PM Kisan: 23वीं किस्त से पहले बड़ा अलर्ट! बैंक खाते में ये काम नहीं किया तो नहीं तो रुक सकता है पैसा
PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त से पहले किसानों के लिए जरूरी अलर्ट जारी किया गया है. अगर किसी किसान के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer), आधार सीडिंग या NPCI मैपिंग एक्टिव नहीं है, तो उनकी किस्त अटक सकती है.
PM Kisan Update: केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है. हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में सीधे भेजी जाती है. लेकिन अब 23वीं किस्त से पहले एक जरूरी अलर्ट सामने आया है. अगर आपके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) सुविधा चालू नहीं है, तो आपकी अगली किस्त रुक सकती है. सरकार पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजती है, इसलिए DBT का एक्टिव होना बेहद जरूरी है.
क्या है DBT और क्यों जरूरी है?
DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके जरिए सरकार बिना किसी बिचौलिये के सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा भेजती है. पीएम किसान योजना की सभी किस्तें इसी सिस्टम के तहत ट्रांसफर होती हैं. अगर किसी किसान के खाते में DBT या NPCI मैपिंग एक्टिव नहीं है, तो भुगतान रुक सकता है और किस्त अटक सकती है.
23वीं किस्त से पहले जरूरी काम
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बैंक खाते की स्थिति जरूर जांच लें. खासकर आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग को अपडेट करना बहुत जरूरी है. अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं है, तो किसानों को बैंक जाकर तुरंत इसे ठीक करवाना चाहिए ताकि किस्त में कोई दिक्कत न आए.
बैंक में जाकर ऐसे करें DBT एक्टिव
किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर DBT सुविधा चालू करवा सकते हैं.
- पहला कदम: बैंक अधिकारी को बताएं कि आपको पीएम किसान योजना के लिए DBT एक्टिव करवाना है.
- दूसरा कदम: बैंक से मिलने वाले आधार सीडिंग या NPCI मैपिंग फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें और हस्ताक्षर करें.
- तीसरा कदम: फॉर्म के साथ आधार कार्ड की कॉपी जमा करें. सत्यापन के बाद बैंक आपकी DBT सुविधा सक्रिय कर देगा.
कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है और खाते में पैसा आने में कोई दिक्कत नहीं होती.
इन बातों का रखें खास ध्यान
किस्त समय पर पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी चीजें पहले से अपडेट रखनी चाहिए:
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
- मोबाइल नंबर बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए
- e-KYC प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए
- NPCI मैपिंग स्टेटस एक्टिव होना चाहिए
- लापरवाही से रुक सकता है पैसा
कई बार छोटी सी गलती की वजह से किसानों की किस्त अटक जाती है. अगर DBT या आधार लिंकिंग अपडेट नहीं है, तो 2,000 रुपये की किस्त भी रोकी जा सकती है. इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें.