22वीं किस्त जारी होते ही पीएम किसान को लेकर बड़ा अपडेट, नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगा लाभ.. सरकार सख्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की. पंजाब सरकार ने लाभार्थी किसानों के लिए सेंट्रल फार्मर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया. किसान Agristech पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर Farmer ID बनाएं. आधार कार्ड लेकर CSC जाएं. एसएएस नगर में गांव स्तर पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 14 Mar, 2026 | 03:53 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM KAISAN) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी. इसी बीच पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने तय किया है कि जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें अब सेंट्रल फार्मर रजिस्ट्रेशन सिस्टम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, तभी उनकी किस्तें जारी रहेंगी. मोहनली के मुख्य कृषि अधिकारी सुखजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि किसानों को Agristech पोर्टल पर रजिस्टर करके एक यूनिक Farmer Registration ID बनानी होगी. इसका मुख्य उद्देश्य किसानों का एक केंद्रीकृत डेटाबेस तैयार करना है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से सही किसानों तक पहुंचे.

सुखजिंदर सिंह बाजवा ने द ट्रिब्यून की रिपोर्ट से कहा कि भविष्य में PM किसान सम्मान निधि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने रजिस्ट्रेशन पूरा किया है और Farmer ID ले ली है. हर पंजीकृत किसान को एक यूनिक पहचान नंबर मिलेगा, जो उनके मौजूदा PM किसान अकाउंट से लिंक होगा. इससे जमीन के रिकॉर्ड की सत्यापन और प्रमाणीकरण आसान होगा.

किसान रजिस्ट्रेशन अन्नदाताओं के लिए अनिवार्य

डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने किसानों को कहा कि जो किसान रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं करेंगे, उन्हें भविष्य में किस्तें मिलने से रोक लगाया जा सकता है. किसानों को सलाह देते हुए डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि लाभार्थी किसान अपना आधार कार्ड  लेकर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं. एसएएस नगर के कृषि और किसान कल्याण विभाग भी अलग-अलग ब्लॉकों में गांव स्तर पर कैंप आयोजित कर रहा है और CSC से संपर्क कर रहा है. किसान अपने ब्लॉक के कृषि कार्यालय में जाकर और मदद ले सकते हैं और रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

22वीं किस्त के लिए 18,640 करोड़ खर्च किए गए

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की. उन्होंने असम के गुवाहाटी से इस किस्त की राशि किसानों के खातों में भेजी. इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये पहुंच गए. इस बार सरकार ने इसके लिए 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की है. किसानों में खुशी का माहौल है और सीमांत किसान कहते हैं कि पीएम किसान की इस राशि से वे समय पर मूंग और उड़द की बुवाई कर पाएंगे. लेकिन कई किसानों का कहना है कि उनके खाते में अभी तक 22वीं किस्त की राशि नहीं आई है. तो आइए जानते हैं, आखिर किस वजह से 22वीं किस्त की राशि अटकी हुई है.

असम में क्या बोले पीएम मोदी

22वीं किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार के लिए किसानों का हित सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि पहले की कांग्रेस सरकार किसानों को उनका पूरा हक देने में हिचकिचाती थी. मोदी के अनुसार, 2014 से पहले 10 साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों को एमएसपी के तहत करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया था, जबकि उनकी सरकार के पिछले 10 वर्षों में यह राशि बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है.

केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता  दी जाती है. इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में हर साल 6000 रुपये की राशि भेजी जाती है. यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है और हर चार महीने के अंतराल पर 2000-2000 रुपये सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्च में आर्थिक सहारा देना है.

किसान अपना नाम और स्टेटस ऐसे चेक करें

  • मोबाइल या कंप्यूटर से ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in
    पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Beneficiary List’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, तहसील चुनें.
  • इसके बाद ब्लॉक और गांव सिलेक्ट करें.
  • ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपके गांव की पूरी लाभार्थी लिस्ट दिखाई देगी.
  • अगर आपका नाम है, तो 2,000 रुपये आपके अकाउंट में आएंगे.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 14 Mar, 2026 | 03:41 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

केंद्र सरकार ने गेहूं का एमएसपी कितने रुपये तय किया है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
पुंगनूर नस्ल
विजेताओं के नाम
सुभाष चंद्र गुप्ता- किसनपुर, अमेठी, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़