किसानों का हल्लाबोल! पेड़ पर चढ़कर बजाईं थालियां, अब PMO तक पहुंचेगा आंदोलन

नोएडा | Updated On: 7 Sep, 2026 | 04:08 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर से किसानों के आंदोलन की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. यहां घायल किसान को न्याय दिलाने के लिए किसानों ने पेड़ों पर चढ़कर थालियां बजाईं और विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. मामला किसान सतीश मेवाड़ा से जुड़ा है, जो खेत के ऊपर झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद से ही किसान न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. रविवार को करीब 25 गांवों से जुटे 500 से ज्यादा किसानों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया. किसान आम के पेड़ों की डालियों पर बैठ गए और थालियां बजाकर प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ अपना विरोध जताया..

Published: 7 Sep, 2026 | 05:20 PM

Topics: