CM Yogi का बड़ा मास्टर प्लान, Millets Cafe से बढ़ेगी मोटे अनाज की मांग, किसानों की आय होगी दोगुनी
CM Yogi Adityanath का नया मास्टर प्लान अब किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित हो रहा है. झांसी में Millets Cafe की सफलता के बाद योगी सरकार ने प्रदेश में 23 नए मिलेट्स कैफे शुरू किए हैं, जहां श्री अन्न (Millets) से बने स्वादिष्ट और पौष्टिक फूड आइटम लोगों को परोसे जा रहे हैं. इन कैफे के लिए बाजरा, ज्वार, रागी और अन्य मोटे अनाज सीधे किसानों से खरीदे जा रहे हैं, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और उचित दाम मिल रहे हैं. वहीं इन मिलेट्स कैफे के संचालन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कैफे के प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और बिक्री का कार्य संभाल रही हैं, जिससे उनकी आय बढ़ रही है और उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं.
इस वीडियो में जानिए कैसे मिलेट्स कैफे किसानों की आमदनी बढ़ाने, महिलाओं को रोजगार देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.