IMD अलर्ट: दिल्ली-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, 40 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

अगले कुछ घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर कश्मीर से लेकर बिहार तक दिखाई देगा. कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा है. हालांकि इस बदलाव के बीच न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 18 Feb, 2026 | 06:59 AM

Today Weather: उत्तर भारत का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर कश्मीर से लेकर बिहार तक दिखाई देगा. 18 फरवरी को कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का भी अंदेशा है. हालांकि इस बदलाव के बीच न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत भी मिल रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण ठंड का एहसास बना रहेगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम कुछ नरम पड़ सकता है.

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान के ऊपर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर संभाग में 18 फरवरी तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. बीकानेर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, लेकिन बादलों और बारिश के कारण दिन के समय हल्की राहत मिल सकती है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि करौली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में राहत की उम्मीद

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल दिन में धूप तेज है और तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है. लेकिन 17 फरवरी की रात से मौसम बदल सकता है. 18 फरवरी को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. यदि बारिश होती है तो प्रदूषण स्तर में भी कमी आ सकती है. मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है. हालांकि तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश के बाद हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.

हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के आसार

हरियाणा और पंजाब में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहेगा. तेज हवाएं चलने से फसलों पर असर पड़ सकता है.

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बादलों की हलचल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, नोएडा और गाजियाबाद में 18 फरवरी तक बारिश के आसार हैं. बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और दतिया सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में भी हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है.

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 19 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ेगा. यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. मौसम खराब रहने से पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ सकती है. सर्द हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है.

जम्मू-कश्मीर में सर्दी बरकरार

जम्मू-कश्मीर के घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है. सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड महसूस होगी.

गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर में स्थिति

गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में फिलहाल तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ सकती है. अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

Traders Are Protesting Against Wheat Procurement Rules In Rajasthan

राजस्थान में गेहूं खरीदी नियम का विरोध, व्यापारियों ने सरकार को दी चेतावनी.. कर डाली ये मांग

Red Dried Chili Prices Rise Rs 22000 Per Quintal In Guntur Market Red Dried Chili Prices Hike

देश की सबसे बड़ी मंडी में 22000 रुपये क्विंटल हुई लाल सूखी मिर्च, मार्केट में पहुंची 1186 टन उपज

How Keep Dairy Cows Safe In Summer Proper Care Reduce Heat Stress And Improve Milk Production

गर्मी में दुधारू गायों को ऐसे रखें सुरक्षित, सही देखभाल से हीट स्ट्रेस घटेगा और दूध उत्पादन भी रहेगा बेहतर

Mohan Yadav Announces A Major Gift Farmers A Wheat Bonus Jitu Patwari Issues An Open Warning To Government

मोहन यादव का किसानों को बड़ा तोहफा, गेहूं बोनस देने का ऐलान; जीतू पटवारी ने सरकार को दी खुली चेतावनी

Nuclear Explosion Will Reduce Yields Affect Fish And Livestock And Deepen The Food Crisis

परमाणु विस्फोट से घट जाएगी पैदावार, मछली और मवेशियों पर भी पड़ेगा असर.. गहरा जाएगा खाद्य संकट

Goat Farming Vulnerable Dangerous Diseases Which Can Lead Death Within 4 To 24 Hours Warns Scientist Dr Y K Soni

बकरी पालन में खतरनाक बीमारी का खतरा.. 4 से 24 घंटे में हो सकती मौत, वैज्ञानिक डॉ. वाई के सोनी की चेतावनी