सड़क नहीं हवा में दौड़ेगी बस! Nitin Gadkari ने बताया भविष्य के सफर का अनोखा प्लान

नोएडा | Updated On: 16 Jul, 2026 | 08:58 PM

इस वीडियो में जानिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उस बड़े ऐलान के बारे में, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में भारत में हवा में चलने वाली बस (Flying Bus) और इलेक्ट्रिक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसी नई तकनीकें देखने को मिल सकती हैं. साथ ही जानिए 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 किलोमीटर लंबे नए एक्सप्रेसवे की खासियत, कैसे अब लखनऊ से कानपुर का सफर महज 40 मिनट में पूरा होगा और इस परियोजना से उत्तर प्रदेश को क्या बड़े फायदे मिलेंगे.

Published: 16 Jul, 2026 | 09:22 PM

Topics: