क्या फिर कुछ होने वाला है बड़ा! PM मोदी ने देशवासियों से की सोना नहीं खरीदने की अपील
पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और मजबूत करने की अपील करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने को कहा. उन्होंने जूते, बैग और रोजमर्रा के इस्तेमाल की दूसरी चीजों में भी स्थानीय उत्पाद जुटाने पर जोर दिया. साथ ही परिवारों से खाने के तेल की खपत कम करने की अपील की और कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ लोगों की सेहत को भी फायदा होगा.
PM Modi Appeal: अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और ऊर्जा संकट गहरा गया है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से देश का साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी, संसाधनों की उपलब्धता और बढ़ती महंगाई जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी को मिलकर योगदान देना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से ‘राष्ट्रहित में जिम्मेदार’ जीवनशैली अपनाने की अपील की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशहित को ध्यान में रखते हुए लोगों को कम से कम एक साल तक सोने के गहनों की गैर-जरूरी खरीदारी से बचना चाहिए, चाहे घर में शादी या कोई बड़ा समारोह ही क्यों न हो. उन्होंने कहा कि संकट के समय में विदेशी मुद्रा बचाना ही असली देशभक्ति है.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाना भी देशभक्ति का हिस्सा है. पीएम ने घरेलू पर्यटन और देश के भीतर ही समारोह आयोजित करने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान अपनी कुछ आदतों को फिर से अप्लाई करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि घर से काम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि ईंधन की बचत हो सके.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल ज्यादा करें
हैदराबाद के परेड ग्राउंड में करीब 30 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और जिम्मेदार जीवनशैली को बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल, कारपूलिंग और माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने की अपील की. साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों को तेजी से बढ़ाने पर भी जोर दिया.
- बेंगलुरु रैली में PM मोदी का बड़ा ऐलान, किसानों और विकास योजनाओं पर विपक्ष को दिया जवाब
- अमित शाह के इस ऐलान से पशुपालकों की बढ़ेगी कमाई.. ज्यादा दूध देने वाली बछिया लेंगी जन्म
- मजदूरों के लिए बड़े शहरों में बनेगा ‘लेबर अड्डा’.. बच्चे के जन्म पर मिलेंगे 20 हजार.. CM का ऐलान
- पराली जलाने के मामले में 157 फीसदी की बढ़ोतरी, जानें किस जिले में आए कितने केस
मीडिया से भी सहयोग की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभक्त सिर्फ देश के लिए जान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मुश्किल समय में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाना भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा केवल किसी एक सरकार या राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं है. इसके लिए हर नागरिक, राजनीतिक पार्टी और संगठन को मिलकर काम करना होगा, ताकि देश वैश्विक अक्षरों का विस्तार से सामना कर सके. पीएम मोदी ने इस अभियान में मीडिया से भी सहयोग की अपील की.
खाद का इस्तेमाल कम करें किसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी और यूक्रेन युद्ध का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. इससे आपूर्ति चेन बुरी तरह प्रभावित हुई और खाद्य पदार्थों, ईंधन और खादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गई. उन्होंने कहा कि इन वस्तुओं के बावजूद केंद्र सरकार किसानों को राहत देने के लिए खाद पर भारी सब्सिडी दे रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 3,000 रुपये में मिलने वाली खाद की बोरी भारतीय किसानों को 300 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है.
वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा
पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और मजबूत करने की अपील करते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने को कहा. उन्होंने जूते, बैग और रोजमर्रा के इस्तेमाल की दूसरी चीजों में भी स्थानीय उत्पाद जुटाने पर जोर दिया. साथ ही परिवारों से खाने के तेल की खपत कम करने की अपील की और कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था के साथ लोगों की सेहत को भी फायदा होगा.
मिट्टी की उर्वरता घट रही है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रासायनिक खाद के ज्यादा इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता घट रही है और देश की आयात पर निर्भरता बढ़ रही है. उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 फीसदी तक कम करने और धीरे-धीरे प्राकृतिक खेती मसालों की अपील की. साथ ही खेती में डीजल पंपों की जगह सोलर पंप इस्तेमाल करने पर जोर दिया.
पीएम मोदी की देशवासियों से 8 जरूरी अपील
- पीएम मोदी ने विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने की अपील की.
- उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने को सच्ची देशभक्ति बताया.
- वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने की सलाह दी.
- पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग अपनाने की अपील की.
- माल ढुलाई में रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहनों के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया.
- पीएम मोदी ने कहा कि खाद की बढ़ती कीमतों के बावजूद किसानों को भारी सब्सिडी दी जा रही है.
- ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्वदेशी उत्पादों और खाने के तेल की कम खपत पर जोर दिया गया.
- किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 फीसदी तक घटाकर प्राकृतिक खेती और सोलर पंप अपनाने की अपील की गई.