अब चाय चखकर बनाएं करियर, चाय बोर्ड शुरू करेगा खास कोर्स

भारत चाय उत्पादन में दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में चाय के बागान हैं, और यहीं से देश की 81% चाय की खपत होती है.

Kisan India
नई दिल्ली | Published: 22 May, 2025 | 07:54 AM

हर सुबह की शुरुआत एक प्याली चाय के साथ होती है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि यही चाय आपके करियर का हिस्सा भी बन सकती है? इस अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस (21 मई) पर एक बड़ी और अनोखी खबर सामने आई है, भारतीय चाय बोर्ड अब “टी टेस्टर” यानी चाय चखने के प्रोफेशन में कॅरिअर बनाने के लिए एक स्पेशल कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है.

चाय सिर्फ पीने की चीज नहीं, अब है एक स्किल

वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाला चाय बोर्ड (Tea Board of India) अब युवाओं को चाय के बारे में गहराई से समझाने और चाय चखने के हुनर को प्रोफेशनल स्किल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है. चाय की गुणवत्ता, स्वाद, खुशबू और बनावट को परखने के लिए जो विशेषज्ञता चाहिए, उसे अब सिखाया जाएगा. इसके लिए एक सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किया जा रहा है.

क्या कहा अधिकारियों ने?

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने मीडिया को बताया कि चाय बोर्ड देश में “टी टेस्टर” बनने के लिए सर्टिफाइड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह पहल “टी लिटरेसी” यानी चाय की जानकारी और समझ को बढ़ावा देगी. इसके जरिए ना सिर्फ रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि चाय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

कोर्स से युवाओं को मिलेगा फायदा

जानकारों की मानें तो यह कोर्स युवाओं को एक अनोखे क्षेत्र में प्रशिक्षित करेगा, जो अब तक केवल अनुभव पर आधारित था. अब इसे प्रोफेशनल और मानकीकृत रूप दिया जाएगा, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान और अवसर दोनों मिलेंगे.

भारत की चाय दुनिया में मशहूर

भारत चाय उत्पादन में दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है. असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में चाय के बागान हैं, और यहीं से देश की 81% चाय की खपत होती है. दार्जिलिंग, असम, नीलगिरी और कांगड़ा जैसी चाय की किस्में न केवल देश में पसंद की जाती हैं, बल्कि विदेशों में भी इनकी खूब मांग है.

चाय का बढ़ता वैश्विक महत्व

इस बार अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस की थीम है-“बेहतर जीवन के लिए चाय” (Tea for a Better Life), जिसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने तय किया है. इसका मकसद चाय की खेती, उससे जुड़े श्रमिकों और चाय के सामाजिक-आर्थिक महत्व को समझाना है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद