“न मैं हारी, न इस्तीफा दूंगी”, बंगाल नतीजों के बाद ममता का बड़ा बयान, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Mamta Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद सियासी माहौल बेहद गरम हो गया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह न तो इस्तीफा देंगी और न ही अपनी हार स्वीकार करती हैं. उनका दावा है कि यह हार नहीं, बल्कि उन्हें हराने की कोशिश की गई है.

Isha Gupta
नोएडा | Updated On: 5 May, 2026 | 05:30 PM

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही. सत्ता बदल गई है, लेकिन बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को और ज्यादा गरमा दिया है. इसी बीच ममता बनर्जी का एक के बाद एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपनी हार को नकार दिया, बल्कि चुनाव प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. अब यह मुद्दा सिर्फ नतीजों तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर बहस का कारण बनता दिख रहा है.

“नैतिक जीत हमारी, हार नहीं मानी जाएगी”

ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव परिणामों को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं. उनके अनुसार, आधिकारिक तौर पर भले ही नतीजे कुछ और दिखाएं, लेकिन जनता का समर्थन उनके साथ है. ममता बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह न तो इस्तीफा देंगी और न ही अपनी हार स्वीकार करती हैं. उन्होंने साफ कहा कि वह इस नतीजे को अपनी हार नहीं मानतीं और राजभवन जाकर इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता.

चुनाव आयोग और EVM पर गंभीर आरोप

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है. EVM को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वोटिंग के बाद मशीनों में 80-90 फीसदी बैटरी कैसे बची रह सकती है. उन्होंने इसे संदेहास्पद बताते हुए पूरे चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए. TMC प्रमुख ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और कई जगहों पर छापेमारी की गई.

उन्होंने यह भी कहा कि कई IAS और IPS अधिकारियों को बदलकर पक्षपातपूर्ण तरीके से नियुक्तियां की गईं. उनके मुताबिक, यह पूरा चुनाव एक साजिश के तहत लड़ा गया.

विपक्षी गठबंधन का मिला समर्थन

ममता बनर्जी ने बताया कि उन्हें विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं का समर्थन मिला है. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन उनके साथ मजबूती से खड़ा है और आने वाले समय में यह एकजुटता और मजबूत होगी.

ममता बनर्जी ने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है और वह खुद को एक आम नागरिक मानती हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा की है और कभी वेतन या पेंशन तक नहीं ली. अब “फ्री बर्ड” के रूप में वह जनता के लिए काम जारी रखेंगी.

मतगणना प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने मतगणना के दौरान गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया. उनका कहना है कि शुरुआती दौर में ही मीडिया में BJP की जीत का माहौल बनाया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके काउंटिंग एजेंट्स को हटाया गया और हिंसा की घटनाएं भी हुईं. यहां तक कि उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वह खुद मौके पर पहुंचीं, तो उन्हें रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई. पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी के इन बयानों ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 May, 2026 | 05:26 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

खरीफ सीजन में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
2585 रुपये प्रति क्विंटल
विजेताओं के नाम
रंजीत महतो- विष्णुपुर, हजारीबाग, झारखंड

लेटेस्ट न्यूज़