अभी तक खाते में नहीं आए हैं 22वीं किस्त के 2000 रुपये? आज ही इस नंबर पर करें शिकायत.. हो जाएगा समाधान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्रीय सेक्टर की एक महत्वपूर्ण स्कीम है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते  में हर साल 6000 रुपये की राशि भेजी जाती है. यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है और हर चार महीने के अंतराल पर 2000-2000 रुपये सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं.

नोएडा | Published: 17 Mar, 2026 | 04:18 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 22वीं किस्त के जारी हुए आज 5 दिन हो गए हैं. लेकिन इसके बावजूद कई किसानों का कहना है कि अभी तक उनके खातों में पीएम किसान की 22वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है. ऐसे में इन किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है. पर ऐसे किसानों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है. ईमेल या फोन कर अपनी शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें मालूम पड़ जाएगी कि आखिर किन वजहों से उनके खातों में अभी तक 22वीं किस्त के 2000 रुपये नहीं आए हैं.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  की 22वीं किस्त जारी की थी. इस किस्त के तहत 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये भेजे गए. कुल मिलाकर सरकार ने पात्र किसानों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की. हालांकि, कुछ किसानों को अभी तक यह राशि नहीं मिली है. अगर आप भी उनमें से हैं, तो आप इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

क्या है PM Kisan FAQs का नियम

PM Kisan FAQs के अनुसार, जिन किसानों के नाम संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की सरकार द्वारा PM Kisan पोर्टल पर किसी चार-महीने की अवधि में अपलोड किए गए हैं, उन्हें उसी अवधि के लिए लाभ मिलना चाहिए. अगर किसी कारण से उन्हें उस चार महीने की किस्त या बाद की किस्तें नहीं मिलीं (सिर्फ उन मामलों को छोड़कर, जहां उन्हें योजना से बाहर रखा गया हो), तो उन्हें देरी दूर होते ही सभी बकाया किस्तों का भुगतान मिलना चाहिए. हालांकि, शिकायत दर्ज कराने से पहले किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है.

लाभार्थी सूची में नाम है कि नहीं ऐसे करें जांच

किसान यहां कर सकते हैं शिकायत

अगर लाभार्थी सूची में आपका नाम है और इसके बावजूद आपके खातों में पीएम किसान की राशि नहीं पहुंंची है, तो आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं. या आप टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकत हैं. आप pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर ईमेल के जरिए अपनी शिकायत  कर सकते हैं. इसके अलावा आप शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261 पर भी कॉल कर सकते हैं. साथ ही शिकायत करने के लिए टोल-फ्री नंबर: 1800-115-526 भी उपलब्ध है.

पीएम किसान के तहत मिलते हैं 6000 रुपये

बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्रीय सेक्टर की एक महत्वपूर्ण स्कीम है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते  में हर साल 6000 रुपये की राशि भेजी जाती है. यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है और हर चार महीने के अंतराल पर 2000-2000 रुपये सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्च में आर्थिक सहारा देना है.

पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है?

Topics: