अब लाइव

बिहार-झारखंड का 25 साल पुराना जल विवाद खत्म, सोन नदी के पानी पर हुआ बड़ा समझौता

Latest Agriculture News in Hindi: आज 1 सितंबर 2026 से मुख्य रूप से मुंबई में दूध और देशभर में टाटा-हुंडई की कारें महंगी हो रही हैं. इसके अलावा एलपीजी, सीएनजी और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी तेल विपणन कंपनियों द्वारा बदलाव किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले दो दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 1 Sep, 2026 | 07:48 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    01 Sep 2026 07:50 AM (IST)

    ‘मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया’, कांग्रेस पर CM मोहन यादव का बड़ा हमला

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों को आजादी से पहले ही हटा दिया था. मोहन यादव ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए इसे वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देखा. उनके बयान के बाद वंदे मातरम् और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है.

  • Posted By: Isha Gupta

    01 Sep 2026 07:36 AM (IST)

    मुंबई वालों को बड़ा झटका! CNG 2 रुपये और PNG 1 रुपये महंगी

    CNG Price Hike: मुंबई और आसपास के इलाकों में 1 सितंबर से सीएनजी और घरेलू पीएनजी महंगी हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो और पीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति मानक घन मीटर बढ़ाए हैं. सीएनजी की नई कीमत 88 रुपये प्रति किलो हो गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    01 Sep 2026 07:17 AM (IST)

    तेलंगाना में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, नलगोंडा BJP अध्यक्ष के घर पर हमले और तोड़फोड़ का आरोप

    तेलंगाना के नलगोंडा में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प के बाद तनाव बढ़ गया. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने नलगोंडा बीजेपी जिला अध्यक्ष नागम वारसिथ रेड्डी के घर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की. इससे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं पर तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी के कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने का आरोप लगा था. दोनों घटनाओं के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

  • Posted By: Isha Gupta

    01 Sep 2026 07:01 AM (IST)

    हिमाचल में 4 सितंबर तक बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा. IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य के मैदानी इलाकों में 31 अगस्त से 4 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, अगले चार दिनों में कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि 1 जून से 31 अगस्त के बीच हिमाचल में हुई बारिश सामान्य से 10 फीसदी कम रही. लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 1 Sep, 2026 | 07:00 AM