अब लाइव

PM मोदी 12930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, नमो भारत कॉरिडोर देश को करेंगे समर्पित

Latest Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मौसम अब सामान्य हो गया है. अगले दो दिनों तक कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा, इसलिए ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा. हालांकि सिंगरौली, शहडोल समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है. फरवरी के आखिरी सप्ताह में मार्च जैसी गर्मी महसूस हो सकती है.

Agriculture News in Hindi: देश की पहली रैपिड ट्रेन 22 फरवरी 2026 से दिल्ली से मेरठ के पूरे कॉरिडोर पर दौड़ने लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. मेरठ में होने वाली रैली के कारण 22 फरवरी को कई मुख्य रास्ते बंद रहेंगे. लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. यातायात पुलिस के अनुसार 22 फरवरी सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहेगा.

नोएडा | Updated On: 22 Feb, 2026 | 09:06 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 09:45 AM (IST)

    राहुल गांधी की कांग्रेस अब शहरी नक्सलवाद का गढ़ बन गई है- नितिन नवीन

    बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल GMDC कन्वेंशन हॉल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस अब शहरी नक्सलवाद का गढ़ बन गई है और यह गढ़ उनके प्रोत्साहन से चल रहा है.उन्होंने कहा कि भारत का युवा हमेशा देश के सम्मान के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार रहता है, जबकि आज की कांग्रेस भारत की मूल भावना से दूर होकर सिर्फ विदेशी तत्वों पर काम कर रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 09:30 AM (IST)

    AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बड़ा बयान, कही ये बात

    AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि कांग्रेस और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच तीसरी सीट को लेकर बातचीत हो चुकी है. अगर कांग्रेस हमें सीट नहीं देती और भाजपा उसे ले लेती है, तो हम असमवासियों के सामने कैसे जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सच में चाहती है कि तीसरी सीट भाजपा को न मिले, तो हम उनका समर्थन देंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं क्योंकि कांग्रेस और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच पहले ही लेन-देन हो चुका है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 09:16 AM (IST)

    राजनीतिक विरोध ठीक है, लेकिन देश से जुड़ी अहम चीजों में हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए- मीनाक्षी लेखी

    भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है. उनका कहना था कि राजनीतिक विरोध ठीक है, लेकिन देश से जुड़ी अहम चीजों में हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए. राजनीतिक मतभेद का मतलब व्यक्तिगत मनभेद नहीं होना चाहिएय

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 09:02 AM (IST)

    PM मोदी 12930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, नमो भारत कॉरिडोर देश को करेंगे समर्पित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे. प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे. इसके लिए मेरठ में तैयारियां की जा रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 08:46 AM (IST)

    पंजाब में आलू किसानों को नुकसान, नहीं मिल रहा रेट

    पंजाब के पटियाला जिले के आलू किसानों को इस बार मंडी में उचित रेट नहीं मिल रहा है. ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. खासकर नाभा के किसानों को कुछ ज्यादा ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के किसानों ने एक निजी कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया है. किसानों का कहना है कि कंपनी से अनुबंध पर आलू की खेती की थी. तब कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट में कहा था कि किसानों से 10 रुपये आलू खरीद जाएगा. लेकिन अब कंपनी फसल खरीदने से इनकार कर रही है.

    द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, नाभा के करीब 30 आलू किसानों ने एक निजी कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया है. किसानों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की इस कंपनी ने उन्हें अपनी पसंद का बीज देकर आलू उगवाया और 10 रुपये प्रति किलो की दर से फसल खरीदने का करार किया था. लेकिन अब कंपनी फसल उठाने से इंकार कर रही है. किसानों के मुताबिक, कंपनी का स्थानीय एजेंट अब 4 से 4.50 रुपये प्रति किलो के भाव पर आलू खरीदने  का प्रस्ताव दे रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान का

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 08:31 AM (IST)

    तमिलनाडु में मिर्च की पैदावार में गिरावट, किसानों को नुकसान

    तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के विलाथिकुलम और पुडूर क्षेत्रों में मिर्च किसानों का कहना है कि उच्च आर्द्रता (humidity) की वजह से इस साल पैदावार कम रही. जबकि मिर्च के दाम अच्छे हैं, लेकिन कम फसल होने के कारण किसान मुनाफा नहीं कमा पाए. इन क्षेत्रों के 13,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि में बारिश पर निर्भर “मुण्डु वथल” मिर्च की खेती होती है, जो अपनी तीखापन और स्वाद के लिए जानी जाती है. आमतौर पर किसानों द्वारा फसल कटाई के बाद मिर्च को कुछ दिन सुखाया जाता है और फिर बाजार में बेचा जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 08:16 AM (IST)

    महाराष्ट्र में दूध महंंगा हो गया, बढ़ गया रेट

    महाराष्ट्र में दूध महंंगा हो गया है. गोकुल डेयरी ने भैंस के दूध का रेट 74 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. गाय के दूध और अन्य वैरायटी के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं. हालांकि भविष्य में इनके दाम बढ़ने की संभावना है. प्रबंधन ने बताया कि पिछले महीनों में किसानों को राहत देने के लिए भैंस के दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये और गाय के दूध का 2 रुपये बढ़ाया गया है. गोकुल डेयरी के एमडी योगेश गोड़बोले ने कहा कि यह बढ़ोतरी राज्य में चारे की कमी के कारण हुई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 08:01 AM (IST)

    CM माझी ने 44वीं हाई लेवल क्लीयरेंस अथॉरिटी की बैठक की अध्यक्षता की

    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 44वीं हाई लेवल क्लीयरेंस अथॉरिटी (HLCA) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 44,200 करोड़ रुपये की 10 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इन परियोजनाओं से ओडिशा में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और करीब 9,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 07:45 AM (IST)

    दिल्ली में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा- IMD

    मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान  सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ से आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 07:30 AM (IST)

    22 से 23 फरवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी में हो सकती है बारिश

    IMD के मुताबिक 22 से 23 फरवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना  है. वहीं 23 और 24 फरवरी को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. हिमालयी क्षेत्र में 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 23-24 फरवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 07:15 AM (IST)

    देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी

    एक बार फिर से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. देश के कई राज्यों  में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि देश के कई अन्य क्षेत्रों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, वहीं मध्य भारत में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    22 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    कृषि विज्ञान केंद्र ने शुरू की जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों की खेती

    इस साल हिमाचल प्रदेश में गेहूं की फसल सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की खाद्य और पोषण सुरक्षा की नींव बन रही है. बदलते मौसम, अनियमित बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव और मिट्टी की गिरती गुणवत्ता ने खेती के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए सिरमौर जिले के धौलाकुआं स्थित राज्य के पहले कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) ने अपने अनुसंधान फार्म में प्राकृतिक तरीके से नई, जैव-संवर्धित (बायोफोर्टिफाइड) और जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों की खेती शुरू की है. इन किस्मों को आईसीएआर के करनाल स्थित भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान ने विकसित किया है और अब इन्हें धौलाकुआं के शोध फार्म में उगाया जा रहा है, ताकि किसानों को बदलते मौसम के अनुसार बेहतर विकल्प मिल सकें.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 22 Feb, 2026 | 07:01 AM