Todays Top News List: पर्यावरण बचाने को नेचुरल खेती को अपनाएं, छत्तीसगढ़ बजट 24 फरवरी को पेश होगा, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Latest Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश में मौसम अब सामान्य हो गया है. अगले दो दिनों तक कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं रहेगा, इसलिए ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा. हालांकि सिंगरौली, शहडोल समेत सात जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है. फरवरी के आखिरी सप्ताह में मार्च जैसी गर्मी महसूस हो सकती है.
आज दिनभर की खबरों की अपडेट लिस्ट यहां देखिए.
Agriculture News in Hindi: देश की पहली रैपिड ट्रेन 22 फरवरी 2026 से दिल्ली से मेरठ के पूरे कॉरिडोर पर दौड़ने लगेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. मेरठ में होने वाली रैली के कारण 22 फरवरी को कई मुख्य रास्ते बंद रहेंगे. लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. यातायात पुलिस के अनुसार 22 फरवरी सुबह 6 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहेगा.
ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए हमले के बाद सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री की टिप्पणी पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने कथित ट्रेड डील को लेकर आरोप लगाया कि इससे किसानों, उद्योग और निवेश पर नकारात्मक असर पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि ऐसे फैसलों से रोजगार और अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है. बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.
Posted By: Saurabh Sharma
22 Feb 2026 06:43 PM (IST)
मोदी की घोषणाओं पर टिप्पणी, उपमुख्यमंत्री ने साधा निशाना
कोयंबटूर में एक कार्यक्रम के दौरान उदयनिधि स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब भी वे टीवी पर आते हैं, तो लोगों को नई घोषणाओं को लेकर चिंता होने लगती है. उन्होंने नोटबंदी और कोरोना लॉकडाउन के फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन कदमों से लोगों में डर का माहौल बना था. वहीं उन्होंने कहा कि जब राज्य के मुख्यमंत्री टीवी पर आते हैं, तो लोग नई योजनाओं की उम्मीद करते हैं. बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और इसे लेकर चर्चा जारी है.(ANI)
Posted By: Saurabh Sharma
22 Feb 2026 06:28 PM (IST)
महिला सुरक्षा पर केंद्रीय मंत्री का हमला, बोलीं-अपराधी बेखौफ
कोलकाता में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बयान देते हुए अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और अपराधियों में कानून का डर कम दिखता है. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संवेदनशीलता की कमी नजर आती है. मंत्री ने कहा कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और इस मुद्दे पर सियासी बहस तेज हो गई है.
Posted By: Saurabh Sharma
22 Feb 2026 06:10 PM (IST)
मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा आगे- मोहन यादव
इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार विकास के हर क्षेत्र में नए अवसर तलाश रही है. उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसी तरह प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर प्रगति कर रहा है. उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है. आने वाले समय में धार्मिक स्थलों को विकसित कर प्रदेश को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 05:56 PM (IST)
बिहार सरकार पत्तेदार और जड़ वाली सब्जियों में आर्सेनिक की मात्रा कम करने के लिए साइंटिस्ट की मदद लेगी
पटना: (22 फरवरी) बिहार सरकार ने कुछ जिलों में पत्तेदार और जड़ वाली सब्जियों में बढ़ते आर्सेनिक लेवल से निपटने के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट और अधिकारियों को शामिल करने का फैसला किया है, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने PTI को बताया कि राज्य सरकार प्रभावित इलाकों के किसानों के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू करने की भी योजना बना रही है, ताकि उन्हें सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया जा सके.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 05:43 PM (IST)
मायावती ने BSP की ऑल-इंडिया मीटिंग की अध्यक्षता की; मज़बूत संगठन की मांग की, ग्लोबल ट्रेड की चिंताओं पर ध्यान दिलाया
लखनऊ: (22 फरवरी) बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने रविवार को यहां पार्टी की ऑल-इंडिया मीटिंग की अध्यक्षता की, जिसमें संगठन को मज़बूत करने, अपने सोशल बेस को बढ़ाने और देश भर में हुए खास पॉलिटिकल डेवलपमेंट का रिव्यू किया गया.
पार्टी के एक बयान में कहा गया कि मॉल एवेन्यू पर BSP के सेंट्रल कैंप ऑफिस में हुई मीटिंग में हाल के पॉलिटिकल मुद्दों, उनसे जुड़ी घटनाओं और पार्लियामेंट में हुए टकराव और रुकावटों का भी आकलन किया गया.
पार्टी नेताओं ने 19 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में हुई पिछली ऑल-इंडिया मीटिंग में जारी किए गए निर्देशों पर हुई प्रोग्रेस का रिव्यू किया और लोगों की जरूरी चिंताओं को दूर करने के उपायों पर चर्चा की.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 05:29 PM (IST)
अंगों का दान आज हमारे देश के लिए एक जरूरी चीज है- डॉ. जे. एस. तितियाल
'मन की बात' की 131वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने अंगदान को लेकर एक भावुक संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में अंगदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है. उन्होंने कई प्रेरक उदाहरण भी साझा किए. इस पर पूर्व प्रोफेसर और एम्स नई दिल्ली के आरपी आई सेंटर के प्रमुख डॉ. जेएस तितियाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री की इस मुहिम को सराहा और आभार जताया है.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 05:15 PM (IST)
पर्यावरण को बचाने के लिए किसान नेचुरल खेती अपनाएं- महाराष्ट्र के गवर्नर
मुंबई: (21 फरवरी) महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने शनिवार को पर्यावरण को बचाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए सस्टेनेबल भविष्य पक्का करने के लिए नेचुरल खेती अपनाने की जरूरत पर जोर दिया. वे पर्यावरण बचाने में शानदार काम के लिए राज्य भर से चुनी हुई लोकल ऑटोनॉमस बॉडीज़ को अवॉर्ड देने के बाद 'माझी वसुंधरा अभियान सम्मान' इवेंट को संबोधित कर रहे थे। यह इवेंट राज्य के पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज डिपार्टमेंट ने ऑर्गनाइज़ किया था.
गवर्नर ने कहा, "पर्यावरण को बचाने और अगली पीढ़ियों के लिए सस्टेनेबल भविष्य पक्का करने के लिए नेचुरल खेती अपनाएं," उन्होंने माझी वसुंधरा अभियान पर एक कॉफी टेबल बुक के साथ-साथ मराठी-इंग्लिश पर्यावरण की शब्दावली 'द क्लाइमेट चेंज लेक्सिकन' भी रिलीज की.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 04:58 PM (IST)
छत्तीसगढ़ बजट 24 फरवरी को पेश होगा, खेती-किसानी पर कई बड़ी घोषणाओं की संभावना
छत्तीसगढ़ राज्य का वार्षिक बजट 24 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा. निकाय चुनाव के मतदान की वजह से कल सदन की कार्यवाही नहीं होगी. इधर आगामी बजट को लेकर विधानसभा परिसर में कल एक कार्यशाला का आयोजन हुआ. बजट में खेती-किसानों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 04:48 PM (IST)
जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में कृषि सखी का सम्मान, कृषि प्रश्नोत्तरी का आयोजन
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कृषि नवाचार और जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में कृषि सखी का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा प्रश्न किया गया कि एक बीघा में सोयाबीन का कितना बीज बोया जाता है. ग्राम रुन्नी की कृषि सखी गंगा मेडा ने सही उत्तर 15 किलोग्राम दिया, जिस पर मंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सभी किसानों को जैविक खेती अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 04:34 PM (IST)
मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से गेहूं की फसल हो रही है बर्बाद, नुकसान आकलन जारी
मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के खाचरोद नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ले ली. तेज बारिश के साथ चली आंधी जैसी हवाओं ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं. बारिश भले ही कुछ देर में थम गई, लेकिन तेज हवाओं का असर गुरुवार सुबह तक बना रहा. मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई.
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में गेहूं की तैयार फसल आड़ी पड़ गई है. कई किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है. वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार है और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी. ऐसे में फसल के गिर जाने से उत्पादन और बाजार में आवक दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. मौसम की मार झेल रहे किसानों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है.
Posted By: रिजवान नूर खान
22 Feb 2026 04:15 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 23-24 फरवरी को बारिश की चेतावनी, रबी फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ा
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. रायपुर मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन, 23 और 24 फरवरी को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं. बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इससे रबी फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 04:01 PM (IST)
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान, कही ये बात
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो पश्चिम बंगाल में यह बात जोर-शोर से रख रही है कि देश में मूक जनसांख्यिकी बदलाव हो रहा है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों की जनसंख्या को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है और यह सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि सीमांचल, झारखंड और बिहार तक प्रभावित कर रहा है. भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना होगा, तभी इसे रोका जा सकता है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 03:56 PM (IST)
उत्तर प्रदेश आज पहले से ज्यादा बदनाम हो गया है- माता प्रसाद पांडे
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज पहले से ज्यादा बदनाम हो गया है. बाबा के एनकाउंटर, सीधे-सादे लोगों पर झूठे केस और शंकराचार्य जैसे महापुरुषों पर मुकदमे की वजह से राज्य की छवि खराब हुई है. समाजवादी पार्टी के समय ऐसा नहीं था; तब सड़कें, कोर्ट और मेट्रो जैसी परियोजनाएं बनी थीं.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 03:44 PM (IST)
खेल हमारे लिए बहुत जरूरी हैं, पहले त्रिपुरा के खिलाड़ी दूसरे राज्यों के नाम पर खेलते थे- CM माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत जरूरी हैं. प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान से प्रेरित होकर राज्य में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा दिया जा रहा है. पहले त्रिपुरा के खिलाड़ी दूसरे राज्यों के नाम पर खेलते थे, लेकिन अब त्रिपुरा ओलंपिक एसोसिएशन बनने के बाद उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं. सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक और अन्य योजनाओं का भी लाभ दे रही है. भविष्य में त्रिपुरा के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 03:30 PM (IST)
हर प्रवासी मजदूर को राज्य सरकार का ID कार्ड मिलना चाहिए- अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शायद यह सोच रही हैं कि गैर-बांग्ला लोग उन्हें वोट नहीं देंगे. इसलिए प्रवासी मजदूरों पर हमलों की बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि हर प्रवासी मजदूर को राज्य सरकार का ID कार्ड मिलना चाहिए, लेकिन अभी तक सरकार ने मंजूरी नहीं दी.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 03:12 PM (IST)
PM मोदी बोले- कांग्रेस के कुछ नेता मुझसे नफरत करते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता मुझसे नफरत करते हैं, मेरी आलोचना करने और भाजपा या NDA का विरोध करने से नहीं हिचकते. लेकिन AI ग्लोबल समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, यह देश और उसके सम्मान का कार्यक्रम था। बावजूद इसके कांग्रेस ने मर्यादाएं तोड़ी और देशभर में इसकी आलोचना हो रही है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 02:41 PM (IST)
कांग्रेस संसद में व्यवधान डाल रही है, वे खुद कुछ नहीं कर पा रहे- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस संसद में व्यवधान डाल रही है. वे खुद कुछ नहीं कर पा रहे और अपने सहयोगी दलों को भी बोलने नहीं दे रहे. इससे उनके साथी दलों को नुकसान हो रहा है. दिल्ली में उनका ये व्यवहार देखकर सभी सहयोगी दल उनसे दूर हो गए हैं.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 02:26 PM (IST)
आज दुनिया के लोग भारत पर भरोसा करते हैं- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के लोग भारत पर भरोसा करते हैं और कई विकसित देश भारत के साथ व्यापार समझौते कर रहे हैं. पहले कांग्रेस की सरकार घोटालों के कारण ऐसे समझौते नहीं कर पाती थी, लेकिन अब दुनिया भारत के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक है और उसे 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत मानती है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 02:10 PM (IST)
हमारी सरकार ने घोटालों को रोका और देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले, जब दिल्ली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब बड़ी परियोजनाएं अक्सर घोटालों में खो जाती थीं और मेट्रो जैसी तकनीकें हमें विदेश से लानी पड़ती थीं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने घोटालों को रोका और देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाया.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 01:56 PM (IST)
PM मोदी ने 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया व भारत के पहले नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया.
#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया व भारत के पहले नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. साथ ही वे भारत की पहली नमो भारत RRTS सेवा का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 01:37 PM (IST)
शंकराचार्य कई दिनों तक कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे रहे, उन्हें स्नान तक की अनुमति नहीं दी गई- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य कई दिनों तक कड़ाके की ठंड में धरने पर बैठे रहे, लेकिन उन्हें स्नान तक की अनुमति नहीं दी गई, जो सनातन परंपरा के खिलाफ है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए 20 साल पुराना मामला सामने ला रही है.उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिकायतकर्ता रामभद्राचार्य का शिष्य है, तो उनसे गलती हुई कि उन्होंने पहले उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लिया. अखिलेश यादव ने कहा कि विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस स्तर तक आरोप लगवाना गलत है और अब सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 01:24 PM (IST)
PM मोदी ने छात्रों के साथ नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा की और इस दौरान छात्रों व अधिकारियों से बातचीत भी की. इससे पहले उन्होंने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की।
PM मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद वे मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्रा करेंगे. मेरठ में प्रधानमंत्री करीब 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे.
#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
यहां से, PM मोदी मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग ₹12,930 करोड़ के अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन… pic.twitter.com/HiykbCpFwX
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन- CM योगी
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 12:53 PM (IST)
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की सभी बातें उन्हें अच्छी लगीं- भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की सभी बातें उन्हें अच्छी लगीं, लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने उस बात को सराहा जिसमें बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से देश कैसे बदल सकता है. उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत की प्रतिभा देखी और बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान आए, जिससे देश का सम्मान बढ़ा. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में विरोध करना गलत है और जनता इसका जवाब देगी.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 12:40 PM (IST)
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा अब भाजपा में शामिल हो गए- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि भूपेन बोरा ने करीब 30 साल तक कांग्रेस की सेवा की है. अब वे भाजपा की “राष्ट्र प्रथम” नीति के साथ नया राजनीतिक जीवन शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
Posted By: Saurabh Sharma
22 Feb 2026 12:24 PM (IST)
गुवाहाटी में सियासी हलचल,भूपेन बोरा ने थामा भाजपा का दामन
गुवाहाटी में असम की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा भाजपा में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि बोरा ने 30 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा की और संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि आज से बोरा का नया राजनीतिक जीवन शुरू हो रहा है और भाजपा की राष्ट्र प्रथम नीति के साथ मिलकर काम करेंगे. सरमा ने उन्हें नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं. इस घटनाक्रम को राज्य की सियासत में अहम मोड़ माना जा रहा है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 12:09 PM (IST)
अब देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर अपनी संस्कृति को महत्व देने लगा है- PM मोदी
मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान उन्होंने लाल किले से पांच महत्वपूर्ण संदेश दिए थे, जिनमें से एक था गुलामी की मानसिकता से मुक्ति. अब देश गुलामी के प्रतीकों को पीछे छोड़कर अपनी संस्कृति को महत्व देने लगा है. 23 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में 'राजाजी उत्सव' मनाया जाएगा.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 11:59 AM (IST)
पंजाब में नहीं बिक रहा ब्रोकन राइस, रेट में भारी गिरावट
पंजाब के चावल मिलों के लिए 100 फीसदी ब्रोकन राइस का बिक न पाना अब आर्थिक चुनौती बन गया है. कारण यह है कि एथेनॉल उद्योग अब चावल की जगह सस्ता मक्का इस्तेमाल कर रहा है. केंद्र ने 100 फीसदी ब्रोकन राइस का रेट 2,370 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था, लेकिन एथेनॉल इकाइयां मक्का 1,700 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद रही हैं, जिससे चावल महंगा पड़ रहा है. एथेनॉल उद्योग 100 फीसदी ब्रोकन राइस का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, लेकिन मक्का के अधिक उत्पादन के कारण इसका विकल्प चुनना चावल उद्योग के लिए मुश्किल बना रहा है. वहीं, 100 फीसदी ब्रोकन राइस खुले बाजार में करीब 1,900-2,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 11:45 AM (IST)
मन की बात में बोले पीएम मोदी, कहा- भारत में अंगदान के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है
मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले केरल की 10 महीने की मासूम आलिन शेरिन अब्राहम का निधन हो गया. इतने दुख के बीच उसके माता-पिता ने आलिन के अंगदान का फैसला किया, जिससे हर देशवासी उनका सम्मान करने लगा. उन्होंने कहा कि भारत में अंगदान के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 11:28 AM (IST)
मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, कहा- समिट में दुनिया ने भारत की AI क्षेत्र में ताकत देखी
मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समिट में दुनिया ने भारत की AI क्षेत्र में ताकत देखी. इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल लॉन्च किए. उन्होंने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 11:12 AM (IST)
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने थामा बीजेपी का दाम
असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए.
#WATCH गुवाहाटी: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/dr2NiKaF4k
मन की बात के 131वें एपिसोड में PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का किया जिक्र, कही ये बात
मन की बात के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लोग और स्टार्टअप से जुड़े लोग भारत मंडपम में एकत्र हुए. उन्होंने बताया कि यह समिट AI के भविष्य और दुनिया में इसके इस्तेमाल के नए रास्तों के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 10:45 AM (IST)
ओडिशा में धान खरीदी में देरी, विधानसभा में विपक्ष का विरोध
ओडिशा में धान खरीदी में देरी और गड़बड़झाला को लेकर विधानसभा में विपक्ष का विरोध लगातार जारी है. ऐसे में विधानसभा का बजट सत्र लगातार पांचवें दिन स्थगित हो गया. क्यों विपक्ष ने धान की खरीद में कथित अनियमितताओं पर विशेष चर्चा की मांग को लेकर विरोध तेज कर दिया है. जैसे ही सदन शुरू हुआ, बीजेडी और कांग्रेस के विधायक वॉकआउट कर सदन के बीच में आ गए, हाथ में प्लेकार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. उन्होंने राज्य में धान मंडियों के प्रबंधन पर सवाल उठाए और किसानों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 10:32 AM (IST)
PM मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात प्रोग्राम को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात प्रोग्राम में देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे. यह मन की बात का 131वां एपिसोड और साल 2026 का दूसरा एपिसोड है. इस बार प्रधानमंत्री AI पर चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि नई दिल्ली में हाल ही में AI समिट हुआ था.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 10:16 AM (IST)
बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करते गौतम अडानी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की.
#WATCH देवघर, झारखंड: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/kRAulczhii
गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम के चरणों में माथा टेका, कहा- दर्शन करने के थे इच्छुक
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि वह लंबे समय से बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने का इच्छुक थे. अब वे यहां आकर बाबा के चरणों में माथा टेककर मन की शांति पाने आए हैं. उन्होंने बाबा से झारखंड और पूरे भारत के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की.
#WATCH देवघर, झारखंड: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "मेरी बहुत दिनों से इच्छा थी कि बाबा धाम में आकर दर्शन करूं। आज बाबा बैद्यनाथ के चरणों में माथा टेक कर मन की शांति प्राप्त करने हेतु मैं यहां आया हूं। बाबा से मेरी यही प्रार्थना है कि झारखंड के साथ पूरे भारत को सुख,… https://t.co/9cvM2vx11Wpic.twitter.com/9xcns5J9ew
राहुल गांधी की कांग्रेस अब शहरी नक्सलवाद का गढ़ बन गई है- नितिन नवीन
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल GMDC कन्वेंशन हॉल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए. नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस अब शहरी नक्सलवाद का गढ़ बन गई है और यह गढ़ उनके प्रोत्साहन से चल रहा है.उन्होंने कहा कि भारत का युवा हमेशा देश के सम्मान के लिए अपनी कुर्बानी देने को तैयार रहता है, जबकि आज की कांग्रेस भारत की मूल भावना से दूर होकर सिर्फ विदेशी तत्वों पर काम कर रही है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 09:30 AM (IST)
AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बड़ा बयान, कही ये बात
AIUDF अध्यक्ष मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि कांग्रेस और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच तीसरी सीट को लेकर बातचीत हो चुकी है. अगर कांग्रेस हमें सीट नहीं देती और भाजपा उसे ले लेती है, तो हम असमवासियों के सामने कैसे जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सच में चाहती है कि तीसरी सीट भाजपा को न मिले, तो हम उनका समर्थन देंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं क्योंकि कांग्रेस और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच पहले ही लेन-देन हो चुका है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 09:16 AM (IST)
राजनीतिक विरोध ठीक है, लेकिन देश से जुड़ी अहम चीजों में हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए- मीनाक्षी लेखी
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है. उनका कहना था कि राजनीतिक विरोध ठीक है, लेकिन देश से जुड़ी अहम चीजों में हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए. राजनीतिक मतभेद का मतलब व्यक्तिगत मनभेद नहीं होना चाहिएय
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 09:02 AM (IST)
PM मोदी 12930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, नमो भारत कॉरिडोर देश को करेंगे समर्पित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करने मेरठ जाएंगे. प्रधानमंत्री भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे और पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित करेंगे. इसके लिए मेरठ में तैयारियां की जा रही हैं.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 08:46 AM (IST)
पंजाब में आलू किसानों को नुकसान, नहीं मिल रहा रेट
पंजाब के पटियाला जिले के आलू किसानों को इस बार मंडी में उचित रेट नहीं मिल रहा है. ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. खासकर नाभा के किसानों को कुछ ज्यादा ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यहां के किसानों ने एक निजी कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया है. किसानों का कहना है कि कंपनी से अनुबंध पर आलू की खेती की थी. तब कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट में कहा था कि किसानों से 10 रुपये आलू खरीद जाएगा. लेकिन अब कंपनी फसल खरीदने से इनकार कर रही है.
द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, नाभा के करीब 30 आलू किसानों ने एक निजी कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया है. किसानों का कहना है कि उत्तर प्रदेश की इस कंपनी ने उन्हें अपनी पसंद का बीज देकर आलू उगवाया और 10 रुपये प्रति किलो की दर से फसल खरीदने का करार किया था. लेकिन अब कंपनी फसल उठाने से इंकार कर रही है. किसानों के मुताबिक, कंपनी का स्थानीय एजेंट अब 4 से 4.50 रुपये प्रति किलो के भाव पर आलू खरीदने का प्रस्ताव दे रहा है, जिससे उन्हें भारी नुकसान का
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 08:31 AM (IST)
तमिलनाडु में मिर्च की पैदावार में गिरावट, किसानों को नुकसान
तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले के विलाथिकुलम और पुडूर क्षेत्रों में मिर्च किसानों का कहना है कि उच्च आर्द्रता (humidity) की वजह से इस साल पैदावार कम रही. जबकि मिर्च के दाम अच्छे हैं, लेकिन कम फसल होने के कारण किसान मुनाफा नहीं कमा पाए. इन क्षेत्रों के 13,500 हेक्टेयर से अधिक भूमि में बारिश पर निर्भर “मुण्डु वथल” मिर्च की खेती होती है, जो अपनी तीखापन और स्वाद के लिए जानी जाती है. आमतौर पर किसानों द्वारा फसल कटाई के बाद मिर्च को कुछ दिन सुखाया जाता है और फिर बाजार में बेचा जाता है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 08:16 AM (IST)
महाराष्ट्र में दूध महंंगा हो गया, बढ़ गया रेट
महाराष्ट्र में दूध महंंगा हो गया है. गोकुल डेयरी ने भैंस के दूध का रेट 74 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. गाय के दूध और अन्य वैरायटी के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए गए हैं. हालांकि भविष्य में इनके दाम बढ़ने की संभावना है. प्रबंधन ने बताया कि पिछले महीनों में किसानों को राहत देने के लिए भैंस के दूध का खरीद मूल्य 3 रुपये और गाय के दूध का 2 रुपये बढ़ाया गया है. गोकुल डेयरी के एमडी योगेश गोड़बोले ने कहा कि यह बढ़ोतरी राज्य में चारे की कमी के कारण हुई है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 08:01 AM (IST)
CM माझी ने 44वीं हाई लेवल क्लीयरेंस अथॉरिटी की बैठक की अध्यक्षता की
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 44वीं हाई लेवल क्लीयरेंस अथॉरिटी (HLCA) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 44,200 करोड़ रुपये की 10 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई. इन परियोजनाओं से ओडिशा में टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और करीब 9,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 07:45 AM (IST)
दिल्ली में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा- IMD
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ से आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल किसी बड़ी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 07:30 AM (IST)
22 से 23 फरवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी में हो सकती है बारिश
IMD के मुताबिक 22 से 23 फरवरी के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं 23 और 24 फरवरी को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. हिमालयी क्षेत्र में 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और 23-24 फरवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 07:15 AM (IST)
देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी
एक बार फिर से मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है. देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि देश के कई अन्य क्षेत्रों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, वहीं मध्य भारत में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ सकता है.
Posted By: वेंकटेश कुमार
22 Feb 2026 07:00 AM (IST)
कृषि विज्ञान केंद्र ने शुरू की जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों की खेती
इस साल हिमाचल प्रदेश में गेहूं की फसल सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की खाद्य और पोषण सुरक्षा की नींव बन रही है. बदलते मौसम, अनियमित बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव और मिट्टी की गिरती गुणवत्ता ने खेती के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए सिरमौर जिले के धौलाकुआं स्थित राज्य के पहले कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) ने अपने अनुसंधान फार्म में प्राकृतिक तरीके से नई, जैव-संवर्धित (बायोफोर्टिफाइड) और जलवायु अनुकूल गेहूं की किस्मों की खेती शुरू की है. इन किस्मों को आईसीएआर के करनाल स्थित भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान ने विकसित किया है और अब इन्हें धौलाकुआं के शोध फार्म में उगाया जा रहा है, ताकि किसानों को बदलते मौसम के अनुसार बेहतर विकल्प मिल सकें.
Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today