Gold Rate: लगातार गिर रहा सोना, 1.52 लाख के नीचे आया 24 कैरेट गोल्ड.. जानें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Gold Price Today: 3 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,160 रुपये और 22 कैरेट 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर चिंता से सोने पर दबाव बना हुआ है.

नोएडा | Published: 3 Sep, 2026 | 10:32 AM

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. 3 सितंबर की सुबह भी देश के ज्यादातर बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम कम हुए हैं. लगातार कई दिनों से जारी गिरावट के बाद दिल्ली के सराफा बाजार में सोना तीन सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर के आसपास पहुंच गया है. अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी जरूरी है. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

दिल्ली में सोने का नया भाव

3 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पिछले कारोबारी सत्र में भी दिल्ली के सराफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत लगातार छठे दिन नीचे आई थी. इस वजह से सोना तीन सप्ताह से ज्यादा समय के निचले स्तर के आसपास पहुंच गया.

मुंबई और कोलकाता में कितना है गोल्ड रेट?

मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत दिल्ली से थोड़ी कम है. इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. चेन्नई में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

इन शहरों में क्या हैं सोने के दाम?

देश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम में अंतर देखने को मिल रहा है. अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 139490 152160
मुंबई 139340 152010
अहमदाबाद 139390 152060
चेन्नई 139340 152010
कोलकाता 139340 152010
हैदराबाद 139340 152010
जयपुर 139490 152160
भोपाल 139390 152060
लखनऊ 139490 152160
चंडीगढ़ 139490 152160

क्यों लगातार गिर रही हैं सोने की कीमतें?

सोने की कीमतों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारणों का असर पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,303.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपनाने की आशंका भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है. आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से निवेशक सोने जैसे निवेश विकल्पों से दूरी बना सकते हैं, जिसका असर कीमतों पर पड़ता है. वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है. वैश्विक बाजारों में होने वाले इन बदलावों का असर भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिलता है.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है. 3 सितंबर की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानी स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 63.64 डॉलर प्रति औंस है. भारत में चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, घरेलू मांग और अन्य आर्थिक परिस्थितियों का असर पड़ता है. ऐसे में सोना या चांदी खरीदने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

Topics: