ईंधन कीमतों में उछाल से सब्जियां, राशन और खेती महंगी होने का डर, जानिए इसका पूरा असर क्या होगा
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब इसका असर सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं रहने वाला. खेती-किसानी से लेकर आपकी रसोई तक महंगाई बढ़ सकती है. खेत की जुताई, सिंचाई, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और मंडी तक फसल पहुंचाने का खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर गेहूं, चावल, दाल, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर पड़ सकता है. इस वीडियो में जानिए आखिर तेल के दाम क्यों बढ़े? अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे क्रूड ऑयल का भारत पर क्या असर पड़ा? सरकार राहत देने की बात क्यों कर रही है? और क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं? पूरी खबर आसान भाषा में समझिए.
और पढ़ें
Published: 15 May, 2026 | 08:48 PM