अब लाइव

अंकित बलियान हत्याकांड में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर

Latest Agriculture News in Hindi: भारत सरकार के मत्स्य पालन मंत्रालय का आज 31 अगस्त को एक आउटरीच कार्यक्रम लक्षद्वीप के अगत्ती में आयोजित किया जा रहा है. माननीय उपराष्ट्रपति “मिशन रंगीन मछली 2031”—सजावटी मत्स्य पालन के विकास के लिए रणनीतिक कार्ययोजना जारी करेंगे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मछली पालकों और मछुआरों, जिनमें महिला मछली पालक एवं महिला मछुआरे भी शामिल होंगे.आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले दो दिनों के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 31 Aug, 2026 | 07:20 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    31 Aug 2026 07:43 AM (IST)

    अंकित बलियान हत्याकांड में यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर

    उत्तर प्रदेश में हरियाणवी गायक और अभिनेता अंकित बलियान हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शामली में यूपी पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो प्रमुख शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया. पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटर इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका में बताए जा रहे थे. मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    31 Aug 2026 07:29 AM (IST)

    राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत रंग देने का लगा आरोप

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में वाल्मीकि समुदाय के एक सदस्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल पर हुए धार्मिक अनुष्ठान को जातिगत मुद्दे से जोड़ दिया, जिससे अनुसूचित समुदाय की भावनाएं आहत हुईं. पुलिस के मुताबिक, जवाहर नगर निवासी अमित कुमार ने रविवार को हल्द्वानी थाने में शिकायत दी. शिकायतकर्ता का कहना है कि वह उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां धार्मिक अनुष्ठान और सफाई अभियान आयोजित किया गया था.

  • Posted By: Isha Gupta

    31 Aug 2026 07:15 AM (IST)

    ‘हिंदू किसी एक भाषा, पूजा या जीवनशैली से परिभाषित नहीं’, भारत में सभी का सम्मान: मोहन भागवत

    टोरंटो में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदू पहचान और भारत की विविधता को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ‘हिंदू’ शब्द को किसी एक भाषा, पूजा पद्धति या जीवनशैली तक सीमित नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, ये सभी इंसानी विविधता का हिस्सा हैं और हिंदू सभी का सम्मान करते हैं. भागवत ने कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उत्पीड़न झेलने वाले लोगों को भारत में शरण मिली है. उन्होंने भारत में मुस्लिम, ईसाई और यहूदी समुदायों की मौजूदगी का भी उल्लेख किया.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 31 Aug, 2026 | 07:00 AM