Top 20 News Today: G RAM G योजना ज्यादा दिन काम देगी, रेलवे ने किराया स्लैब बदला, किसानों के लिए पाठशाला शुरू, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक ऐसा मौसम बना रह सकता है. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई.

Agriculture News in Hindi: ‘विश्व ध्यान दिवस’ 21 दिसंबर को मनाया जाएगा. इस मौके पर हार्टफुलनेस संस्थान ने दुनिया भर में 10 लाख लोगों को एक साथ ध्यान कराने का लक्ष्य रखा है. हार्टफुलनेस संस्थान उदयपुर के केंद्र समन्वयक और प्रशिक्षक डॉ. राकेश दशोरा ने कहा कि इस कार्यक्रम की एक विशेष थीम रखी गई है, जिसके तहत लोगों को ध्यान के जरिए जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

नोएडा | Updated On: 21 Dec, 2025 | 07:33 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 07:30 PM (IST)

    मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 22 दिसंबर के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कल तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा.

     

     

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 07:15 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित, 20 जिलों में कोहरा छाया

    मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर संभाग सहित करीब 20 जिलों में कोहरा छाया हुआ है, जहां कई जगहों पर विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक रह गई है. दूसरी ओर ठंड भी बढ़ गई है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट और जबलपुर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया-शहडोल में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है. कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट हो रही हैं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 07:01 PM (IST)

    VB-G-RAM-G बिल पर तेज प्रताप यादव की टिप्पणी

    पटना, बिहार: जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने VB-G-RAM-G बिल को लेकर विपक्ष के विरोध पर कहा, "महात्मा गांधी को कोई हटा नहीं सकता, और महात्मा गांधी खुद भगवान राम का नाम लेते थे. जब भगवान का नाम आ गया तो उसमें हम क्या बोल सकते हैं? महात्मा गांधी के लिए भी सम्मान है और भगवान राम के लिए भी सम्मान है."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 06:55 PM (IST)

    जी राम जी योजना केवल कानून नहीं, गरीबों के भरोसे की नींव: विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विकसित भारत - जी राम जी योजना गरीबों, श्रमिकों और मजदूर वर्ग को सशक्त बनाने वाला केवल एक कानून का मसौदा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, भरोसे और पारदर्शिता का एक मजबूत संकल्प है. उन्हांने कहा कि यह योजना गरीब और मजदूर वर्ग के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के लिए एक आधुनिक ढांचा तैयार करती है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 06:45 PM (IST)

    'किसान पाठशाला' से किसानों को मिल रही आधुनिक खेती की तकनीक, आय में होगा इजाफा

    यूपी के बाराबंकी जिले में 'किसान पाठशाला' का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 481 ग्राम पंचायतों में किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकें सिखाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आयोजित इस पाठशाला में कृषि विशेषज्ञ किसानों को पारंपरिक खेती से बाहर औषधीय खेती, बागवानी और जैविक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं, ताकि कम लागत में उनकी आय बढ़ाई जा सके.

    इसके अलावा, किसानों को 'सॉयल हेल्थ कार्ड', ड्रिप इरिगेशन और ड्रोन के जरिए कीटनाशकों के छिड़काव जैसी आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी जा रही है. किसान पाठशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी देना और बिचौलियों को खत्म करना है, ताकि खेती के लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे. 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने बाराबंकी के दौलतपुर गांव से इसका शुभारंभ किया था. कृषि उपनिदेशक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पाठशाला रबी सीजन की फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए किसान को जरूरी जानकारी प्रदान कर रही है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो सके.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 06:28 PM (IST)

    G RAM G योजना, मनरेगा के आगे का कदम है, नई योजना ज्यादा दिन काम देगी- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि G RAM G योजना, मनरेगा के आगे का कदम है. केंद्र सरकार ने मनरेगा को लेकर फैलाए गए भ्रम को खारिज किया है. नई योजना में मजदूरों को 125 दिन काम, बेरोजगारी भत्ता और देरी पर अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 06:14 PM (IST)

    मानपुर ब्लॉक के सीतागांव में अतिक्रमण तोड़ने गए प्रशासनिक अमले और ग्रामीणों में झड़प

    मोहला-मानपुर, 21 दिसंबर 2025 छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के सीतागांव में वन भूमि पर बने मकानों को तोड़ने पहुंची राजस्व और वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों का विवाद हो गया. विवाद के बाद आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण भी सीतागांव पहुंच गए. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, एसडीएम, तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारी सहित पुलिस के अधिकारी भी मौजूद है. गौरतलब है कि वन विभाग ने पहले ही करीब एक दर्जन मकानों को तोड़ने का नोटिस जारी किया था. ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 05:58 PM (IST)

    भारत के बड़े होने का अर्थ है हिंदू का बड़ा होना: मोहन भागवत

    RSS सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत के बड़े होने का अर्थ है हिंदू का बड़ा होना है. मोहन भागवत ने कोलकाता में कहा कि भारत का विकास हिंदू समाज के उत्थान से जुड़ा है. संघ किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि देशहित में कार्यरत है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 05:45 PM (IST)

    रेलवे ने बदला किराया स्लैब, 215 किलोमीटर तक नहीं बढ़ा किराया

    रेलवे ने किराया स्लैब बदल दिया है, लेकिन 215 किलोमीटर तक किराया नहीं बढ़ाने का दावा किया गया है. भारतीय रेलवे ने नया किराया स्लैब घोषित किया है, जो 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा. नए स्लैब में छोटी दूरी और सबअर्बन यात्रियों को राहत दी गई है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 05:30 PM (IST)

    भाकपा के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जगदलपुर में मनाया गया शताब्दी वर्ष समारोह

    रायपुर, 21 दिसंबर 2025 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-भाकपा के स्थापना के सौ साल छब्बीस दिसंबर को पूरे होंगे. इस अवसर पर पार्टी, छत्तीसगढ़ सहित देशभर में शताब्दी वर्ष मना रही है. इसी कड़ी में पार्टी की ओर से जगदलपुर में एक रैली निकाली गई, जिसमें बस्तर संभाग के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने पार्टी के सौ वर्ष के त्याग, संघर्ष और समर्पण के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताया. भाकपा नेताओं ने कहा कि बस्तर संभाग के जल, जंगल और ज़मीन को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 05:14 PM (IST)

    एनडीए नेतृत्व ने हम पार्टी ने राज्यसभा सीट मांगी

    गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "...हम देख रहे थे कि खबरों में कहा जा रहा था कि JDU को 2 राज्यसभा सीटें, BJP को 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को एक सीट दी जा रही है. ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) कहां है? 2024 के चुनावों में हमसे दो लोकसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था. उस समय, हमें एक लोकसभा सीट दी गई, जिसे हमने जीता, और हमें मंत्री बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं, लेकिन राज्यसभा सीट अभी भी बकाया है... जब अप्रैल में राज्यसभा चुनाव होंगे, तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को एक सीट मिलनी चाहिए. यह हमारी मांग है, और यही बात हम अपने पार्टी अधिकारियों से कह रहे थे..."

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 04:53 PM (IST)

    कटनी में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का दूसरा चरण शुरू, जिले में कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी

    कटनी जिले में पशुपालकों और किसानों की आय बढ़ाने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ बुधवार को किया गया. इस चरण में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी जिले के सभी गांवों में दुधारू पशु रखने वाले पशुपालकों के घर-घर जाकर सीधा संवाद करेंगे. अभियान के तहत पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण और नस्ल सुधार की जानकारी दी जाएगी. प्रत्येक विकासखंड में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों, मैत्री और गौसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है. पशुपालकों को अन्य राज्यों के सफल दुग्ध उत्पादन मॉडल के वीडियो भी दिखाए जाएंगे. अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी नियमित समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 04:40 PM (IST)

    कश्मीर में बर्फबारी, बारिश से न्यूनतम तापमान बढ़ा, श्रीनगर में इस सर्दी की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई

    श्रीनगर: (21 दिसंबर) अधिकारियों ने यहां बताया कि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण रविवार को कश्मीर में न्यूनतम तापमान बढ़ गया, जिससे श्रीनगर में इस सर्दी की सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई.

    स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से छह डिग्री ज़्यादा था, जबकि कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिससे 'चिल्लई-कलां', जो 40 दिनों की सबसे कठोर सर्दी का समय है, के बाद घाटी के लोगों को लंबे समय तक सूखे के बाद बहुत ज़रूरी राहत मिली. उन्होंने कहा कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहने के कारण हुई.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 04:35 PM (IST)

    केरल सरकार ने स्कूलों के 'सांप्रदायिकरण' के खिलाफ चेतावनी दी

    तिरुवनंतपुरम: (21 दिसंबर) केरल सरकार ने रविवार को उन रिपोर्ट्स की कड़ी निंदा की जिनमें कहा गया था कि कुछ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट ने क्रिसमस सेलिब्रेशन पर रोक लगा दी है और इस इवेंट के लिए स्टूडेंट्स से इकट्ठा किया गया पैसा वापस कर दिया है. सरकार ने यह भी चेतावनी दी कि स्कूलों को "सांप्रदायिक प्रयोगशालाओं" में बदलने की इजाज़त नहीं दी जाएगी. सरकार ने कहा कि केरल जैसे राज्य में, जहां लोकतांत्रिक चेतना का स्तर बहुत ऊंचा है और धर्मनिरपेक्षता की पुरानी परंपरा है, ऐसी हरकतें पहले कभी नहीं सुनी गईं.

  • Posted By: रिजवान नूर खान

    21 Dec 2025 04:20 PM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट: कोहरे के कारण 97 फ्लाइट्स कैंसिल, 200 से ज़्यादा सर्विस लेट

    नई दिल्ली: (21 दिसंबर) रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी की वजह से कुल 97 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं और 200 से ज़्यादा लेट हो गईं. एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पर 48 आने वाली और 49 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल की गईं. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, 200 से ज़्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं और एयरपोर्ट पर जाने वाली फ्लाइट्स के लिए औसत देरी का समय लगभग 23 मिनट था.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 04:05 PM (IST)

    जम्मू में बाहरी लोग आ रहे हैं और अपराध बढ़ा है- PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती

    PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 2019 के बाद कई समस्याएं बढ़ गई हैं. जम्मू में बाहरी लोग आ रहे हैं और अपराध बढ़ा है. स्थानीय लोग रोजमर्रा की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. इसलिए हम जनता की राय जानना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि PDP उनकी मदद कैसे कर सकती है..

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 03:50 PM (IST)

    भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं और वे PM मोदी की रैली को सफल बनाएंगे- पंकज चौधरी

    उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी की रैली को जरूर सफल बनाएंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 03:35 PM (IST)

    बहुत खुशी हुई है कि इतने साहित्य प्रेमी, कला प्रेमी यहां एकत्रित हुए हैं- आरिफ मोहम्मद खान

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बहुत खुशी हुई है कि इतने साहित्य प्रेमी, कला प्रेमी यहां एकत्रित हुए हैं. नालंदा ज्ञान की भूमि है, नालंदा में आयोजन होना चाहिए और इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए... इससे ज्ञान का प्रसार होता है, हमारी संस्कृति का मुख्य आकर्षक बिंदु ही यह है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 03:20 PM (IST)

    सरकार गरीबों को अमीरों का गुलाम बनाना चाहती है- मल्लिकार्जुन खरगे

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कहा कि केंद्र में उनकी ही सरकार है. अगर सुरक्षा में कोई कमी होती है तो वे विपक्ष को दोष कैसे दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष वहां शासन नहीं कर रहा है, फिर भी सरकार हर चीज के लिए विपक्ष को दोष देती है. उन्होंने MGNREGA पर कहा कि यह गरीबों की जीवनरेखा है. सरकार गरीबों को अमीरों का गुलाम बनाना चाहती है. उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि यह केवल सरकार की मदद कर रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 03:05 PM (IST)

    सांसद शशि थरूर ने राजगीर में नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया

    बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने राजगीर में नालंदा साहित्य महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 02:50 PM (IST)

    CM सैनी गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भंभौली गुरुद्वारा साहिब में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 02:33 PM (IST)

    मनरेगा को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है- शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है और गलत जानकारी फैलाई जा रही है. उन्होंने बताया कि अब मजदूरों को सिर्फ 100 नहीं, बल्कि 125 दिन के काम की गारंटी है. अगर मजदूरी के भुगतान में देरी होती है तो अतिरिक्त भुगतान का भी प्रावधान है. इस साल मनरेगा के लिए 1.51 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट प्रस्तावित है, ताकि गांवों में रोजगार और विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध रहे. उन्होंने कहा कि यह कानून गरीबों और विकास के पक्ष में है और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए विकसित गांवों को मजबूत करता है. साथ ही, प्रशासनिक खर्च की सीमा 6 फीसदी से बढ़ाकर 9 फीसदी कर दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 02:18 PM (IST)

    किसान संगठनों ने अपना रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया

    किसान मजदूर मोर्चा (KMM) से जुड़े किसान संगठनों ने अपना रेल रोको आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह आंदोलन शनिवार से शुरू होना था. यह फैसला पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ किसान भवन, चंडीगढ़ में बिजली संशोधन विधेयक पर नौ घंटे चली बैठक के बाद लिया गया. चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में KMM नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार बिजली संशोधन विधेयक का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान देर से आया, लेकिन यह सही दिशा में पहला कदम है. राज्य सरकार को बिजली विधेयक के खिलाफ बोलना पड़ा, क्योंकि 5 दिसंबर के प्रतीकात्मक रेल रोको, 10 दिसंबर को प्रीपेड मीटर हटाने और दो दिन के जिला कलेक्ट्रेट विरोध में बड़ी भागीदारी ने मजबूत संदेश दिया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 02:02 PM (IST)

    देश के कई राज्यों में कांग्रेस के शासनकाल में खाद की फैक्ट्रियां बंद हो गई थीं- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस के शासनकाल में खाद की फैक्ट्रियां बंद हो गई थीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन हालातों को बिगाड़ा था, उन्हें सुधारने के लिए उनकी सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां पहले फर्टिलाइजर प्लांट बंद हो रहे थे, वहीं अब उनकी सरकार ने कई नए प्लांट शुरू किए हैं. इसी वजह से देश यूरिया के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 01:48 PM (IST)

    भाजपा सरकार आने के बाद किसानों के लिए बड़े स्तर पर काम हो रहा है- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद ही किसानों के लिए बड़े स्तर पर काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि नामरूप लंबे समय तक खाद उत्पादन का प्रमुख केंद्र रहा और जब देश में खाद की कमी थी, तब भी यह किसानों के लिए उम्मीद बना रहा. लेकिन समय के साथ वहां की तकनीक पुरानी हो गई और कांग्रेस सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिससे कई यूनिट बंद हो गईं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज डबल इंजन सरकार कांग्रेस के समय पैदा हुई इन समस्याओं का समाधान कर रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 01:33 PM (IST)

    नामरूप और डिब्रूगढ़ का लंबे समय से देखा गया सपना अब पूरा हो रहा है- PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज असम और पूरे पूर्वोत्तर के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने बताया कि नामरूप और डिब्रूगढ़ का लंबे समय से देखा गया सपना अब पूरा हो रहा है और इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास का नया दौर शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि असम ने विकास की नई गति पकड़ ली है और जो बदलाव आज दिखाई दे रहे हैं, वे सिर्फ शुरुआत हैं. आगे असम को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 01:18 PM (IST)

    PM मोदी ने 12 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाली नई फर्टिलाइजर यूनिट का शिलान्यास किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामरूप में 12 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाली नई फर्टिलाइजर यूनिट का शिलान्यास किया

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 01:04 PM (IST)

    विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि बिहार में जंगलराज को जनता ने नकार दिया- उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने कहा कि SIR को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्यकर्ता पारदर्शी और शुद्ध मतदाता सूची बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि विपक्ष इसलिए परेशान है क्योंकि बिहार में जंगलराज को जनता ने नकार दिया, और अब समाजवादी पार्टी को एहसास हो गया है कि जैसे बिहार में लालू-तेजस्वी की राजनीति को खारिज किया गया, वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी जनता समाजवादी पार्टी के जंगलराज को कभी स्वीकार नहीं करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 12:51 PM (IST)

    विकसित भारत- जी राम जी के तहत 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान समारोह में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में अन्न भंडारण को गरीब कल्याण से जोड़ने की पहल सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने की थी. उन्होंने काम के बदले अनाज योजना का विचार देकर गरीबों को सम्मान के साथ अनाज उपलब्ध कराने का रास्ता दिखाया. साथ ही केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में संसद से पारित ‘विकसित भारत- रोजगार और आजीविका मिशन- ग्रामीण विधेयक, 2025 (विकसित भारत- जी राम जी)’ पर भी बात की. उन्होंने कहा कि इस कानून का उद्देश्य गरीबों का कल्याण है. नए कानून के तहत अब 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 12:35 PM (IST)

    सपा जनता की नजरों में सवालों के घेरे में है, 2027 में सैफई लौटने की तैयारी कर रही है- केशव प्रसाद मौर्य

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब जनता की नजरों में सवालों के घेरे में है और 2027 में सैफई लौटने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सपने टूट चुके हैं, इसलिए वे आने वाली हार को लेकर परेशान हैं. मौर्य ने कहा कि उनके पास सही कार्यकर्ता नहीं हैं, सिर्फ गुंडे, अपराधी और माफिया हैं, जो मतदाता सूची सुधार जैसे काम नहीं कर सकते, बल्कि जमीन हड़पना, भ्रष्टाचार और लोगों को परेशान करना जानते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 12:20 PM (IST)

    उनके और असम के लिए भावुक पल है- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में कहा कि यह उनके और असम के लिए भावुक पल है. उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी और शहीद खरगेश्वर तालुकदार की प्रतिमा पर माला चढ़ाई, तो उन्हें असम के अतीत के कठिन दिनों की याद आई. सरमा ने कहा कि कांग्रेस के समय राज्य लूटा गया, अवैध घुसपैठ बढ़ी और वित्तीय स्थिति खराब हुई, लेकिन आज लोग विकास का जश्न मना रहे हैं और प्रधानमंत्री असम में अधिक निवेश और संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 12:05 PM (IST)

    यह केरल की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत का पल है- प्रकाश जावड़ेकर

    नगर निगम कार्यालय में भाजपा नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह केरल की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत का पल है. उन्होंने कहा कि पिछले 45 सालों की मेहनत और कार्यकर्ताओं की कोशिशों से यह जीत संभव हुई, इसलिए आज यह जीत का दिन है और इसे लेकर हमें गर्व है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 11:50 AM (IST)

    बांग्लादेश की स्थिति चिंता वाली है, इसे बहुत सावधानी और गंभीरता से देखने की जरूरत है- RJD सांसद मनोज झा

    RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि बांग्लादेश की स्थिति चिंता वाली है और दक्षिण एशिया के इस हिस्से को बहुत सावधानी और गंभीरता से देखने की जरूरत है. उन्होंने सरकार से फौरन सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया. उनका कहना था कि बांग्लादेश अराजकता के हालात में है, जो हमारे लिए भी चिंता का विषय है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 11:33 AM (IST)

    पटियाला की अदालत ने AAP विधायक को गुमशुदा अभियुक्त घोषित किया, बलात्कार से जुड़ा है केस

    पटियाला की एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा को गुमशुदा अभियुक्त (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया. उन्होंने बार-बार समन मिलने के बावजूद बलात्कार मामले में पेश नहीं हुए और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में छिपे होने की आशंका है. जुडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) हरजोत सिंह गिल ने यह भी आदेश दिया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 85 के तहत उनके चल और अचल संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि उन्हें अदालत में पेश होने के लिए मजबूर किया जा सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 11:20 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद स्मारक क्षेत्र का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 860 लोगों की स्मृति में बनाए गए नए शहीद स्मारक क्षेत्र का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 11:05 AM (IST)

    नितिन नबीन ने अप्पा पैठियम स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की

    भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अप्पा पैठियम स्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 10:50 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में किसानों को मिल रही AI की ट्रेनिंग

    उत्तर प्रदेश में किसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन-आधारित खेती जैसी नई तकनीकों में प्रशिक्षित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण किसान पाठशाला कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है, जिसका मकसद पारंपरिक कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है.  इस बार पहली बार महिला कृषि स्वयंसेवक (कृषि सखी) को भी किसानों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है. कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी ज्ञान बढ़ाना, आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना और किसानों में सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 10:35 AM (IST)

    SIR के जरिए बिहार में अच्छा काम हुआ है- DU नेता राजीव रंजन

    DU नेता राजीव रंजन ने कहा कि SIR के जरिए बिहार में अच्छा काम हुआ है. उन्होंने बताया कि घुसपैठ के मामले में भारत का 1955 का नागरिकता अधिनियम लागू होता है. इसके अनुसार, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं और जो गलत तरीके से देश में रह रहे हैं, उनके खिलाफ गृह मंत्रालय समय-समय पर कार्रवाई करता है. ऐसे लोगों के लिए मुश्किलें बनती हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 10:20 AM (IST)

    भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने श्री अरबिंदो आश्रम का दौरा किया

    भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने श्री अरबिंदो आश्रम का दौरा किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 10:05 AM (IST)

    अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर लखनऊ आएंगे PM मोदी, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का करेंगे उद्घाटन

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ आएंगे. वहां वे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे. इस स्थल का निर्माण लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में बड़े परिसर में किया गया है, जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की कांस्य प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री से आशीर्वचन लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी यह उद्घाटन 25 दिसंबर को करेंगे. 

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 09:50 AM (IST)

    प्रयागराज शहर में घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 11.0°C

    प्रयागराज शहर में घना कोहरा छाया हुआ है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. IMD के अनुसार प्रयागराज में आज न्यूनतम तापमान 11.0°C और अधिकतम तापमान 18.0°C रहने का अनुमान है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 09:34 AM (IST)

    अयोध्या में शीतलहर का प्रकोप, 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

    अयोध्या शहर में शीतलहर के बीच कोहरे की परत छाई हुई है. वीडियो सरयू घाट से है. IMD के अनुसार शहर में आज न्यूनतम तापमान 8.0°C और अधिकतम तापमान 16.0°C रहने का अनुमान है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 09:18 AM (IST)

    सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है, पर युवा कल्याण पर विशेष मेहनत की गई है- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान युवाओं के सपनों को साकार करने पर खास ध्यान दिया गया है, ताकि उन्हें रोजगार मिले और उनका भविष्य सुरक्षित रहे. सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है, लेकिन युवा कल्याण पर विशेष मेहनत की गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 09:03 AM (IST)

    तेलंगाना में यूरिया वितरण के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च

    तेलंगाना के निजामाबाद में कृषि विभाग ने यूरिया वितरण के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. अब किसान इस ऐप के जरिए यूरिया की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. पत्तेदार पासबुक वाले किसान और बिना दस्तावेज वाले किरायेदार किसान भी बुकिंग कर सकते हैं.  किरायेदार किसानों के लिए जमीन मालिक की पुष्टि से बुकिंग वैध मानी जाएगी, जबकि बिना किसी दस्तावेज वाले किसानों के लिए धान बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 08:48 AM (IST)

    यूपी सहित इन राज्यों में भारी शीतलहर और कोहरे की संभावना

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.  बात अगर उत्तर प्रदेश की करें तो विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक घना कोहरा और भीषण सर्दी का असर रहेगा. लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटों में बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो गई. आगरा एयरपोर्ट, प्रयागराज, कानपुर एयरपोर्ट, बरेली, झांसी और कई अन्य जगहों पर बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 08:33 AM (IST)

    इस मामले में पाकिस्ताम भारत से आगे, ये देश भी हैं पीछे

    दक्षिण एशिया में इस साल आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) फसलों को लेकर पाकिस्तान को छोड़कर कोई खास प्रगति नहीं हुई है. अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के अनुसार बांग्लादेश में जैव-प्रौद्योगिकी से जुड़े शोध और नीतियों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ. भारत में भी जीएम फसलों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रेजल कमेटी (GEAC) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अधिकार क्षेत्रों को लेकर भ्रम बना हुआ है.

    श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव में जीएम फसलों की खेती की अनुमति नहीं है. इसके उलट पाकिस्तान ने अक्टूबर में जीएम गन्ने और उन्नत जीएम कपास की व्यावसायिक खेती को मंजूरी दी. ISAAA के मुताबिक, पाकिस्तान की नेशनल बायोसेफ्टी कमेटी ने इसकी स्वीकृति दी है. इसके अलावा नवंबर 2025 में जीएम कैनोला के आयात और जीएम सोयाबीन के लाइसेंस को भी मंजूरी दी गई. भारत के संदर्भ में USDA ने कहा कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत जीएम खाद्य उत्पादों का नियमन किया जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 08:17 AM (IST)

    नगरपालिका चुनावों में भी महायुती एकजुट होकर मैदान में उतरेगी, जीत हमारी होगी- एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुती ने मिलकर चुनाव लड़ा, विधानसभा चुनाव में भी महायुती साथ रही और आने वाले नगरपालिका चुनावों में भी महायुती एकजुट होकर मैदान में उतरेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि हर चुनाव में महायुती की जीत होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 08:00 AM (IST)

    बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की चेतावनी

    बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हालात को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्कूलों के समय में बदलाव किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 दिसंबर तक भीषण शीतलहर  बनी रह सकती है. वहीं, पटना में खराब मौसम के चलते एयर इंडिया की पटना-दिल्ली की एक जोड़ी उड़ान रद्द कर दी गई, जबकि 16 जोड़ी उड़ानों में देरी हुई.

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 07:45 AM (IST)

    कीमत घटाए जाने के बाद सेक्स-सॉर्टेड सीमन के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है

    गुजरात में राज्य सरकार द्वारा कीमत घटाए जाने के बाद सेक्स-सॉर्टेड सीमन के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. यह तकनीक किसानों को पहले से यह तय करने में मदद करती है कि बछड़ा नर होगा या मादा. इससे दूध उत्पादन बढ़ता है और आवारा पशुओं की समस्या कम करने में भी मदद मिलती है. यह तकनीक 2022- 23 से गुजरात में इस्तेमाल हो रही है, लेकिन शुरुआती दो सालों में इसका उपयोग सीमित रहा. 2022- 23 में करीब 25,746 और 202324 में 25,620 पशुओं को ही यह डोज दी गई. असली बदलाव 2024 में आया, जब सरकार ने एक डोज की कीमत 300 रुपये से घटाकर सिर्फ 50 रुपये कर दी. इसके बाद मांग तेजी से बढ़ी और एक ही साल में 1,30,925 पशुओं को यह डोज दी गई, जो पहले के मुकाबले लगभग पांच गुना ज्यादा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 07:30 AM (IST)

    अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए- केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल

    केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए. उनकी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा उनके अपने परिवार से होता है. भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 07:15 AM (IST)

    रिपब्लिकन पार्टी महायुति के माध्यम से ही चुनाव लड़ना चाहती है-रामदास अठावले

    केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव पर कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया महायुति का हिस्सा है और 2012 से भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन में है. जो मुंबई महानगरपालिका का चुनाव आ रहा है, उसके संबंध में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों को बैठक के लिए बुलाया गया. रिपब्लिकन पार्टी महायुति के माध्यम से ही चुनाव लड़ना चाहती है. मुंबई के विकास के लिए यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Dec 2025 07:00 AM (IST)

    दिल्ली में भयंकर कोहरा, AQI 381 दर्ज किया गया

    राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की परत छाई हुई है. वीडियो इंडिया गेट के आस-पास से है. CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) ने दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-IV के तहत सभी कार्रवाई शुरू कर दी हैं. CPCB के अनुसार, इलाके के आसपास AQI 381 दर्ज किया गया है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है.

Agriculture News in Hindi Live Updates : मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं (Stubble Burning Cases) दर्ज की जा रही हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में औसत से अधिक बारिश (Heavy Rain) दर्ज की जा चुकी है. पंजाब में भीषण बाढ़ (Punjab Flood), हिमाचल में भूस्खलन (Himachal Floods) और उत्तराखंड में आपदा (Uttarakhand Landslide) से कई मौतें हुई हैं. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 21 Dec, 2025 | 07:00 AM