घर में लगाने जा रहे हैं तुलसी का पौधा? पहले जान लें ये बातें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!
Tulsi ke Niyam: क्या आपके घर में तुलसी और शमी दोनों के पौधे लगे हैं? अगर हां, तो जरा रुकिए! हो सकता है, आपने अनजाने में एक ऐसा वास्तु दोष पैदा कर लिया हो, जो आपकी सुख-शांति और समृद्धि पर भारी पड़ रहा हो. हिंदू धर्म में जहां तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है, वहीं शमी भी पूजनीय है. लेकिन क्या इन दोनों को एक साथ लगाना शुभ होता है? चलिए, जानते हैं वो खास बातें जो हर घर में तुलसी लगाने से पहले हर किसी को जरूर जाननी चाहिए.

सर्दियों में तुलसी की देखभाल ऐसे करें, ठंड में भी रहेगा हरा-भरा और ताज़ा पौधा

तुलसी का पौधा घर की नकारात्मक शक्तियों को दूर करने में बेहद प्रभावशाली होता है. इसे धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से शुद्धता और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है.

वास्तु शास्त्र में तुलसी को लेकर विशेष नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन न करना तुलसी के प्रभाव को घटा सकता है और इसके लाभ नहीं मिल पाते.

शमी भले ही शुभ पौधा माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार इसे तुलसी के पास लगाना वर्जित है. यह संयोजन घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है.

यदि तुलसी और शमी को एक साथ लगाया जाए तो तुलसी का शुभ प्रभाव खत्म हो सकता है, जिससे न केवल मानसिक अशांति बढ़ेगी बल्कि आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.

शमी का पौधा जरूर लगाएं लेकिन तुलसी से दूर किसी अन्य शुभ स्थान पर. इससे दोनों पौधों के सकारात्मक प्रभाव घर में बने रहेंगे और वास्तु दोष से भी बचाव होगा. (Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.)
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp