राइस मिल मालिकों का बड़ा फैसला! ओडिशा में नहीं होगी धान की मिलिंग.. इस वजह से हैं नाराज

ओडिशा के राइस मिलर्स ने कम मिलिंग चार्ज, भंडारण शुल्क और एफसीआई की मनमानी के विरोध में मिलिंग रोक दी है. AORMA का कहना है कि जब तक सरकार मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, वे काम शुरू नहीं करेंगे.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 7 Jul, 2025 | 02:05 PM

ओडिशा में एमएसपी पर खरीदे गए धान की कस्टम मिलिंग करने वाले राइस मिल मालिकों ने मिलिंग रोकने का फैसला लिया है. मिल मालिकों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस भरोसा नहीं देती, वे काम दोबारा शुरू नहीं करेंगे. ऑल ओडिशा राइस मिलर्स एसोसिएशन (AORMA) कहना है कि कस्टम मिलिंग चार्ज पिछले 20 सालों से नहीं बढ़ाया गया है. फिलहाल एक क्विंटल धान की मिलिंग के बदले मिलर्स को सिर्फ 20 रुपये मिलते हैं, जो बहुत कम हैं.

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एसोसिएशन के महासचिव लक्ष्मीनारायण दीपक रंजन दास ने कहा कि यह राशि बढ़ाकर 100 रुपये प्रति क्विंटल की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों ने कस्टम मिलिंग चार्ज बढ़ा दिए हैं. पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में राइस मिलर्स को धान की मिलिंग के लिए 80 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे हैं.

30 जून को धान खरीद खत्म

लक्ष्मीनारायण दीपक रंजन दास ने कहा कि रबी सीजन की धान खरीद प्रक्रिया 30 जून को पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक सरकार का कोई स्पष्ट फैसला नहीं आया है. हम अब भी उस निर्णय का इंतजार कर रहे हैं. दास ने कहा कि राइस मिलर्स की एक और अहम मांग है धान और चावल के भंडारण (कस्टडी मेंटेनेंस) चार्ज में बढ़ोतरी. फिलहाल सरकार उन्हें सिर्फ 7.20 रुपये प्रति क्विंटल सालाना देती है, जबकि गोदामों की भारी कमी की वजह से उन्हें भंडारण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बैठक में उठाया गया मुद्दा

दरअसल, रंजन दास का कहना है कि हाल ही में यह मुद्दा उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में उठाया गया था. बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्रा और सहकारिता मंत्री प्रदीप बाल सामंत भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हमें भरोसा दिलाया गया था कि सरकार हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेगी और एसोसिएशन को इसकी जानकारी दी जाएगी.

ये हैं मिलर्स की मांगें

उन्होंने कहा कि हमने राज्य सरकार से मांग की है कि भंडारण का किराया उतना ही दिया जाए, जितना वे वेयरहाउस कॉरपोरेशन को देते हैं. लेकिन सरकार अब तक इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दे रही. इसके अलावा, मिलर्स को रोजाना सरकार की ओर से चावल न उठाए जाने की भी परेशानी है. साथ ही, कस्टम मिलिंग के बाद चावल की आपूर्ति के दौरान एफसीआई अधिकारियों द्वारा की जाने वाली मनमानी और परेशानियों की भी शिकायत मिलर्स ने की है.

जनरल बॉडी मीटिंग में होगा आगे का फैसला

वहीं, रविवार को पूरे ओडिशा के 30 जिलों के राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और ऑल ओडिशा राइस मिलर्स एसोसिएशन (AORMA) के पदाधिकारी भुवनेश्वर में मिले और सरकार के सामने लंबित सभी मुद्दों पर चर्चा की. अब आगे की रणनीति पर फैसला सोमवार को होने वाली जनरल बॉडी मीटिंग में लिया जाएगा.

 

 

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 7 Jul, 2025 | 02:03 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Agriculture News Live Updates 21st March 2026 Saturday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE उपराष्ट्रपति का दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरा आज से, कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे

You Get Buckets Of Milk Even In The Summer Just Follow These Simple Tips Cows And Buffaloes Stay Healthy And Production Increase

गर्मियों में भी बाल्टी भर दूध पाएंगे…बस अपनाएं ये आसान टिप्स, गाय-भैंस रहेंगी स्वस्थ और उत्पादन बढ़ेगा

Smart Technologies Transform Animal Husbandry More Female Calves Better Breeds And Milk Production

स्मार्ट तकनीकों से बदलेगा पशुपालन, ज्यादा बछड़ियां…बेहतर नस्ल और दूध उत्पादन से किसानों की होगी अच्छी कमाई

Proper Care Chickens In Summer Increase Egg Production An Easy Solution Farmers And Big Profit

गर्मी में मुर्गियों की सही देखभाल से बढ़ेगा अंडा उत्पादन, किसानों के लिए आसान उपाय और बड़ा मुनाफा

Relief For India Amid Iran Israel War Urea Production Increased By 23 Percent

Iran-Israel युद्ध के बीच भारत को राहत, यूरिया उत्पादन 23 फीसदी बढ़ा, किसानों को खेती के लिए बड़ी खुशखबरी

Even Before Summer Season Begins Lemon Prices Skyrocketed Reaching 12000 Per Quintal Raising Concerns

गर्मी शुरू होने से पहले ही नींबू के दाम आसमान पर, 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंची कीमत से बढ़ी चिंता