अब लाइव

CEC ज्ञानेश कुमार का जिक्र कर ट्रंप ने फिर उठाया अमेरिकी चुनाव में ID का मुद्दा

Latest Agriculture News in Hindi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 18 अगस्त को दिल्ली के पूसा परिसर में दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को ‘शक्ति की सप्तधारा’ के तहत शपथ दिलाएंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में इसका आह्वान किया था. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में कहा कि मंत्रिमंडल ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 18 Aug, 2026 | 07:35 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    18 Aug 2026 07:49 AM (IST)

    JSSC-CGL परीक्षा पर बड़ा फैसला, CM हेमंत सोरेन ने किया रद्द करने का ऐलान

    झारखंड में पिछले 24 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है. सरकार राज्य में केंद्र के नए परीक्षा कानून को लागू करने पर भी विचार कर रही है. इस कानून में संगठित नकल और परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है. भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 Aug 2026 07:35 AM (IST)

    CEC ज्ञानेश कुमार का जिक्र कर ट्रंप ने फिर उठाया अमेरिकी चुनाव में ID का मुद्दा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में मतदाता पहचान को लेकर एक बार फिर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बयान का जिक्र किया. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर अमेरिकन वोटर एलेजिलबिलिटी (SAVE) अमेरिका एक्ट पास करने की अपील दोहराई. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी प्रशासन से सवाल किया था कि वैध फोटो ID के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे कराए जाते हैं. ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया का हवाला देते हुए अमेरिकी चुनावों में भी मतदाता पहचान की जरूरत पर जोर दिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 Aug 2026 07:21 AM (IST)

    JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद बवाल, नियुक्त कर्मचारी भी उतरे धरने पर

    रांची में JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है. परीक्षा के जरिए नियुक्त होकर अपने पदों पर काम कर चुके अभ्यर्थियों ने अब प्रोजेक्ट भवन में धरना शुरू कर दिया है. प्रदर्शनकारी अपनी नियुक्तियों को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब और न्याय की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत नियुक्ति मिलने के बाद उन्होंने संबंधित पदों पर काम भी किया है. अब परीक्षा रद्द होने के फैसले से उनके भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    18 Aug 2026 07:08 AM (IST)

    पटना के कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जला

    पटना के SP वर्मा रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. पटना के फायर ऑफिसर अजीत कुमार ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है. बेसमेंट में पार्किंग के साथ एसी, फ्रिज और टीवी का गोदाम भी था, जहां आग लगी. शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. हादसे में सामान को नुकसान हुआ है. फिलहाल कॉम्प्लेक्स के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

 

Published: 18 Aug, 2026 | 07:00 AM