Tips and Tricks: अंडा ताजा है या खराब? सोशल मीडिया के हर फूड मिथ पर न करें भरोसा, ऐसे मिनटों में करें पहचान

Egg Purity Test: अंडा ताजा है या खराब, इसकी पहचान घर पर आसानी से की जा सकती है. एक गिलास पानी में अंडा डालें. अगर वह नीचे बैठ जाए तो ताजा है, और अगर ऊपर तैरने लगे तो वह पुराना या खराब हो सकता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, केवल सूखा छिलका देखकर अंडे को नकली या खराब मानना सही नहीं है.

नोएडा | Published: 27 May, 2026 | 01:30 PM

Fake vs Real Egg: अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि जो अंडा वे खाने जा रहे हैं, वह ताजा है या खराब. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कई फूड मिथ लोगों को और ज्यादा कन्फ्यूज कर देते हैं. कोई सूखे छिलके को नकली बताता है, तो कोई रंग देखकर उसकी क्वालिटी तय करने लगता है. जबकि FSSAI के अनुसार आप अंडे की ताजगी घर बैठे ही आसानी से पहचान सकते हैं. सिर्फ एक गिलास पानी की मदद से आप कुछ ही सेकंड में पता लगा सकते हैं कि अंडा फ्रेश है या बासी.

सूखा छिलका खराब होने की निशानी नहीं

FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अनुसार, अंडे का बाहरी छिलका सूखा होना इस बात का संकेत नहीं है कि अंडा नकली या खराब है. कई बार मौसम, स्टोरेज और तापमान की वजह से छिलका अलग दिखाई दे सकता है. इसलिए केवल बाहरी रूप देखकर अंडे की क्वालिटी तय करना सही नहीं माना जाता.

पानी वाला आसान टेस्ट सबसे भरोसेमंद

अगर आप घर पर ही अंडे की ताजगी जांचना चाहते हैं, तो पानी वाला तरीका सबसे आसान और प्रभावी माना जाता है. इसके लिए एक गिलास या बर्तन में पानी भरें और उसमें अंडा डाल दें.

क्यों तैरने लगता है खराब अंडा?

समय के साथ अंडे के अंदर हवा की मात्रा बढ़ने लगती है. जैसे-जैसे अंडा पुराना होता है, उसके अंदर गैस बनती है और वह हल्का हो जाता है. यही वजह है कि खराब अंडा पानी में तैरने लगता है, जबकि ताजा अंडा भारी होने के कारण नीचे बैठ जाता है.

खराब अंडा खाने से पेट खराब होना, फूड पॉइजनिंग और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अंडे को खाने करने से पहले उसकी ताजगी जांचना बेहद जरूरी है. खासकर गर्मियों के मौसम में अंडे जल्दी खराब हो सकते हैं, इसलिए उन्हें सही तापमान पर स्टोर करना चाहिए.

सोशल मीडिया मिथ से रहें सावधान

आजकल इंटरनेट और सोशल मीडिया पर खाने-पीने की चीजों को लेकर कई तरह की गलत जानकारियां वायरल होती रहती हैं. ऐसे में बिना जांचे किसी भी वायरल टिप पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. हमेशा वैज्ञानिक और आसान तरीकों से ही खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जांचनी चाहिए.

अंडे की ताजगी पहचानने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट या खास जानकारी की जरूरत नहीं होती. सिर्फ एक गिलास पानी से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि अंडा ताजा है या खराब. सही जानकारी और सावधानी से ही बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखा जा सकता है.

Topics: