घायल किसान को ठेले पर लेकर भोपाल पहुंचे 500 किसान, शिवराज के घर के बाहर हंगामा!

नोएडा | Updated On: 27 Aug, 2026 | 06:37 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर से आई ये तस्वीर सिस्टम से बड़ा सवाल पूछ रही है.. एक गंभीर रूप से घायल किसान को इंसाफ दिलाने के लिए उसके परिजन ठेले पर ही लिटाकर भोपाल पहुंच गए.. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास के बाहर पहुंचकर किसानों ने जमकर हंगामा भी किया.. और किसान को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई.. दरअसल, ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के गांव बड़वेली का है. यहां के किसान सतीश मेवाड़ा कृषि कार्य के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार के मुताबिक, करंट लगने के बाद सतीश का एक हाथ काटना पड़ा. अभी उनके हाथ में प्लास्टर है, सिर पर पट्टी है और पैरों में भी चोट के निशान हैं.. हालात ऐसे हैं कि परिवार को उन्हें सहारा देकर चलाना पड़ रहा है.

Published: 27 Aug, 2026 | 08:30 PM

Topics: