CM किसान की 14वीं और 15वीं किस्त जारी, 82 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 4-4 हजार रुपये

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है. खंडवा के बलराम कृषि महोत्सव में 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3300 करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की गई.

नोएडा | Updated On: 27 Jul, 2026 | 01:17 PM

CM Kisan kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 4000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान योजना की 14वीं और 15वीं किस्त जारी की. इस दौरान किसानों के खातों में करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई. हालांकि, किसानों के मन में अब अगली किस्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं. योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. सरकार ने इस बार दो किस्तों की राशि एक साथ जारी की है, इसलिए किसानों को अब अगली यानी 16वीं किस्त के लिए अक्टूबर-नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है.

82 लाख किसानों को मिली 4000 रुपये की सहायता राशि

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है. मुख्यमंत्री मोहन यादव  ने खंडवा से प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के खातों में 14वीं और 15वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की. सरकार की ओर से जारी 4000 रुपये की राशि किसानों के लिए खेती से जुड़े खर्चों में मददगार साबित होगी. किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद, दवा और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में कर सकेंगे. इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6000 रुपये के अलावा राज्य सरकार की ओर से भी 6000 रुपये सालाना दिए जाते हैं. यानी पात्र किसानों को कुल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है.

अगली 16वीं किस्त के लिए करना होगा इंतजार

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना  में किसानों को हर साल तीन किस्तों में सहायता राशि दी जाती है. इस बार सरकार ने 14वीं और 15वीं किस्त का पैसा एक साथ जारी किया है. ऐसे में अब किसानों को अगली 16वीं किस्त का इंतजार है. माना जा रहा है कि अगली किस्त अक्टूबर या नवंबर महीने तक जारी की जा सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी 16वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर योजना से जुड़ी जानकारी और अपने भुगतान की स्थिति जरूर जांचते रहें.

ऐसे चेक करें सीएम किसान योजना का स्टेटस

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की पात्रता क्या है?

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थी हैं. पीएम किसान योजना की पात्रता शर्तें ही इस योजना पर भी लागू होती हैं. इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के समय आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे कृषि कार्यों को बेहतर तरीके  से कर सकें. मध्य प्रदेश सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है.

Published: 27 Jul, 2026 | 01:02 PM

Topics: