Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में घना कोहरा छाया हुआ है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से तापमान नीचे लुढ़क गया है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Top 20 News Today: महाराष्ट्र में चार दिन ड्राई डे, शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 जनवरी को गुजरात के भावनगर जिले के पालीताणा तालुका के हणोल गांव में आयोजित “आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव-2026” में शामिल होंगे. यह गांव केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया के प्रयासों से ग्राम स्वराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श ग्राम के संकल्प का उदाहरण बनकर सामने आया है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
चुनाव से पहले जीत का विश्वास, जनता ने विकास पर फिर जताया भरोसा
नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी को पिछली बार से अधिक सीटें मिलने की पूरी उम्मीद है. गडकरी ने कहा कि नागपुर की जनता अब तक किए गए विकास कार्यों से संतुष्ट है और आगे और बेहतर काम चाहती है. इसी भरोसे के साथ उन्होंने रिकॉर्ड मार्जिन से जीत का दावा किया. उन्होंने बताया कि राज्यभर से मिल रही रिपोर्ट सकारात्मक हैं और हर जगह माहौल पार्टी के पक्ष में है. नितिन गडकरी ने विश्वास जताया कि चुनावी नतीजे शानदार रहेंगे और पार्टी की जीत तय है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
काफिले पर हमले के विरोध में सड़क पर उतरे विपक्षी नेता
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने उनके काफिले पर हमले का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पुरुलिया से मेदिनीपुर लौटते समय TMC के 10-12 लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला किया और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की. अधिकारी ने दावा किया कि भाजपा के एक महामंत्री के साथ मारपीट भी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इसी के विरोध में पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ विरोध मार्च निकाला जा रहा है. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
विकसित भारत मिशन से बदलेगा गांवों का भविष्य
अजमेर में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने VB-G RAM G बिल को गांव, गरीब और किसानों के लिए बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा कि 2005 में शुरू हुई MGNREGA योजना का अब नाम बदलकर ‘विकसित भारत-रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण किया गया है, जिसका उद्देश्य देश को विकसित बनाना है. मंत्री ने कहा कि यह कानून आम जनता, किसानों और ग्रामीण इलाकों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल से विकसित भारत की नींव पड़ेगी, इसी कारण विपक्ष घबराया हुआ है. चौधरी ने दावा किया कि नए कानून से रोजगार, आय और गांवों के विकास को नई दिशा मिलेगी.
-
Posted By: Saurabh Sharma
स्थानीय निकाय चुनाव में धर्म नहीं, पानी-स्वास्थ्य-शिक्षा जैसे जनमुद्दे बनें बहस का केंद्र
मुंबई में शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्थानीय हैं, इसलिए इसमें पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात होनी चाहिए. राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को चुनौती दी है कि वे ऐसा कोई चुनाव बताएं, जहां हिंदू-मुसलिम का मुद्दा न उठाया गया हो. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्रभर में नागरिकों की बुनियादी समस्याएं अहम हैं. संजय राउत ने दावा किया कि नगर पालिका और नगर पंचायत में जो हुआ, वह इस बार महानगरपालिका चुनावों में नहीं दोहराया जाएगा.
-
Posted By: Saurabh Sharma
चेन्नई में पोंगल की धूम, 20 जगहों पर होंगे संगमम और फूड फेस्टिवल
चेन्नई में DMK सांसद कनिमोझी ने पोंगल समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि राजरत्नम स्टेडियम में पोंगल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन करेंगे. इसके बाद पोंगल फेस्टिवल और चेन्नई संगमम का आयोजन शहर की 20 अलग-अलग जगहों पर होगा. कार्यक्रम में फूड फेस्टिवल, पारंपरिक खेल, कारीगरों और लोक कलाकारों की भागीदारी रहेगी. कनिमोझी ने बताया कि 17 तारीख को एक खास फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें मॉडल के रूप में लोक कलाकार ही रैंप पर नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन तमिल संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
फसल कटाई के बाद समृद्धि और संस्कृति का उत्सव है टुसू पर्व- संजय सेठ
रांची में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने टुसू पर्व के महत्व को बताते हुए कहा कि देशभर में मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल जैसे त्योहार फसल कटाई के बाद मनाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में टुसू त्योहार धान, धन और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है. इस पर्व पर कुंवारी लड़कियां व्रत रखती हैं, लोकगीत गाए जाते हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई जाती हैं. संजय सेठ ने कहा कि टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, मेहनत और सामूहिक खुशहाली का प्रतीक है. उन्होंने इस पावन अवसर पर देश की निरंतर प्रगति की कामना भी की.
-
Posted By: Saurabh Sharma
कांग्रेस को संस्कृति से दिक्कत, तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है पार्टी- सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मंदिरों के विकास, संस्कृति के संरक्षण, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण और दंगा रोकने जैसे कानूनों से कांग्रेस को परेशानी होती है. सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को मंदिरों के विकास में संस्कृति की मजबूती नहीं दिखती, बल्कि वे इसे धन की बर्बादी मानते हैं. वहीं वक्फ संपत्तियों के मामले में सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को कांग्रेस पूरी तरह सही ठहराती है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की आस्था, सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए लगातार काम कर रही है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
गांव की ताकत बढ़ाएगा नया कानून, कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं- ब्रजेश पाठक
लखनऊ में एक दिवसीय G-RAM-G कार्यशाला के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मजदूरों और किसानों के हित में लाया गया नया कानून गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और आधारभूत संरचना का तेजी से विकास होगा. अब गांव के विकास की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को दी गई है, नए कामों को पास कराने और लागू करने का अधिकार भी पंचायत के पास होगा. कांग्रेस के ‘MGNREGA बचाओ संग्राम’ पर पाठक ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और भगवान राम को लेकर उनका विरोध लगातार रहा है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं
हरियाणा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. शिक्षा विभाग के फैसले के अनुसार अब स्कूल 15 जनवरी को नहीं, बल्कि 19 जनवरी को खुलेंगे. विभाग ने 17 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है, जबकि 18 जनवरी को पहले से रविवार की छुट्टी है. लगातार गिरते तापमान और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की गई है कि वे विभाग के निर्देशों का पालन करें.
-
Posted By: Kisan India
महाराष्ट्र में चार दिन ड्राई डे, शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक
महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 13 से 16 जनवरी तक चार दिनों के लिए ड्राई डे घोषित किया है. इस दौरान 29 नगर निगम क्षेत्रों में शराब की बिक्री, खरीद और सेवन पूरी तरह बंद रहेगा. बार, परमिट रूम और शराब की सभी दुकानें इन दिनों बंद रहेंगी. प्रशासन का कहना है कि यह फैसला शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि ड्राई डे के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. लोगों से अपील की गई है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और तय पाबंदियों का पालन करें.
-
Posted By: Kisan India
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग भी जवाबदेह
आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि डॉग बाइट की घटनाओं के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग और संगठन भी जवाबदेह हो सकते हैं. अदालत ने संकेत दिया कि अगर इन घटनाओं में किसी की चोट या मौत होती है, तो जिम्मेदारी तय की जा सकती है. कोर्ट की टिप्पणी के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में आवारा कुत्तों को लेकर नियमों को और सख्ती से लागू किया जा सकता है.
-
Posted By: Kisan India
क्विक कॉमर्स पर सरकार का बड़ा फैसला, 10 मिनट डिलीवरी की शर्त हटी
केंद्र सरकार ने क्विक कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती दिखाते हुए ‘10 मिनट में डिलीवरी’ की तय समय सीमा को खत्म करने का निर्देश दिया है. सरकार का मानना है कि इस तरह की डेडलाइन से डिलीवरी पार्टनर्स पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है और उनकी सुरक्षा खतरे में आती है. श्रम मंत्री के हस्तक्षेप के बाद ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी जैसी कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म से 10 मिनट डिलीवरी का दावा हटाने पर सहमति जताई है. इस फैसले को गिग वर्कर्स के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे उनके कामकाजी हालात बेहतर होने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
EWS के लिए बड़ी राहत, मुफ्त इलाज की आय सीमा बढ़ी
दिल्ली हाईकोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देते हुए मुफ्त इलाज के लिए आय सीमा बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दे दी है. अब सालाना पांच लाख रुपये तक की आय वाले लोग EWS श्रेणी में आकर मुफ्त इलाज की सुविधा ले सकेंगे. यह सुविधा दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ रियायती जमीन पर बने चिन्हित निजी अस्पतालों में भी लागू होगी. कोर्ट के इस फैसले से लाखों ऐसे परिवारों को फायदा मिलेगा, जो अब तक कम आय सीमा के कारण मुफ्त इलाज से वंचित रह जाते थे. सरकार को निर्देश दिए गए हैं कि इस फैसले की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि जरूरतमंद इसका पूरा लाभ उठा सकें.
-
Posted By: Kisan India
ईरान संकट का भारतीय बासमती पर असर, दामों में तेज गिरावट
ईरान में जारी अशांति का असर अब भारतीय बासमती चावल के कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है. निर्यातकों को वहां से भुगतान मिलने में देरी हो रही है, जिससे नए सौदे अटक गए हैं. इसका सीधा असर देश की मंडियों में पड़ा है, जहां बासमती की कई किस्मों के दाम अचानक गिर गए हैं. व्यापारियों का कहना है कि खरीदार सतर्क हो गए हैं और जोखिम के डर से सौदे टाल रहे हैं. उद्योग संगठनों ने निर्यातकों को सावधानी बरतने और वैकल्पिक बाजारों की ओर रुख करने की सलाह दी है, ताकि किसानों और व्यापार दोनों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके.
-
Posted By: Kisan India
रांची में मनोहरलाल खट्टर का कांग्रेस पर हमला, मनरेगा को लेकर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कांग्रेस पर मनरेगा को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में गलत संदेश जा रहा है. खट्टर ने वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 को ग्रामीण रोजगार और सतत विकास से जोड़ते हुए बताया कि यह कानून लंबे समय तक रोजगार और विकास दोनों को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का मकसद ग्रामीण लोगों को स्थायी आजीविका देना है और विपक्ष बेवजह इसे लेकर भ्रम फैला रहा है.
-
Posted By: Kisan India
रामगढ़ में संदिग्ध हालात में हाथी की मौत से हड़कंप
झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में चिंता का माहौल बन गया है. जंगल के पास हाथी का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण साफ नहीं हैं और बीमारी, करंट या किसी अन्य कारण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. वन विभाग ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है, वहीं वन्यजीव प्रेमियों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में गहराता भूजल संकट, सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
हरियाणा के गांव तेजी से पानी के गंभीर संकट की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. सरकार की ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राज्य के 72 प्रतिशत से ज्यादा गांव खतरे की श्रेणी में पहुंच चुके हैं. इन गांवों में भूजल का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जबकि रिचार्ज की रफ्तार बेहद धीमी है. रिपोर्ट के मुताबिक हजारों गांव ऐसे हैं, जहां जमीन से जितना पानी निकाला जा रहा है, उतना वापस नहीं भर पा रहा. हालात अगर ऐसे ही बने रहे तो आने वाले समय में पीने के पानी के साथ-साथ खेती-बाड़ी पर भी बड़ा असर पड़ सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह संकट और गहराता जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
कुदमुरा में अवैध लकड़ी कारोबार पर वन विभाग का बड़ा छापा
कोरबा जिले के कुदमुरा गांव में अवैध लकड़ी के कारोबार पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर से मिली सूचना के बाद करीब 40 अधिकारियों की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक साथ आठ जगहों पर छापेमारी की. इस दौरान सागौन और साल प्रजाति की करीब 2.21 लाख रुपये की लकड़ी जब्त की गई. कार्रवाई में तीन घरों और एक सरकारी परिसर से लकड़ी बरामद हुई है. वन विभाग ने कई लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे भी जंगलों में अवैध कटाई रोकने के लिए सख्त निगरानी रखने की बात कही है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार कृषि विभाग में 694 और डेयरी-मत्स्य विभाग में 200 पदों पर बहाली
बिहार सरकार ने युवाओं और किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है. कैबिनेट बैठक में कृषि विभाग में 694 पदों पर नई बहाली और डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग में 200 पदों को मंजूरी दी गई है. लंबे समय से खाली पड़े इन पदों के भरने से खेती-किसानी से जुड़े कामों में तेजी आएगी और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. सरकार के इस फैसले से किसानों को बेहतर तकनीकी सहायता मिलेगी, वहीं नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ी राहत मानी जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
उत्तरकाशी में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए देहरादून रेफर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में मंगलवार सुबह भालू ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों ने सिर में ज्यादा चोट होने के कारण महिला को बेहतर इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया है. वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और आसपास के इलाके में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
असुरक्षित ट्रांसफार्मर की चपेट में आया युवक, करंट से किसान की मौत पर गांव में आक्रोश
मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. चनौआ बुजुर्ग गांव में खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवा किसान की करंट लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीण पहले भी कई बार बिजली विभाग से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हादसे के बाद गांव में गुस्सा फैल गया है और लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
हिमाचल में चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के संकेत, कई इलाकों में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं. इस बीच ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश के 19 स्थानों पर रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य और माइनस में पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 की रात से बदलाव शुरू होगा. 16 से 19 जनवरी के बीच ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ जिलों में कोहरा और शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.
-
Posted By: Kisan India
उत्तराखंड आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों और पेयजल जैसी अवसंरचना को, केंद्र से 15 हजार करोड़ की मांग
उत्तराखंड में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से राज्य को भारी नुकसान हुआ है. आपदा प्रबंधन विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से नुकसान का आकलन कर केंद्र सरकार को 15,101 करोड़ रुपये से अधिक की पोस्ट डिजास्टर नीड असेसमेंट (पीडीएनए) रिपोर्ट भेजी है. रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा क्षति अवसंरचना क्षेत्र को हुई है, जिसमें सड़कें, पेयजल आपूर्ति और ऊर्जा से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा मकान, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, कृषि, पशुपालन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है. राज्य सरकार ने भविष्य में आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए भी अतिरिक्त राशि की मांग की है, ताकि पुनर्निर्माण और सुरक्षा के काम तेजी से किए जा सकें.
-
Posted By: Kisan India
लोहड़ी पर पंजाब में बड़ा विरोध प्रदर्शन, 20 जिलों में किसान-मजदूर मोर्चा ने जनविरोधी कानूनों की प्रतियां जलाईं
लोहड़ी के मौके पर पंजाब के 20 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा (भारत) की ओर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए. शहरों से लेकर गांवों तक लोगों ने बिजली, बीज और अन्य जनविरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई और उनकी प्रतियां जलाकर विरोध जताया. कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिलाएं, छात्र और छोटे व्यापारी सड़कों पर उतरे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये कानून आम लोगों के हितों के खिलाफ हैं और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं. प्रदर्शन के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ गुस्सा साफ नजर आया.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, हवा फिर पहुंची बेहद खराब श्रेणी में
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के बीच प्रदूषण ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है. मंगलवार सुबह दिल्ली की हवा एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक राजधानी का औसत एक्यूआई 328 दर्ज किया गया है. कई इलाकों में एक्यूआई 350 से ऊपर बना हुआ है. खराब हवा का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों पर पड़ रहा है.
-
Posted By: Kisan India
बदायूं में मेंथा फैक्टरी में सनसनी, केबिन में मिले तीन सुरक्षाकर्मियों के शव
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में एक मेंथा फैक्टरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार सुबह केबिन के अंदर तीन सुरक्षाकर्मियों के शव मिले. तीनों फैक्टरी में ड्यूटी पर तैनात थे. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया. पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि एक मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
-
Posted By: Kisan India
मेरठ में कड़ाके की ठंड का असर,13 और 14 जनवरी को कक्षा 9 तक के स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर नया अपडेट जारी किया है. जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के आदेश के अनुसार, 13 और 14 जनवरी को प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. वहीं कक्षा 10 से 12 तक के स्कूल सीमित समय में संचालित होंगे और परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी. मौसम विभाग की चेतावनी के चलते प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
-
Posted By: Kisan India
गांव से शुरू हुआ बड़ा बदलाव, राजस्थान की पहली ऑर्गेनिक पंचायत बनी बामनवास कंकर
राजस्थान के कोटपूतली–बहरोड़ जिले की बामनवास कंकर ग्राम पंचायत ने खेती के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है. यह पंचायत राज्य की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बन गई है, जिसे पूरी तरह जैविक खेती अपनाने का आधिकारिक प्रमाणन मिला है. पंचायत के सात गांवों में अब रासायनिक खाद और कीटनाशकों का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर दिया गया है. मिट्टी की सेहत, गिरते भूजल स्तर और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए गांव ने सामूहिक रूप से यह फैसला लिया था. इस पहल से न सिर्फ खेती की लागत घटी है, बल्कि जैविक उत्पादों के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
मकर संक्रांति 2026 के मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि यह हमारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है. उन्होंने बताया कि यह पर्व जीवन में आने वाले बदलाव और निरंतर गति का प्रतीक है. इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भोपाल बूचड़खाना मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, कही ये बात
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल बूचड़खाने मामले पर कहा कि नगर निगम को आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि जिस डॉक्टर पर गाय के मांस को भैंस का मांस बताने का सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप है, उसे तुरंत सस्पेंड किया जाएगा और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री हर साल यात्रा पर निकलते हैं और बिहार को विकास की नई सौगात देते हैं- मंत्री मोहम्मद जमा खान
बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री हर साल यात्रा पर निकलते हैं और बिहार को विकास की नई सौगात देते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक बार फिर यात्रा पर जा रहे हैं और जिन विकास कार्यों को अभी पूरा नहीं किया गया है, उन्हें आगे पूरा किया जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
साबूदाना किसानों ने राज्य सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है, जानें क्या है मामला
तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के साबूदाना किसानों ने राज्य सरकार के सामने बड़ी मांग रखी है. किसानों ने सरकार से राशन दुकानों के जरिए साबूदाना वितरित करने की डिमांड की है. किसानों का कहना है कि इससे बाजार में मांग बढ़ेगी और साबूदाना के दाम बेहतर मिल सकेंगे. जिले में करीब 35 हजार एकड़ में साबूदाना की खेती होती है और प्रति एकड़ लगभग 30 टन उत्पादन होता है. लेकिन लंबे समय से किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा मेरे लोकसभा क्षेत्र से शुरू हो रही है- संजय जायसवाल
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा मेरे लोकसभा क्षेत्र से शुरू हो रही है. बेतिया पहला चरण है. औद्योगिक क्षेत्र के बारे में चिंता होगी. बिहार के विकास के लिए औद्योगिकरण सबसे जरूरी है और उसके लिए हम कृत संकल्पित हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा में उसको शामिल करना बताता है कि बिहार अब औद्योगिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित बनाने का संकल्प लिया है. इसी उद्देश्य से यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ बैठक भी की जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अभिनेता विजय दिल्ली के ताज महल होटल से बाहर निकले, फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा
टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय दिल्ली के ताज महल होटल से बाहर निकले. विजय कल करूर भगदड़ मामले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के सामने पेश हुए थे. उन्हें बाद में एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.
#WATCH TVK चीफ और एक्टर विजय दिल्ली के ताज महल होटल से निकले।
विजय कल करूर भगदड़ मामले की जांच के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के सामने पेश हुए थे। CBI सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बाद में एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। pic.twitter.com/IhoZyUT0D0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
BSF के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में लोहड़ी का त्योहार मनाया
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में खुशी-खुशी लोहड़ी का त्योहार मनाया.
#WATCH सांबा, जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बड़े उत्साह के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया। pic.twitter.com/4oOAygq22O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से उनके सदाशिव नगर आवास पर मुलाकात की. उन्होंने उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को 16 से 22 जनवरी तक तुमकुर में होने वाले 'कर्नाटक स्पोर्ट्स मीट' में शामिल होने का न्योता दिया, जिसे युवा सशक्तिकरण और खेल विभाग और कर्नाटक राज्य ओलंपिक समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
अयोध्या में धूल और प्रदूषण को कम करने के पानी का छिड़काव
अयोध्या में धूल और प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है.
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: धूल और प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है। pic.twitter.com/zNyLBIwTy7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में रबी फसलों की कुल बुवाई 644.29 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई
देश के किसानों के लिए नए साल की शुरुआत उम्मीद भरी रही है. रबी सीजन में इस बार खेतों में हलचल ज्यादा दिखी है और बुवाई का रकबा न सिर्फ पिछले साल से आगे निकल गया है, बल्कि लंबे समय के औसत को भी पार कर चुका है. जनवरी के दूसरे हफ्ते तक रबी फसलों की बुवाई जिस रफ्तार से आगे बढ़ी है, उसने सरकार और कृषि विशेषज्ञों दोनों को भरोसा दिया है कि इस बार उत्पादन बेहतर रह सकता है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 9 जनवरी तक देश में रबी फसलों की कुल बुवाई 644.29 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है. यह रकबा पिछले साल की इसी अवधि के 626.64 लाख हेक्टेयर की तुलना में करीब 2.8 प्रतिशत ज्यादा है. इतना ही नहीं, यह रकबा पिछले दस वर्षों के औसत 637.81 लाख हेक्टेयर से भी ऊपर निकल चुका है. बीते सप्ताह अकेले करीब 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में नई बुवाई हुई, जिससे कुल आंकड़ा और मजबूत हुआ.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
खरीफ फसलों के दाम में गिरावट, किसानों को नुकसान
देश के किसान एक बार फिर मुश्किल हालात और उम्मीद के बीच खड़े नजर आ रहे हैं. खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों की कटाई के समय यानी अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच किसानों को उनकी उपज के पूरे दाम नहीं मिल पाए. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि धान को छोड़कर लगभग सभी खरीफ फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP से 9 से 30 प्रतिशत तक कम दामों पर बिकीं. इसके बावजूद किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और रबी सीजन में उन्होंने फसल का रकबा बढ़ाकर यह संकेत दिया है कि खेती पर उनका भरोसा अब भी कायम है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
स्थानीय निकाय चुनावों पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बड़ा बयान, कही ये बात
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने स्थानीय निकाय चुनावों पर कहा कि जब से वे राजनीति में हैं, 1999 से अब तक जितने भी चुनाव लड़े, उनमें हमेशा कांग्रेस के साथ गठबंधन रहा।. संसद और विधानसभा में साथ काम किया और चुनाव भी अलग-अलग चिन्हों पर लड़े. लेकिन लोकल बॉडी चुनावों में, अपने-अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला किया. भाजपा और शिवसेना के साथ भी ऐसा ही हुआ, जैसे 2017 में मुंबई और ठाणे में वे एक-दूसरे के खिलाफ थे. इसका मतलब यह नहीं कि अब कुछ अलग हो रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
I-PAC कंपनी में ED की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का व्यवहार बहुत शर्मनाक था- दिलीप घोष
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि I-PAC कंपनी में ED की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का व्यवहार बहुत शर्मनाक था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद फाइल छीनना और ED की जांच में बाधा डालना अपराध है. साथ गए पुलिस अधिकारी भी दोषी हैं और उन पर चार्जशीट दायर होनी चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंचे, देखें Video
माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंच रहे हैं.
#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/nL8wtv0rSC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की
केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हाल के हफ्तों में उन्होंने देश के कई राज्यों का दौरा किया और प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं, ग्रामीण उद्योगों और संबंधित राष्ट्रीय संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से व्यापक संवाद किया. इन चर्चाओं से मिले सुझावों को उन्होंने एक समग्र कृषि और ग्रामीण विकास दस्तावेज के रूप में तैयार कर वित्त मंत्री को सौंपा. वहीं, वित्त मंत्री के साथ बैठक के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार कृषि को लेकर आगामी बजट में कोई बड़ फैसला कर सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आगरा शहर में शीतलहर जारी, घने कोहरा का प्रकोप
आगरा शहर में शीतलहर जारी है और घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण ताज व्यू पॉइंट से ताजमहल नहीं दिख रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा की मुलाकात हुई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के असिस्टेंट और व्हाइट हाउस के साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी डायरेक्टर माइकल क्रैट्सियोस ने ट्वीट किया कि उन्होंने आज व्हाइट हाउस में भारत के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की. उन्होंने भारत में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट पर चर्चा की और कहा कि अगले महीने दिल्ली में फिर मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राजस्थान में मंगलवार 13 जनवरी को लोहरी के दिन भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं
राजस्थान में मंगलवार 13 जनवरी को लोहरी के दिन भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में शीतलहर और कोल्ड-डे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, आज के साथ-साथ अगले दो से तीन दिन तक भी कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है. सुबह और रात के समय ठिठुरन ज्यादा महसूस होगी, जबकि कई जगहों पर दिन में भी धूप कमजोर रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बठिंडा प्रीमियर लीग की शुरुआत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जताई खुशी
बठिंडा प्रीमियर लीग की शुरुआत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और AAP नेता हरभजन सिंह ने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका है. उन्होंने बताया कि यह पहल पंजाब सरकार, बठिंडा मेयर और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता के द्वारा की गई है. हरभजन ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हुई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कृषि मंत्री मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की
केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हाल के हफ्तों में उन्होंने देश के कई राज्यों का दौरा किया और प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं, ग्रामीण उद्योगों और संबंधित राष्ट्रीय संस्थाओं के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से व्यापक संवाद किया. इन चर्चाओं से मिले सुझावों को उन्होंने एक समग्र कृषि और ग्रामीण विकास दस्तावेज के रूप में तैयार कर वित्त मंत्री को सौंपा. वहीं, वित्त मंत्री से शिवराज सिंह चौहान की बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार कृषि को लेकर आगामी बजट में कोई बड़ फैसला कर सकती है.