CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! लाडली बहनों के खाते में आएंगे 1750 रुपये, जानें कब मिलेगी किस्त

नोएडा | Published: 18 Aug, 2026 | 06:02 PM

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन से पहले बड़ी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में होने वाले कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तैयारी में हैं. इस बार नियमित 1,500 की मासिक सहायता के साथ रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर अतिरिक्त 250 रुपये दिए जाने की जानकारी सामने आई है. यानी पात्र लाभार्थियों के खाते में कुल 1,750 पहुंच सकते हैं.

अगर आप लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी हैं, तो नाम, बैंक अकाउंट, आधार लिंकिंग और DBT स्टेटस जरूर चेक करें.

Topics: