पशुओं का पेट फूलना बन सकता है जानलेवा, समय रहते पहचानें अफरा रोग के खतरनाक लक्षण
क्या आपके भी गाय या भैंस का पेट अचानक गुब्बारे की तरह फूल जाता है? इसे मामूली गैस समझकर नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल मत कीजिए, क्योंकि यह ‘अफरा रोग’ (Bloat in Cattle) हो सकता है! इस वीडियो में हमने रामू यादव की कहानी के जरिए बताया है कि कैसे एक स्वस्थ दुधारू पशु अचानक इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ जाता है. डेयरी और पशु संसाधन विभाग के अनुसार, बारिश या मौसम बदलने पर ज्यादा हरा और गीला चारा खाने से पशुओं के पहले पेट (रूमेन) में गैस भर जाती है. इस वीडियो में जानिए अफरा रोग के मुख्य कारण, इसके शुरुआती लक्षण जैसे- पशु का बेचैन होना, मुंह से झाग निकलना और इससे बचाव के सबसे सटीक घरेलू व डॉक्टरी उपाय. अपने पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए यह वीडियो पूरा देखें और अन्य किसान भाइयों के साथ शेयर करें!