Kisan Samman Nidhi: बड़ी घोषणा.. किसानों को 3 हजार रुपये ज्यादा मिलेंगे, जानिए अब कितने पैसे खाते में आएंगे

अब बिहार के किसानों को हर साल 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. बिहार में किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना बढ़ा दी गई है. बिहार सरकार ने आज 2026-27 के लिए बजट की घोषणा की है. राज्य के ग्रामीण और किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान बजट में किया गया है.

नोएडा | Updated On: 3 Feb, 2026 | 05:25 PM

Jannayak Karpoori Thakur Kisan Samman Nidhi Yojana: बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को दी जा रही किसान सम्मान योजना के तहत राशि को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. अब राज्य के किसानों को सालाना 9 हजार रुपये मिलेंगे. इसमें केंद्र सरकार की ओर से सालाना 6 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से सालाना 3 हजार रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि बिहार सरकार ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. राज्य के ग्रामीण और किसानों के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान बजट में किया गया है.

किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना बढ़ी

बिहार सरकार ने बजट 2026 में बड़ी घोषणा करते हुए किसानों को वित्तीय राहत दी है. बिहार के किसानों को हर साल 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. बिहार में किसान सम्मान निधि योजना की राशि डेढ़ गुना बढ़ा दी गई है. इसके लिए नीतीश सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है. इसके तहत किसानों को साल में 3000 रुपये एक्स्ट्रा मिलेंगे.

कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना में मिलेंगे 3 हजार रुपये

नीतीश सरकार ने ‘जननायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की है. इस योजना के तहत बिहार सरकार राज्य के किसानों को केंद्र सरकार की 6,000 रुपये की राशि के अलावा राज्य सरकार की ओर से 3,000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे. यानी अब बिहार के पात्र किसानों को कुल 9,000 रुपये सालाना मिलेंगे.

73 लाख किसानों को अतिरिक्त राशि मिलेगी

भारत सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों को सालाना तीन किस्तों में 6000 रुपये दिए जाते हैं. अब बिहार सरकार अपने किसानों को जन नायक कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सालाना 3 हजार रुपये देगी. बिहार सरकार ने बजट 2026 में बताया कि लगभग 73 लाख किसानों को अतिरिक्त सहायता देकर कुल 9,000 रुपये सालाना तक का लाभ देने का प्रस्ताव रखा गया है.

3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन में बजट 2026-27 पेश किया. बिहार सरकार ने पेश किए गए बजट 2026-27 में कुछ ऐसा ही भरोसा दिखाया है. ये बजट खेतों में मेहनत करने वाले किसान, घर संभालती महिलाएं, पढ़ाई का सपना देखता बच्चा, नौकरी की तलाश में भटकता युवा और बेहतर इलाज की उम्मीद करता हर नागरिक-सबकी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. 3.47 लाख करोड़ रुपये का यह बजट साफ संदेश देता है कि बिहार की विकास यात्रा अब गांवों से शुरू होकर शहरों तक पहुंचेगी और हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी.

Published: 3 Feb, 2026 | 04:27 PM

Topics: