कमजोर मॉनसून की भविष्यवाणी के बीच राहतभरी खबर, केरल में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में शनिवार को लू चल सकती है. वहीं ओडिशा में शनिवार से अगले तीन दिनों तक, और झारखंड में रविवार से तीन दिनों तक गर्म हवाओं का असर रहने की संभावना है.
Weather Updates: कमजोर मॉनसून पूर्वानुमान के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) ने कहा है कि केरल में मॉनसून से पहले गरज-चमक और तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. ECMWF के मुताबिक, केरल में 22 अप्रैल के आसपास आंधी-तूफान और बारिश तेज होने की संभावना जताई गई है. ऐसे केरल में सामान्य मॉनसून 1 जून के आसपास आता है. यानी ये गतिविधियां मॉनसून के करीब 40 दिन पहले का है.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान होने वाली बारिश को ‘प्री-मॉनसून रेन पीक’ कहा जाता है, जो आने वाले मॉनसून के समय पर आने का एक अहम संकेत माना जाता है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून की समय पर शुरुआत के लिए प्री-मॉनसून बारिश का सही समय पर शुरू होना बहुत जरूरी माना जाता है. यह चरण मॉनसून के सही समय पर आने का एक अहम संकेत देता है. इस दौरान बादलों का एक बारिश लाने वाला क्षेत्र (क्लाउड बैंड) केरल से शुरू होकर बंगाल की खाड़ी तक पूर्व दिशा में फैल जाता है. यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) की सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, यह बादल बुधवार से स्पष्ट रूप से बनने की संभावना है. इसके बाद अगले एक हफ्ते तक गरज-चमक वाले तूफान और तेज हो सकते हैं और महीने के अंत तक जारी रह सकते हैं.
गरज-चमक वाले तूफान देखने को मिलते हैं
बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, इधर पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में काल बैसाखी तूफानों का मौसम भी सक्रिय है, जहां उत्तर-पश्चिमी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर तेज आंधी और बारिश को बढ़ावा दे रही हैं. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नमी बढ़ने से आने वाले दिनों में ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसी स्थिति बन सकती है, जिसमें तेज बिजली गिरने, ओलावृष्टि और गरज-चमक वाले तूफान देखने को मिलते हैं.
- तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान, कई राज्यों में लू का खतरा… तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
- ब्लैक थ्रिप्स से आम की फसल प्रभावित.. उत्पादन कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी, 23000 रुपये क्विंटल रेट
- देश में 180 लाख टन से ज्यादा है खाद का स्टॉक, खरीफ सीजन में उर्वरक आपूर्ति को लेकर केंद्र ने बनाई रणनीति
- सरसों के उत्पादन में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी, राजस्थान पहले स्थान पर.. जानें MP, यूपी, हरियाणा का हाल
इलाकों में पहले ही आंधी-तूफान शुरू हो चुके हैं
इन हवाओं की वजह से उत्तर-पश्चिम और पूर्व भारत के कुछ पहाड़ी और मैदानी इलाकों में पहले ही आंधी-तूफान शुरू हो चुके हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति सिर्फ एक-दो दिन तक रह सकती है, इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है.
ओडिशा में अगले छह दिनों तक उमस भरा मौसम रह सकता है
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में शनिवार को लू चल सकती है. वहीं ओडिशा में शनिवार से अगले तीन दिनों तक, और झारखंड में रविवार से तीन दिनों तक गर्म हवाओं का असर रहने की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा में अगले छह दिनों तक उमस भरा मौसम रह सकता है. कर्नाटक के तटीय इलाके और तमिलनाडु में चार दिन, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और यानम में तीन दिन, जबकि पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में रविवार से पांच दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना जताई गई है.