुटकारा चाहते हैं और भाजपा को समर्थन देने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 05:17 PM (IST)

    बंगाल में बीजेपी सरकार का दावा, अमित शाह बोले- महिलाओं और युवाओं को हर महीने ₹3000

    रानाघाट, नादिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा चुनावी दावा किया. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी. शाह ने वादा किया कि सरकार बनने पर राज्य की हर महिला के खाते में हर महीने 3000 रुपये भेजे जाएंगे. इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह मुफ्त कर दी जाएगी. शाह ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    26 Apr 2026 05:02 PM (IST)

    महिला आरक्षण और चुनाव आयोग पर गहलोत का हमला, बोले- लोकतंत्र खतरे में

    कोलकाता में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल और चुनाव आयोग को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में पास हो चुका था, लेकिन संशोधन बिल में क्या बदलाव किए गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई. गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा परिसीमन को अपने नियंत्रण में लेकर राजनीतिक लाभ उठाने की थी. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा हुआ तो भविष्य की पीढ़ियां इसे माफ नहीं करेंगी. वहीं, पश्चिम बंगाल चुनाव पर उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग भाजपा के प्रभाव में काम कर रहा है. (ANI)

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 04:48 PM (IST)

    भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने क्षेत्र में पदयात्रा की

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 04:35 PM (IST)

    बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है और भाजपा सिर्फ गंदी राजनीति कर रही है- रविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है और भाजपा सिर्फ गंदी राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा चुनाव SIR मुद्दे के आसपास घुमाया जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि बंगाल की जनता लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को जवाब देगी और उन्हें बुरी तरह हराएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    इस बार बंगाल मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा- PM मोदी

    पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल मतदान के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा. उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को लोगों ने भारी संख्या में वोट डालकर यह दिखा दिया है. मोदी के अनुसार, जिन्होंने जनता के रुझान को नहीं समझा, वे इतने बड़े मतदान से हैरान हैं और कुछ लोगों की नींद भी उड़ गई है. उन्होंने यह भी कहा कि खुद टीएमसी के लोग भी इतनी बड़ी वोटिंग देखकर आश्चर्य और परेशानी में हैं, क्योंकि उन्होंने इतनी बड़ी भागीदारी की उम्मीद नहीं की थी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 04:05 PM (IST)

    टीएमसी ने 15 साल तक बंगाल के लोगों को डराने का काम किया है- PM मोदी

    पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी ने 15 साल तक बंगाल के लोगों को डराने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जब अत्याचार बहुत बढ़ जाता है, तो जनता मां दुर्गा की तरह अन्याय का अंत कर देती है. मोदी ने यह भी कहा कि आज बंगाल के हर बूथ पर लोगों की भारी भीड़ यह संदेश दे रही है कि अब डर खत्म हो रहा है और भरोसा बढ़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 03:50 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर, 4 तारीख का इंतजार कीजिए- अनिल विज

    हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में हुआ बड़ा मतदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर का असर है. उन्होंने कहा कि 92 प्रतिशत मतदान होना सामान्य बात नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी मंच छोड़कर नहीं भागीं, लेकिन 4 तारीख का इंतजार करें, वह बंगाल छोड़कर चली जाएंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 03:35 PM (IST)

    अरविंद केजरीवाल खुद तो चुनाव नहीं जीत पाए, अब ममता बनर्जी का समर्थन करने के लिए गए हैं- गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद तो चुनाव नहीं जीत पाए और अब वे ममता बनर्जी का समर्थन करने के लिए गए हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी बंगाल में पहले ही कमजोर हो चुकी हैं और उनके वहां जाने से टीएमसी की चार और सीटें कम हो जाएंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 03:20 PM (IST)

    मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा बयान, राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि अपनी पार्टी के हर नेता का दायित्व है कि वो अपनी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का प्रयास करें हालांकि कांग्रेस का जनाधार बंगाल में पूरी तरह बिखर चुका है, कुछ बचा नहीं है. फिर भी अगर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है तो पार्टी के हक में प्रचार करते हुए उन्हें कुछ तो कहना ही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 03:10 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में लागत से कम आलू का रेट, किसानों को नुकसान

    पश्चिम बंगाल के सिंगूर में इस साल आलू की बंपर फसल होने से कीमतें गिर गई हैं और बड़े पैमाने पर नुकसान भी हो रहा है. खेतों और बाजारों में ढेरों आलू खुले में पड़े हैं, जिनमें कई सड़ने लगे हैं, इसलिए किसान अपना स्टॉक फेंकने को मजबूर हो रहे हैं. किसानों का कहना है कि ज्यादा उत्पादन होने के बावजूद कम दाम मिल रहे हैं. एक बीघा आलू की खेती पर करीब 20,000 रुपये खर्च आता है, लेकिन किसानों को सिर्फ 16,000 से 18,000 रुपये ही मिल पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में आलू भेजने में दिक्कत आने से भी कीमतों पर असर पड़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 02:52 PM (IST)

    पंजाब की मंडियों में गेहूं का कुल उठाव 29,02,220 मीट्रिक टन तक पहुंच गया

    25 अप्रैल की शाम तक पंजाब में कुल उठाव 29,02,220 मीट्रिक टन तक पहुंच गया. उस दिन 4,70,377 मीट्रिक टन गेहूं का उठाव हुआ, जो पिछले दिन के 4,45,334 मीट्रिक टन से ज्यादा था. 72 घंटे के नियम के अनुसार अभी 38,17,420 मीट्रिक टन गेहूं नहीं उठाया गया है, जबकि कुल मिलाकर 60,68,213 मीट्रिक टन गेहूं अभी भी मंडियों में पड़ा हुआ है. ऐसे जिलों के स्तर पर गेहूं उठाव  में पठानकोट सबसे आगे रहा, जहां दक्षता 64.91 फीसदी रही. इसके बाद लुधियाना ईस्ट 63.88 फीसदी और लुधियाना वेस्ट 62.56 फीसदी पर रहे, जबकि मानसा में यह आंकड़ा 61.71 फीसदी दर्ज किया गया. वहीं अमृतसर सबसे पीछे रहा, जहां केवल 25.47 फीसदी गेहूं का उठाव हुआ. वहीं, तरनतारन 30.12 फीसदी और मोगा 34.08 फीसदी के साथ निचले स्तर पर रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 02:37 PM (IST)

    नितिन नवीन ने शांति नगर में पंचरत्न काली मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की

    पश्चिम बंगाल के नादिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शांति नगर में पंचरत्न काली मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 02:21 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की संस्कृति, विरासत, खेल और कला ने पहले दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी- नितिन नबीन

    पश्चिम बंगाल के नदिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत, खेल और कला ने पहले दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन अब ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में यह कमजोर हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय और पश्चिम बंगाल की संस्कृति को आगे बढ़ाएगी. साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अंतिम समय तक बूथ पर डटे रहें, क्योंकि जनता उनके साथ है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 02:02 PM (IST)

    पंजाब के पटियाला में गेहूं की बंपर खरीद, 9017810 के पार पहुंचा आंकड़ा

    पटियाला में पंजाब की गेहूं खरीद प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. शनिवार को कुल आवक 94,11,200 मीट्रिक टन से ज्यादा पहुंच गई, जो इस सीजन के अनुमानित कुल लक्ष्य का करीब 72 फीसदी है. इस दिन एक ही दिन में 6,21,397 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिससे खरीद अभियान की रफ्तार बनी रही. इस सीजन में अब तक कुल 90,17,811 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है. इसमें से 89,70,433 मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों ने खरीदा है, जबकि 47,378 मीट्रिक टन निजी व्यापारियों ने खरीदा है. शनिवार को कुल 6,23,697 मीट्रिक टन की खरीद दर्ज हुई, जिसमें सरकारी एजेंसियों ने 6,14,170 मीट्रिक टन और व्यापारियों ने 9,526 मीट्रिक टन खरीदा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 01:47 PM (IST)

    ममता बनर्जी की रैली में कुर्सियां खाली, नहीं आ रही जनता- सुवेंदु अधिकारी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की रैली में कुर्सियां, मंच और लगभग 500 पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन आम जनता नहीं आई. इसी वजह से उन्हें वहां से जाना पड़ा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 01:32 PM (IST)

    सप्लाई कम रहने पर 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है टमाटर की कीमत

    दरअसल, धर्मपुरी जिले में आमतौर पर हर साल अधिक मात्रा में टमाटर का उत्पादन होता था. इससे कीमतें कम रहती थीं. लेकिन इस साल हालात बदल गए हैं. उत्पादन में भारी कमी के कारण टमाटर के दाम  तेजी से बढ़ गए हैं. रिटेल बाजार में कीमतें 18-20 रुपये से बढ़कर 40- 44 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. कृषि विपणन अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई कम रहने पर यह कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    26 Apr 2026 01:16 PM (IST)

    टमाटर हुआ महंगा, कीमतों में बढ़ोतरी.. जानें ताजा रेट

    अभी बरसात की शुरुआत नहीं हुई है. बरसात के आगमन में अभी 3 महीने का वक्त है, लेकि टमाटर अभी से नहीं महंगा हो गया है. रिटेल बाजार में कीमतें 100 फीसदी तक बढ़ गई हैं. खासकर तमिलनाडु में टमाटर कुछ  ज्यादा ही महंगा हो गया है. धर्मपुरी जिले के रिटेल बाजार में कीमतें 18-20 रुपये से बढ़कर 40-44 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. ऐसे में आम जनता के किचन का बजट बिगड़ गया है. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि आने वाले गिनों में कीमतें और बढ़ सती है. हालांकि, तिरुवल्लूर अजट्टीहल्ली (उझावर संधाई) मंडी में टमाटर का होलसेल रेट शनिवार को 5000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 01:02 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ में दिखा ‘नेचर का चमत्कार’! काले हिरणों की वापसी से खुश PM मोदी, लौट रही है भारत की खोई विरासत

    नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ में काले हिरणों की वापसी को बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि एक समय इनकी संख्या काफी कम हो गई थी, लेकिन लगातार संरक्षण प्रयासों से अब ये फिर खुले मैदानों में नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने इसे हमारी खोई हुई विरासत की वापसी बताया और मानव-प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया, जिससे वन्यजीव संरक्षण को नई दिशा मिल रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 12:45 PM (IST)

    CM धामी ने मोदी की ‘मन की बात’ को बताया रिकॉर्ड तोड़, Guinness Book में नाम तक की बात!

    देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक अनोखा उदाहरण है, जहां एक देश का प्रमुख इतने लंबे समय तक अपने नागरिकों से संवाद करता है. धामी के अनुसार, यह प्रेरणादायक और मोटिवेशनल पहल है, जिसे वैश्विक स्तर पर भी सराहा जाना चाहिए. उन्होंने यहां तक कहा कि इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा सकता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 12:27 PM (IST)

    पटना में सियासी घमासान! ममता बनर्जी पर बीजेपी नेता का तीखा हमला, ‘हार के डर से अराजकता फैला रही हैं’

    पटना में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पूरी तरह बौखला गई हैं और इसी कारण राज्य में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे दल की रैली में जाकर इस तरह का व्यवहार करना स्थिति को बिगाड़ने जैसा है. रामकृपाल यादव के मुताबिक, यह सब राजनीतिक हताशा का संकेत है और जनता सब देख रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 12:11 PM (IST)

    भारत की न्यूक्लियर ताकत में ऐतिहासिक छलांग! कलपक्कम में बड़ी कामयाबी से बदली तस्वीर, PM मोदी ने जताई खुशी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर में पहली क्रिटिकलिटी हासिल होने पर वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होंने इसे भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और मजबूत करता है. इस सफलता से देश की परमाणु ऊर्जा क्षमता में बड़ा विस्तार होगा. वैज्ञानिकों के इस प्रयास को भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 11:58 AM (IST)

    PM मोदी ने बताया कच्छ का ‘गुलाबी जादू’! क्यों कहलाता है ‘फ्लेमिंगो सिटी’!

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कच्छ के रण का खूबसूरत वर्णन किया. उन्होंने कहा कि बारिश के बाद यह क्षेत्र जीवंत हो उठता है और हर साल लाखों फ्लेमिंगो यहां पहुंचते हैं, जिससे पूरा इलाका गुलाबी रंग में बदल जाता है. इसी कारण इसे ‘फ्लेमिंगो सिटी’ कहा जाता है. ये पक्षी यहां घोंसले बनाकर अपने बच्चों को बड़ा करते हैं. स्थानीय लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं, जो पर्यावरण संरक्षण का सुंदर प्रतीक बन चुके हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 11:43 AM (IST)

    PM मोदी ने 'मन की बात कार्यक्रम' में बांस की खेती का किया जिक्र, की किसानों की प्रशंसा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में पूर्वोत्तर भारत में बांस क्षेत्र की सफलता और उससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आ रहे बदलावों की सराहना की है. उन्होंने आगे कहा कि साल 2017 में कानून में बदलाव करके हमने बांस को पेड़ की कैटेगरी से बाहर किया जिसके नतीजे सबके सामने हैं. आज पूरे नॉर्थईस्ट में बांस सेक्टर फल-फूल रहा है. लोग लगातार इनोवेशन करके इसमें वैल्यू एडिशन कर रहे हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 11:27 AM (IST)

    PM मोदी का ‘मन की बात’ में बड़ा संदेश! बुद्ध की शिक्षाओं से जोड़ा आज का समय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड में कहा कि मई की शुरुआत एक पवित्र मौके के साथ हो रही है और कुछ महीनों बाद बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाएगी. उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के जीवन के संदेश आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं.

    पीएम मोदी ने बताया कि शांति की शुरुआत हमारे अंदर से होती है और खुद पर नियंत्रण रखना ही सबसे बड़ी जीत है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इन विचारों को अपने जीवन में अपनाएं

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 11:12 AM (IST)

    कोलकाता में सियासी बवाल! रवि किशन के बयान से मचा हड़कंप, बंगाल की राजनीति गरमाई!

    कोलकाता में BJP सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राज्य में लंबे समय से भय, हिंसा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग बदलाव के लिए मतदान कर रहे हैं. उनके अनुसार, जनता अपने अधिकारों और राज्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर वोट दे रही है. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है तथा कई स्तरों पर बहस तेज हो गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    26 Apr 2026 10:57 AM (IST)

    दिल्ली में बड़ा खुलासा! नंदू गैंग का खास गुर्गा गिरफ्तार… हथियारों का जखीरा बरामद

    दिल्ली के द्वारका में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. आरोपी हथियार सप्लायर बताया जा रहा है, जिसके पास से अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल, एक सिंगल-शॉट पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, वह उगाही रैकेट से भी जुड़ा हुआ है. इस गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि गैंग के कई और बड़े राज सामने आ सकते हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 10:37 AM (IST)

    अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- किसानों की आय नहीं बढ़ी, हालात चिंताजनक

    अखिलेश यादव ने यूपी में किसानों की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आय दोगुनी करने के वादे के बावजूद किसानों को कोई खास फायदा नहीं मिला. उनके मुताबिक प्रदेश में किसानों और मजदूरों की हालत चिंताजनक है और आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 10:23 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं, 7.48 लाख टन स्टॉक तैयार, खरीफ से पहले सरकार अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए सरकार ने किसानों को राहत दी है. कृषि मंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में 7.48 लाख मीट्रिक टन उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है, जिससे फिलहाल किसी कमी की आशंका नहीं है. सरकार ने बताया कि यूरिया, डीएपी और एनपीके जैसे सभी जरूरी खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक उर्वरकों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 10:05 AM (IST)

    यूपी में जल जीवन मिशन का नया नियम, पाइपलाइन बनाने वाली कंपनी ही 10 साल तक करेगी देखरेख

    उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण जलापूर्ति को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब गांवों में पाइपलाइन डालने के बाद उसकी देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी अगले 10 साल तक उसी कंपनी की होगी जिसने उसे बनाया है. यह व्यवस्था जल जीवन मिशन के तहत लागू की गई है, ताकि योजनाएं लंबे समय तक सुचारु रूप से चलती रहें और लोगों को लगातार पानी मिलता रहे.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 09:51 AM (IST)

    झज्जर में गेहूं के फांस जलाने के 34 मामले सामने आए, जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

    हरियाणा के झज्जर जिले में फसल अवशेष जलाने पर रोक के बावजूद गेहूं के फांस जलाने के 34 मामले सामने आए हैं. कृषि विभाग को सेटेलाइट के जरिए इनकी सूचना मिली है और जांच जारी है. दोषी पाए जाने पर किसानों पर जुर्माना, एफआईआर और पोर्टल पंजीकरण पर रोक जैसी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि फसल अवशेष न जलाएं, क्योंकि इससे जमीन की उर्वरता भी प्रभावित होती है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 09:36 AM (IST)

    यूपी में ‘स्कूल चलो अभियान’ तेज, झुग्गी-भट्ठों के बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर फोकस

    उत्तर प्रदेश में ‘स्कूल चलो अभियान’ को और तेज करते हुए अब 1 मई से झुग्गी-झोपड़ी और ईंट-भट्ठों में रहने वाले बच्चों पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके तहत 6 से 14 साल तक के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार आउट-ऑफ-स्कूल और ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष अभियान चला रही है, जिसमें दिव्यांग बच्चों और बालिकाओं के प्रवेश पर भी खास जोर दिया जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 09:21 AM (IST)

    ट्रंप बोले- मेरी टीम को नहीं मिली थी कोई चेतावनी, हमलावर को सुरक्षा बलों ने पहले ही दबोचा

    डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें या उनकी टीम को पहले से किसी खतरे की कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी और सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते हमलावर को रोक लिया. ट्रंप के मुताबिक आरोपी अब पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है, साथ ही जांच एजेंसियां उसके कैलिफोर्निया स्थित घर की भी जांच कर रही हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 09:05 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बरकरार, 26 अप्रैल से बादल और हल्की बारिश से मिलेगी राहत

    दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों तेज गर्मी और लू का असर जारी है, तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच रहा है. हालांकि 26 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. शाम के समय बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं, हवाओं और हल्की बारिश से प्रदूषण में भी सुधार की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 08:50 AM (IST)

    यूपी के किसानों की बढ़ी आमदनी, 52 हजार से बढ़कर 1.20 लाख पहुंची सालाना आय

    उत्तर प्रदेश में किसानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिला है. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के मुताबिक किसानों की औसत सालाना आय 52 हजार रुपये से बढ़कर करीब 1.20 लाख रुपये हो गई है. वहीं गन्ना किसानों को अब तक 3.15 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है और अब भुगतान 8–10 दिनों के भीतर सीधे खातों में पहुंच रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 08:33 AM (IST)

    केरल-कर्नाटक में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली का अलर्ट

    दक्षिण भारत में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले कुछ घंटों में तेज हवाओं (करीब 40-50 किमी/घंटा) के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बिजली गिरने और पेड़ गिरने का खतरा भी जताया है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 08:17 AM (IST)

    J&K में HADP से खेती को मिला बड़ा सहारा, 74 हजार किसानों को फायदा, 1.11 लाख यूनिट्स शुरू

    जम्मू-कश्मीर में होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (HADP) के जरिए खेती को नई दिशा मिल रही है. अब तक 1.11 लाख से ज्यादा यूनिट्स स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे 74 हजार से अधिक किसान परिवारों को सीधा लाभ मिला है. इस योजना से किसानों की आय बढ़ रही है और रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 08:03 AM (IST)

    राघव चड्ढा मामले पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- एजेंसियों और लालच से तोड़ी जा रही हैं पार्टियां

    आम आदमी पार्टी में जारी सियासी हलचल के बीच अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने राघव चड्ढा समेत नेताओं के बीजेपी में जाने के दावों पर कहा कि एजेंसियों और लालच के जरिए पार्टियां तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया और कहा कि किसी पार्टी को खड़ा करने में वर्षों की मेहनत लगती है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 07:47 AM (IST)

    गुजरात में आज स्थानीय निकाय चुनाव, अमित शाह अहमदाबाद में करेंगे मतदान

    गुजरात में 26 अप्रैल को स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है. अमित शाह अहमदाबाद के नारनपुरा में वोट डालेंगे, जबकि भूपेंद्र पटेल शिलज प्राथमिक स्कूल में मतदान करेंगे. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सूरत में वोट डालेंगे. राज्य में 15 महानगरपालिका, 84 नगरपालिका और हजारों सीटों पर वोटिंग हो रही है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 07:31 AM (IST)

    व्हाइट हाउस कार्यक्रम में गोली चलने की खबर, डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को जल्द बाहर ले जाया गया

    अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोली चलने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को एहतियात के तौर पर तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 07:15 AM (IST)

    राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलेगा, 27–29 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी और लू का असर जारी है, कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 27 से 29 अप्रैल के बीच जयपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर समेत कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    26 Apr 2026 06:59 AM (IST)

    यूपी में गो-आश्रय स्थलों के लिए अलर्ट, गर्मी से बचाव के लिए कूलर और पानी की व्यवस्था अनिवार्य

    उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने सभी गो-आश्रय स्थलों में पशुओं की सुरक्षा के सख्त निर्देश जारी किए हैं. अब हर गौशाला में कूलर, पंखे, वाटर मिस्टिंग सिस्टम और छाया की उचित व्यवस्था करना जरूरी होगा. साथ ही पशुओं के लिए साफ पीने के पानी की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही न हो.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 26 Apr, 2026 | 06:54 AM