Top 20 News Today: प्याज उत्पादन में 26 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद,PM मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: उत्तर भारत में ठंड काफी बढ़ गई है, खासकर दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की चेतावनी दी है. असम और मेघालय में मध्यम कोहरा दर्ज हुआ, जबकि पूर्वोत्तर भारत, बिहार, पूर्वी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी एमपी में हल्का-फुल्का कोहरा देखा गया.

Agriculture News in Hindi: कुरुक्षेत्र में 5 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चल रहा है. आज 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी अवसर पर वे महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन भी करेंगे. इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण में भी शामिल होंगे.

नोएडा | Updated On: 25 Nov, 2025 | 06:52 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 06:50 PM (IST)

    PM मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा स्थित ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 06:42 PM (IST)

    यह भारत और भूटान के बीच गहरा आध्यात्मिक संबंध दर्शाता है- किरेन रिजिजू

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष बेहद खास हैं और भूटान में 17 दिनों तक उनका प्रदर्शित होना महत्वपूर्ण अवसरों अंतरराष्ट्रीय शांति प्रार्थना और भूटान के चौथे राजा के जन्मदिन के साथ बिल्कुल मेल खाता है. उन्होंने बताया कि भूटान के लोग इन अवशेषों के आगमन से बेहद खुश हैं. भूटान के राजा ने खुद इसकी व्यवस्था की, ताकि आम लोगों से लेकर शाही परिवार तक सभी अवशेषों के दर्शन कर सकें. रिजिजू ने कहा कि भूटान के लोग प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने प्रदर्शन को 7 दिनों से बढ़ाकर 17 दिन कर दिया. यह भारत और भूटान के बीच गहरा आध्यात्मिक संबंध दर्शाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 06:22 PM (IST)

    बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी, जानें क्या हैं आंकड़े

    केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2024-25 के बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी किए. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की कृषि और बागवानी में जबरदस्त प्रगति हो रही है. बागवानी फसल का क्षेत्रफल पिछले साल के 290.86 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 294.88 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान है. यानी लगभग 4 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी होगी.  वहीं, उत्पादन में भी 3547.44 लाख टन से बढ़कर 3690.55 लाख टन तक बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो लगभग 143.11 लाख टन की वृद्धि होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 06:11 PM (IST)

    मुगल आक्रांताओं के समय गुरु तेग बहादुर ने वीरता और साहस का अद्वितीय उदाहरण पेश किया-PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुगल आक्रांताओं के समय गुरु तेग बहादुर ने वीरता और साहस का अद्वितीय उदाहरण पेश किया. उस समय कश्मीरी हिंदुओं पर जबरन धर्म परिवर्तन की धमकी थी. पीड़ितों ने मदद के लिए गुरु साहब से संपर्क किया. उन्होंने कहा कि अगर वे इस्लाम स्वीकार कर लें, तो सभी लोग भी इस्लाम अपनाएंगे. लेकिन गुरु साहब ने कभी अपने धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 05:49 PM (IST)

    बिहार की 76 फीसदी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है- कृषि मंत्री राम कृपाल यादव

    बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार की 76 फीसदी आबादी की आजीविका कृषि पर निर्भर है और राज्य के जीडीपी में कृषि का योगदान करीब 21 फीसदी है. इसलिए किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों को समय पर बीज, खाद, पानी और बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था और मजबूत की जाएगी. मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'खुशहाल भारत के लिए मजबूत किसान जरूरी' के तहत वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे.  उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार, विभाग और किसान मिलकर उत्पादन बढ़ाएंगे, एग्रो-इकोनॉमी को मजबूत करेंगे और बिहार को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 05:34 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में विकास कार्यों का निरीक्षण किया

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन के साथ पटना के मंदिरी नाला के पास विकास कार्यों का निरीक्षण किया.. बिहार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो संकल्प लिया है, उसे सिद्धी तक पहुंचाने के लिए सरकार के गठन के पहले दिन से ही काम शुरू हो गया है. यह नीतीश कुमार की सरकार है.  इसकी(मंदिरी नाला के पास विकास कार्यों) मुख्य रुकावटें पार हो चुकी हैं. हम नए साल में बिहार की जनता को यह नया तोहफा देंगे

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 05:13 PM (IST)

    आज हमारे देश में भारतीयकरण आंदोलन चल रहा है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना के नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन (NIIO) सेमिनार में शामिल हुए. उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि आइडिया कहीं से भी आ सकते हैं. आइडिया को केवल एक विजन चाहिए. आज हमारे देश में भारतीयकरण आंदोलन चल रहा है. यह आपकी मेहनत का फल है. रक्षा के क्षेत्र में भारत केवल खरीदार नहीं बल्कि बिल्डर, क्रिएटर और लीडर भी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 04:50 PM (IST)

    बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए, बड़ी संख्या में भक्त रहे मौजूद

    बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 PM बजे सर्दियों के लिए बंद कर दिए गए. बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में, रावल अमरनाथ नंबूदरी ने पारंपरिक रस्में निभाईं और मंदिर के कपाट औपचारिक रूप से बंद कर दिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 04:35 PM (IST)

    . जितने विचार आएंगे उतनी ही नीतियां पारदर्शी बनेंगे- ओम बिरला

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद के आगामी शीतकालीन सत्र पर कहा कि सबके विचार आने चाहिए. जितने विचार आएंगे उतनी ही नीतियां पारदर्शी बनेंगे. शासन और प्रशासन में जवाबदेही आएगी. लोकतंत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था से सदन चलना अच्छी परंपरा रही है. आगे भी इस परंपरा का निर्वाह करें, ऐसी मेरी सभी दलों से आग्रह रहता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 04:20 PM (IST)

    PM मोदी ने भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पंचजन्य’ स्मारक का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान कृष्ण के पवित्र शंख के सम्मान में नवनिर्मित ‘पंचजन्य’ स्मारक का उद्घाटन किया

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 04:03 PM (IST)

    राइस मिलर्स ने सरकार को दी साफ चेतावनी, नहीं मानी मांगे तो... कोई समझौता नहीं करेंगे

    ओडिशा में चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन (KMS) 2025-26 के लिए विकेन्द्रीकृत धान खरीद के तहत चावल की कस्टम मिलिंग प्रभावित हो सकती है. क्योंकि ओडिशा के राइस मिलर्स ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि जब तक पिछले साल का स्टॉक उनके गोदामों से नहीं उठाया जाता और उनकी अन्य मांगें पूरी नहीं होतीं, वे ओएससीएससी (OSCSC) के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे. मिलर्स ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि उनके गोदामों में पड़े करीब 12 लाख टन कस्टम-मिल्ड राइस (CMR) को जल्द उठाया जा सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 03:29 PM (IST)

    शिवराज सिंह चौहान ने 'नई चेतना–पहल बदलाव की अभियान' के चौथे संस्करण की शुरुआत की

    केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज “नई चेतनापहल बदलाव की” अभियान के चौथे संस्करण की शुरुआत की. यह राष्ट्रीय अभियान लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    SIR विपक्ष का मुद्दा नहीं है, बल्कि हर वोटर का मुद्दा है- पवन खेड़ा

    SIR पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि SIR के माध्यम से बिहार में कितने घुसपैठिए पकड़े गए? उनमें से एक का भी नाम नहीं लिया गया. SIR विपक्ष का मुद्दा नहीं है, बल्कि हर वोटर का मुद्दा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 02:55 PM (IST)

    सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंती पर धर्मेंद्र प्रधान ने 'एकता यात्रा' निकाली

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमने आज संबलपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंती के अवसर पर एक 'एकता यात्रा' निकाली और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी. हमारा मानना ​​है कि संबलपुर 'विकसित' होने से ओडिशा और भारत विकसित होगा इसलिए हम सब नागरिक कर्तव्य लें.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 02:39 PM (IST)

    सिद्धांत कपूर 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में एंटी-नारकोटिक्स सेल यूनिट पहुंचे

    एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में घाटकोपर में एंटी-नारकोटिक्स सेल यूनिट पहुंचे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    25 Nov 2025 02:17 PM (IST)

    सरकार का बड़ा फैसला, खुलेंगी 25 नई चीनी मिलें

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार ने पहले कैबिनेट बैठक में ही कई अहम फैसले लिए. सरकार के इन फैसलों से राज्य के करोड़ों किसानों और युवाओं को सीधा फायदा होगा. कैबिनेट बैठक में कुल 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इन प्रस्तावों के तहत  बिहार में 25 नई चीनी मिलें खोली जाएंगी और पहले से बंद 9 चीनी मिलों को भी दोबारा चालू किया जाएगा. 

     वहीं, मीटिंग के बादचीफ सेक्रेटरी प्रत्यय अमृत ने घोषणा की कि बिहार में 25 नई चीनी मिलें खोली जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि बंद चीनी मिलों को फिर से चालू करने के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी बनाने के प्रस्ताव को भी मीटिंग में मंजूरी दी गई है. दरअसल, सरकार का मानना ​​है कि इससे गांव में रोजगार फिर से बढ़ेगा और एग्रो-इंडस्ट्रियल चेन बेहतर होगी. साथ ही सरकार को उम्मीद है कि नई चीनी मिलें खुलेने से प्रदेश में गन्न की खेती के प्रति किसानों का रुचि बढ़ेगी. ऐसे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और चीनी उत्पादन में भी बिहार आत्मनिर्भर बनेगा. खास बात यह है कि इसके अलावा सरकार ने और कई अहम फैसले लिए हैं, जिससे डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से किसानों और युवाओं को लाभ होगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 02:00 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम के कपाट आज होंगे बंद, फूलों की भव्य सजावट के बीच हजारों श्रद्धालु करेंगे दर्शन

    उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर कपाट बंद होने के समय लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के मौजूद रहने की उम्मीद है. मौसम ठंडा है, लेकिन भक्तों की आस्था चरम पर है. धाम को करीब दस क्विंटल फूलों से बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है. सोमवार को पंच पूजाओं के अंतर्गत माता लक्ष्मी को गर्भगृह में विशेष आमंत्रण दिया गया और कढ़ाई भोग अर्पित किया गया. कपाट बंद होने के बाद अगले छह महीनों तक भगवान बदरीविशाल की पूजा पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बद्री मंदिर में की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 01:45 PM (IST)

    शाहदरा में बड़ा हादसा! मकान ढहने से हड़कंप, मलबे में दबे लोगों को निकाला गया बाहर

    दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में आज एक मकान अचानक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह है कि मलबे में दबे चार लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है. पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर डटी हैं और बाकी फंसे लोगों को निकालने के लिए तेज़ी से बचाव अभियान जारी है. हादसे की वजह क्या रही, इसकी जांच शुरू कर दी गई है. हादसा अचानक हुआ, इसलिए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 01:30 PM (IST)

    दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! ज्वालामुखी की राख से उड़ानें रद्द, कई फ्लाइट्स घंटों लेट

    इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने के बाद निकले राख के बादल अब भारत की हवाई सेवाओं पर भी असर डाल रहे हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़ा व्यवधान देखा गया है. मंगलवार दोपहर 1 बजे से 6 बजे के बीच कई फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई अन्य उड़ानें घंटों देरी से ऑपरेट की जा रही हैं. हवाई सुरक्षा को देखते हुए एयरलाइंस ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है और यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक करें. हवा में राख का असर विमान के इंजनों पर खतरा पैदा कर सकता है, इसलिए यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 01:15 PM (IST)

    पंजाब में पराली पर कड़ी लगाम...MP और UP में बढ़ती आग ने बढ़ाई चिंता

    पंजाब से राहत की खबर है कि पराली जलाने के मामलों में इस बार रिकॉर्ड कमी देखी गई है और सोमवार को पूरे राज्य में सिर्फ 4 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि सीजन में कुल संख्या 5,092 पर पहुंची है. इसके उलट मध्य प्रदेश में 14,000 से ज्यादा और उत्तर प्रदेश में 5,800 से अधिक मामलों के साथ हालात और गंभीर होते जा रहे हैं. प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच विशेषज्ञ मानते हैं कि अब MP और UP को भी पंजाब की तरह जागरूकता, मशीनों के उपयोग और सरकारी समर्थन को मजबूत करते हुए पराली प्रबंधन पर कड़ा कदम उठाना होगा, ताकि हवा का दम घोंटने वाला धुआं न किसानों की मजबूरी बने और न ही आम लोगों की परेशानी.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 01:00 PM (IST)

    इथियोपिया ज्वालामुखी की राख भारत से हट रही, शाम 7:30 बजे तक पूरी तरह साफ हो जाएगा आसमान : IMD

    इथियोपिया में फटे हेली गुब्बी ज्वालामुखी से निकली राख ने सोमवार को भारत के कई राज्यों में हवाई परिचालन पर असर डाला था, लेकिन अब राहत की खबर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि यह राख का गुबार तेज हवाओं के कारण चीन की ओर बढ़ रहा है और आज शाम करीब 7:30 बजे तक पूरी तरह भारत से दूर हो जाएगा. इस राख की वजह से गुजरात, राजस्थान, दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा के ऊपरी आसमान में हल्का असर देखने को मिला था. राख के बादल करीब 45,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद हैं, जिससे विमानों की आवाजाही में सावधानी बरती जा रही थी. IMD ने उम्मीद जताई है कि देर शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और फ्लाइट संचालन भी सुचारू रूप से बहाल हो जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 12:45 PM (IST)

    फसलों को बचाने के लिए नई दवा, चेन्नई की कंपनी ने लॉन्च किया ‘Tag Hikima’

    चेन्नई की ट्रॉपिकल एग्रो कंपनी ने किसानों के लिए एक खास कीटनाशक ‘Tag Hikima’ लॉन्च किया है. यह दवा खासतौर पर पत्तियां और फल खाने वाले खतरनाक कीटों पर तुरंत असर दिखाती है. कंपनी के मुताबिक मिर्च, कपास, धान, टमाटर और मक्का जैसी फसलों को इससे लंबे समय तक सुरक्षा मिलेगी. किसानों का कहना है कि अगर यह दवा असरदार रही तो उनकी फसल और मेहनत दोनों बच जाएंगी. कंपनी ने दावा किया है कि इस आधुनिक तकनीक वाली दवा को लगाने से लागत भी कम आएगी और पैदावार में सुधार होगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 12:30 PM (IST)

    ज्वालामुखी की राख के कारण कई उड़ानें रद्द, जानें लिस्ट

    इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद राख के गुबार के भारत पहुंचने का असर अब एयर ट्रैफिक पर भी दिखने लगा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयरलाइन की ओर से बताया गया कि जिन विमानों ने राख वाले क्षेत्रों के ऊपर से उड़ान भरी थी, उनकी खास निगरानी और तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा में कोई जोखिम न रहे.

    25 नवंबर
    AI 2822 – चेन्नई–मुंबई
    AI 2466 – हैदराबाद–दिल्ली
    AI 2444/2445 – मुंबई–हैदराबाद–मुंबई
    AI 2471/2472 – मुंबई–कोलकाता–मुंबई

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 12:15 PM (IST)

    इथियोपिया ज्वालामुखी की राख का भारत पर भी होगा असर

    इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी की राख अब भारत के कई राज्यों तक पहुंच गई है, जिससे हवाई उड़ानों और मौसम पर इसका प्रभाव दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे ज्यादा असर राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के आसमान में देखा गया है, जहां राख के कारण दृश्यता कम हुई है और धुंध जैसा माहौल बन गया है. अनुमान है कि राख का एक बड़ा गुबार गुजरात तक भी पहुंच सकता है. वहीं, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में रात के समय इसका असर और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह राख ऊंचाई पर मौजूद है, इसलिए हवा की गुणवत्ता पर बहुत बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन उड़ानों और मौसम की स्थिति पर इसका असर जारी रह सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 12:00 PM (IST)

    कर्नाटक में आय से अधिक संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई, 10 अफसरों के ठिकानों पर छापे

    कर्नाटक में आज सुबह लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में 10 सरकारी अधिकारियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. तड़के शुरू हुई इस रेड में अफसरों के घरों और उनके करीबी लोगों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है. टीमों को कुछ अहम दस्तावेज़ और संपत्ति से जुड़ी जानकारियां मिलने की खबर है. जांच एजेंसियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 11:45 AM (IST)

    भारत बना दाल निर्यात का बड़ा हब, अब देश में लगेगी प्रोसेसिंग मिल

    भारत के दाल बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. फ्रांस की एग्री-ट्रेडिंग कंपनी लुई ड्रेफस कंपनी (LDC) ने महज एक साल में भारत को दाल निर्यात में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना दिया है. कंपनी अब दालों की प्रोसेसिंग के लिए भारत में अपनी मिल लगाने की तैयारी कर रही है, जिससे किसानों को सीधा फायदा मिल सकता है. इस समय भारत कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से दालें मंगाता है, लेकिन LDC की पहल से भविष्य में देश की दाल उत्पादन क्षमता और घरेलू व्यापार दोनों को मजबूती मिलेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम भारत को दालों के वैश्विक बाज़ार में और मजबूत बनाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 11:30 AM (IST)

    बादाम-पिस्ता की बढ़ती मांग, भारत में सूखे मेवों का आयात तेज

    भारत में सेहत के प्रति जागरूकता और बदलती खान-पान की आदतों ने बादाम, अखरोट और पिस्ता की मांग को तेजी से बढ़ा दिया है. इसी कारण अब इन सूखे मेवों का आयात 2025-26 में करीब 7% बढ़ने का अनुमान है. घरेलू उत्पादन जरूरत के हिसाब से कम पड़ रहा है, खासतौर पर अखरोट की पैदावार में गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में बाजार की मांग पूरी करने के लिए देश को विदेशों से ज्यादा माल मंगाना पड़ रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में भारत दुनिया के सबसे बड़े सूखे मेवा उपभोक्ता देशों में शामिल हो सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 11:14 AM (IST)

    बिहार के नए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने संभाला कार्यभार, विभाग में स्वागत समारोह

    बिहार के कृषि विभाग में आज नया नेतृत्व शुरू हो गया है. 25 नवंबर 2025 को माननीय कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने पुष्पगुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. विभाग में नई उम्मीद और नई कार्यशैली को लेकर किसानों में भी उत्सुकता बढ़ गई है.

     

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 11:00 AM (IST)

    बिहार के किसानों को बड़ी सौगात, खेती मशीनों पर मिलेगी 80 फीसदी सब्सिडी

    बिहार सरकार ने किसानों की खेती को आधुनिक बनाने के लिए बड़ी योजना लागू की है. अब महंगी खेती-बाड़ी की मशीनें खरीदने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा. “फार्म मशीनरी बैंक योजना” के तहत किसान यदि 10 लाख रुपये की मशीनें खरीदते हैं, तो सरकार 8 लाख रुपये तक की मदद देगी यानी कुल लागत का 80% सब्सिडी के रूप में मिलेगी. इस सहायता से जुताई, बुवाई, रोपाई, हार्वेस्टिंग और थ्रेशिंग जैसी खेती की आधुनिक मशीनें अब हर किसान की पहुंच में होंगी. सरकार का मानना है कि इससे मेहनत और लागत दोनों कम होंगी और उत्पादन तेजी से बढ़ेगा. किसान विभाग की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योजना का उद्देश्य—हर खेत तक हाईटेक खेती पहुंचाना है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 10:45 AM (IST)

    पंजाब में बढ़ी ठिठुरन- फरीदकोट 4.4°C पर पहुंचा, कई जिलों में घना कोहरा

    पंजाब में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है. दिन में धूप जरूर खिल रही है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, पारा तेजी से गिरने लगता है. सोमवार रात फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सीजन का सबसे ठंडा दर्जा है. अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे शहरों में भी तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है. कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़क पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात की ठंड और चुभन बढ़ेगी, जबकि दिन में हल्की धूप से मामूली राहत मिलती रहेगी.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 10:30 AM (IST)

    रोड शो के साथ राम मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, शुरू किया दर्शन-पूजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भव्य रोड शो करते हुए अयोध्या राम मंदिर पहुंचे. वीआईपी गेट नंबर-11 से प्रवेश करते ही उन्होंने सबसे पहले सप्त ऋषि मंदिर में माथा टेका, इसके बाद शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन किए. अब प्रधानमंत्री रामलला के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे और फिर मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कर धर्मसभा को संबोधित करने की तैयारी है. अयोध्या की सड़कों पर भक्तों और नागरिकों की भारी भीड़ पीएम मोदी के स्वागत में जय श्री राम के नारों के साथ उमड़ी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 10:15 AM (IST)

    शिमला में भाजपा के नए हाई-टेक कार्यालय का शिलान्यास जल्द

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा अपना नया और आधुनिक प्रदेश मुख्यालय बनाने जा रही है. शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के पास 14 बीघा जमीन पर बनने वाले इस भवन का शिलान्यास 16 से 18 दिसंबर के बीच होने की संभावना है. इसके लिए पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से समय मांगा है. माना जा रहा है कि शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही शिमला में बड़ी जनसभा भी आयोजित की जाएगी. नया दफ्तर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय की तर्ज पर हाई-टेक सुविधाओं से लैस होगा और आने वाले चुनावी अभियानों का बड़ा केंद्र बनेगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 10:00 AM (IST)

    यूपी में जंगली जानवरों से फसल नुकसान पर भी मिलेगा बीमा मुआवजा

    उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी ख़बर है. अब अगर जंगली सूअर, नीलगाय या जंगली हिरण फसलों को नुकसान पहुँचाते हैं तो किसानों को पीएम फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा मिलेगा. कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि यह प्रावधान खरीफ 2026 से लागू होगा. किसान नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर फसल बीमा ऐप पर जियो-टैग फोटो के साथ क्लेम दर्ज कर सकेंगे. पहले जंगली जानवरों से हुए नुकसान के लिए कोई राहत नहीं मिलती थी, लेकिन अब किसानों की यह बड़ी चिंता दूर होने जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 09:45 AM (IST)

    कपास किसानों को बड़ी राहत- CCI ने बढ़ाई खरीद, एमएसपी पर होगा ज्यादा भुगतान

    बाजार में कपास के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी. ऐसे हालात में भारतीय कपास निगम (CCI) उनके लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है. इस साल बाजार भाव एमएसपी से नीचे चल रहे हैं, इसलिए CCI ने सीधे हस्तक्षेप करते हुए खरीद बढ़ा दी है. देशभर में 400 से ज्यादा खरीद केंद्र सक्रिय हैं और हर दिन नए केंद्र खोले जा रहे हैं ताकि किसान अपनी उपज सही दाम पर बेच सकें. हालांकि, इस बार कपास की गुणवत्ता कमजोर होने से चुनौती अभी भी बनी हुई है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 09:30 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में फिर जहरीली हवा, AQI गंभीर स्तर पर

    दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. मंगलवार सुबह इंडिया गेट, एम्स, आईटीओ और आनंद विहार जैसे प्रमुख इलाकों में स्मॉग की घनी परत नजर आई, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. इंडिया गेट पर AQI 328, एम्स-सफदरजंग पर 323, आईटीओ पर 380 और आनंद विहार में 402 तक पहुँच गया. नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा भी गंभीर प्रदूषण के शिकार हैं, जहाँ कई लोग सुबह की वॉक से भी बच रहे हैं. प्रदूषण बढ़ने के चलते ग्रैप-3 लागू है और सरकारी व निजी दफ्तरों में सिर्फ 50 प्रतिशत कर्मचारी ऑफिस आएंगे.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 09:15 AM (IST)

    अयोध्या में ध्वजारोहण से पहले सप्त मंदिरों में नमन करेंगे पीएम मोदी

    अयोध्या में होने वाले ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है. सुबह करीब 10 बजे पीएम मोदी सबसे पहले सप्त मंदिर पहुंचकर महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी को नमन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. इसके बाद वह शेषावतार मंदिर भी जाएंगे. लगभग 11 बजे প্রধানমন্ত্রী माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर श्री रामजन्मभूमि मंदिर पहुँचकर गर्भगृह में राम दरबार के दर्शन-पूजन करेंगे. इस दौरान अयोध्यावासी प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेंगे और पूरा शहर प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबा नजर आएगा.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 09:00 AM (IST)

    इथियोपिया में ज्वालामुखी फटा, राख के बादल भारत पहुंचे-कई फ्लाइट्स रद्द, विजिबिलिटी पर असर

    इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी के अचानक फटने के बाद उठा राख का विशाल गुबार अब भारत तक पहुंच गया है. करीब 12,000 साल बाद सक्रिय हुए इस ज्वालामुखी की राख सोमवार देर रात उत्तर-पश्चिम भारत के आसमान में फैल गई, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ा और एयर ट्रैफिक में भी गड़बड़ी हुई. राख का यह बादल 10 किलोमीटर से अधिक ऊँचाई पर 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के ऊपर से गुजरते हुए पूर्व की ओर बढ़ गया. इसके चलते इंडिगो को अपनी छह फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं, जबकि अकासा एयर ने 24-25 नवंबर के लिए जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी की सेवाएँ रोक दीं. मौसम विभाग के DG एम. महापात्रा ने बताया कि यह राख बेहद ऊंचाई पर है और इससे हवा की गुणवत्ता पर बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है, हालांकि आसमान में धुंधला पन बढ़ सकता है और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 08:45 AM (IST)

    गुजरात में बेमौसम बारिश का बड़ा असर, 57,000 किसानों ने सरकारी राहत के लिए किया आवेदन

    गुजरात के बोटाद जिले में हाल में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है. फसल को हुए भारी नुकसान के बाद अब किसान सरकारी राहत की उम्मीद में आवेदन कर रहे हैं. जिला कृषि अधिकारी यू. जे. पटेल के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के सिर्फ 10 दिनों के भीतर ही करीब 57,000 किसान फ़ॉर्म जमा कर चुके हैं. यह प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हुई थी और 24 नवंबर तक लगातार किसान आवेदन केंद्रों पर पहुँच रहे हैं. प्रशासन भी तेज़ी से नुकसान का आकलन कर रहा है ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 08:30 AM (IST)

    दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में तेज हवाएं और तूफानी बारिश की चेतावनी

    उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का संकट गहराने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया तेजी से सक्रिय हो रहा है और अगले 48 घंटों में यह साइक्लोनिक सिस्टम में बदल सकता है. इसके प्रभाव से केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. तटीय इलाकों में समुद्र की लहरों में भी उफान बढ़ सकता है, इसलिए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम तटों पर जनजीवन को प्रभावित कर सकता है और बारिश का दौर कुछ दिनों तक जारी रह सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 08:15 AM (IST)

    एमपी में कड़कड़ाती सर्दी का अलर्ट, 7 शहरों में पारा 10°C से नीचे

    मध्य प्रदेश में ठंड तेजी से अपना प्रभाव दिखा रही है. उत्तरी दिशा से चल रही शुष्क और बर्फीली हवाओं ने तापमान को अचानक नीचे धकेल दिया है. भोपाल में रात का पारा गिरकर 5.2°C तक पहुँच गया, जो नवंबर में अब तक के सबसे कम तापमानों में से एक है. इंदौर में भी पारा 7.2°C दर्ज किया गया, जिसे मौसम विभाग ने पिछले 25 सालों का नया नवंबर रिकॉर्ड बताया है. इसके साथ राजगढ़, दतिया, गुना, खजुराहो और रीवा जैसे शहरों में भी रात का तापमान 10°C से नीचे पहुँच गया है, जिससे सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ गई है. IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत की ठंडी हवाओं का असर अभी और तेज़ हो सकता है, इसलिए आने वाले दिनों में पारा और नीचे जाने का अनुमान है. लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 08:00 AM (IST)

    राजस्थान में गलन से बढ़ी ठिठुरन, कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में ठंड ने अपना प्रभाव तेज़ कर दिया है. उत्तरी और पश्चिमी हवाओं की वजह से सुबह और रात के समय गलन बढ़ गई है. शेखावाटी क्षेत्र में तापमान सबसे नीचे लुढ़का और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.8°C दर्ज किया गया, जबकि चूरू, सीकर और आसपास के जिलों में पारा 6 से 8°C के बीच बना हुआ है. जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है, लेकिन यहाँ हालात अपेक्षाकृत बेहतर हैं. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 27 और 28 नवंबर को अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. कोहरे, ओस और हवा के चलते आम लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 07:45 AM (IST)

    बिहार में ठंड का कहर शुरू, घने कोहरे से थमी रफ्तार

    बिहार में इस बार ठंड ने दस्तक नहीं दी, बल्कि सीधे अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. सर्द हवाओं और घने कोहरे ने प्रदेश के बड़े हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया है. आईएमडी के अनुसार, राज्य के दक्षिण, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में अगले 72 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. सुबह के समय विजिबिलिटी 50 से 300 मीटर के बीच दर्ज हो रही है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित दिख रहा है. डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों को ठंड और प्रदूषण से बचाव करने की सलाह दी है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 07:30 AM (IST)

    UP में आज फिर छाएगा कोहरा, 3 दिन तक बढ़ेगी ठंड

    उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और कोहरे ने सुबह के समय मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे जिलों में सुबह-सुबह छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. बरेली में लगातार दूसरे दिन विजिबिलिटी सुबह के समय शून्य तक पहुंच गई, जबकि कई जिलों में दृश्यता 50 से 200 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई और हादसों का खतरा भी बढ़ गया.

    मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में कोई बड़ा वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाएँ तेज़ चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट जारी है. आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और कमी हो सकती है. सुबह और देर रात की ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं. 30 नवंबर तक किसी प्रकार के अलर्ट की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय कोहरा कई इलाकों में परेशानी का सबब बनने वाला है. यात्रियों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 07:15 AM (IST)

    एनसीआर में ठंड और प्रदूषण की चपेट, हवा में जहर और बढ़ा संकट

    दिल्ली-एनसीआर में इस समय ठंड के साथ-साथ जहरीली हवा लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है. राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 396 दर्ज किया गया है, जो बेहद खतरनाक स्तर माना जाता है. वहीं एनसीआर के कई इलाकों में स्थिति और खराब है, जहां AQI 450 से भी ऊपर पहुंच चुका है. पिछले 23 दिनों से लगातार यही हालात बने हुए हैं और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है. ठंडी हवाएं प्रदूषकों को ऊपर उठने नहीं दे रहीं, जिससे धुंध और स्मॉग जमीन के पास ही जमा हो रहा है. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि दमा, हृदय और फेफड़ों की बीमारी वाले मरीजों के लिए यह दौर बेहद खतरनाक है.

  • Posted By: Kisan India

    25 Nov 2025 07:00 AM (IST)

    कश्मीर में कंपकंपी मचाने वाली ठंड, तापमान शून्य से नीचे लुढ़का

    कश्मीर में ठंड ने इस साल नवंबर में ही अपना सख्त रूप दिखाना शुरू कर दिया है. घाटी के कई इलाकों में पारा शून्य से काफी नीचे पहुंच गया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बांदीपोरा में ठंड और ज्यादा बढ़ गई है, जहाँ तापमान -4.1 डिग्री तक गिर चुका है. पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है. सुबह-सुबह धुंध और तेज ठंड के कारण बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है.

Agriculture News in Hindi Live Updates :  मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में ठंड बढ़ गई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है. AQI Level बहुत खराब श्रेणी में है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं (Stubble Burning Cases) दर्ज की जा रही हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में औसत से अधिक बारिश (Heavy Rain) दर्ज की जा चुकी है. पंजाब में भीषण बाढ़ (Punjab Flood), हिमाचल में भूस्खलन (Himachal Floods) और उत्तराखंड में आपदा (Uttarakhand Landslide) से कई मौतें हुई हैं. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई और खरीफ फसलों की एमएसपी पर खरीद चल रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 25 Nov, 2025 | 06:44 AM