किसानों के खाते में फिर आएंगे 2000 रुपये! PM Kisan 24वीं किस्त की तारीख पर बड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. सरकार ने अभी तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अक्टूबर में किस्त आने की उम्मीद है. जानिए किन किसानों को मिलेगा 2000 रुपये का लाभ और किनकी किस्त अटक सकती है.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 5 Aug, 2026 | 12:11 PM

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खेती-किसानी के खर्चों के बीच सरकार से मिलने वाली यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी मददगार साबित होती है. अब किसानों की नजर पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर टिकी हुई है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए इसके जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान की 24वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. हर किस्त के बीच करीब चार महीने का अंतर रखा जाता है. इससे पहले योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. ऐसे में चार महीने का अंतर अक्टूबर महीने में पूरा हो रहा है. इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम किसान की 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में जारी हो सकती है. हालांकि अंतिम तारीख की घोषणा सरकार की ओर से ही की जाएगी.

2000 रुपये पाने के लिए किसानों को पूरे करने होंगे ये जरूरी काम

पीएम किसान योजना  का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जो योजना की सभी शर्तों को पूरा करते हैं. अगर किसी किसान ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं तो उसकी किस्त अटक सकती है. किस्त पाने के लिए किसानों का ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है. इसके अलावा जमीन का भू-सत्यापन और बैंक खाते से आधार लिंकिंग भी अनिवार्य है. जिन किसानों ने ये काम पूरे कर लिए हैं, उनके खाते में 24वीं किस्त आने की संभावना बनी रहेगी.

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

कई बार छोटी-सी गलती की वजह से किसानों को किस्त  का लाभ नहीं मिल पाता है. अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी है, जमीन का सत्यापन नहीं हुआ है या आधार और बैंक खाते की जानकारी में कोई गड़बड़ी है तो भुगतान रुक सकता है. इसके अलावा योजना के नियमों के अनुसार अपात्र पाए जाने वाले किसानों को भी किस्त का लाभ नहीं दिया जाता है. इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने सभी दस्तावेज और योजना से जुड़ी जानकारी की जांच कर लें.

किसानों को सलाह, समय रहते चेक करें स्टेटस

पीएम किसान की 24वीं किस्त  जारी होने से पहले किसानों को अपना लाभार्थी स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए. अगर किसी तरह की कमी दिखाई देती है तो उसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए, ताकि किस्त मिलने में परेशानी न हो. सरकार की इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों में आर्थिक सहारा देना है. अब करोड़ों किसानों को इंतजार है कि अक्टूबर में कब उनके खाते में 2 हजार रुपये की अगली किस्त पहुंचती है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

लेटेस्ट न्यूज़