केवल इन किसानों को ही मिलेगा PM Kisan की 20वीं किस्त का लाभ, ये नियम बना कारण

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है, जिसे 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने घोषित किया था.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 5 Jun, 2025 | 04:39 PM

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से एक है. इसका उद्देश्य किसानों को सीधी आय सहायता प्रदान करना है. यह योजना कृषि उत्पादकता बढ़ाने और ग्रामीण आय को स्थिर करने के मकसद से शुरू की गई है. ताकि किसान खेती से जुड़ी जरूरी चीजें खरीद सकें और अपने खेत के कामकाज को बेहतर बना सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें. लेकिन पीएम किसान का लाभ भी सभी किसानों को नहीं मिलता है. इसके लिए लाभार्थी को पात्र होना चाहिए.

साल 2019 में पीएम किसान योजना शुरू की गई. इसके साथ ही पीएम किसान योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना बन चुकी है. इस योजना के तहत अब तक 19 किस्तें जारी की गई हैं. अब किसान 20वीं किस्त का इंताजर कर रहे हैं. लेकिस किसानों को अब ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है. जून महीने में सरकार कभी भी 20वीं किस्त जारी कर सकती है.

कबी जारी हुई थी 19वीं किस्त

हालांकि, 19वीं किस्त पीएम मोदी ने फरवरी महीने में बिहार के भागलपुर से जारी की थी, जिससे 9.8 करोड़ से ज़्यादा किसानों को फायदा मिला. इन लाभार्थियों में 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं. इससे पहले 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में और 17वीं किस्त जून 2024 में दी गई थी.

क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम है, जिसे 2019 के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने घोषित किया था. यह योजना खास तौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000- 2,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और कोई बिचौलिया नहीं होता. लेकिन 20वीं किस्त पाने के लिए लाभार्थी किसानों सरकार के नियमों और मापदंडों पर खड़ा उतरना होगा, नहीं तो उन्हें 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

किन लोगों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ

  • लाभार्थी केवल भारत का नागरिक होना चाहिए.
  • किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज होनी चाहिए.
  • छोटे या सीमांत किसान होने चाहिए. यानी लाभार्थी के पास पास 2 हेक्टेयर या उससे कम कृषि भूमि हो.
  • लाभार्थी पेंशनभोगी न हों (10,000 रुपये या उससे ज्यादा मासिक पेंशन न मिलती हो)
  • जिन किसानों को 10,000 रुपये या उससे ज्यादा पेंशन मिलती है, वे इस योजना के पात्र नहीं हैं.
  • पिछले आकलन वर्ष में आयकर दायर न किया हो.
  • अगर किसान ने पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर भरा है, तो वे इस योजना के लिए अयोग्य माने जाएंगे.
  • संस्थागत भूमि धारक न हों. यानी यानी ट्रस्ट, सोसायटी, या कंपनी के नाम पर जमीन रखने वाले किसान इस योजना में शामिल नहीं किए जाते हैं.

 

 

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Jun, 2025 | 04:36 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Land Finalized 5 Panchayats Five Large Cow Shelters To Built In Uttar Pradesh Animal Husbandry Department Gets Approval Under Govansh Sanrakshan Yojana

5 पंचायतों में जमीन फाइनल… यूपी में अब बनेंगी 5 बड़ी गोशालाएं, शासन से मिली मंजूरी

Mandi Bhav Lasalgaon Agricultural Produce Market Committee Onion Price Fall

एशिया की सबसे बड़ी मंडी में प्याज हुआ धड़ाम, क्या किसानों को 1500 रुपये क्विंटल मिलेगा अनुदान ?

India Retail Inflation March 2026 3 4 Percent Lpg Food Prices Rise Rbi Policy Outlook

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई! मार्च में टूटा 13 महीने का रिकॉर्ड, LPG और सब्जियां बनी वजह

Dalhan Ki Kheti Agriculture Department Advisory For Farmers Benefits If Pulses Farming To Increase Income

किसानों के लिए गेमचेंजर बन सकती है दलहन की स्मार्ट खेती, कम खर्च में मिलेगा दोगुना मुनाफा, सरकार दे रही सपोर्ट

Amritsar Assam Baisakhi Bohag Bihu Celebration Wheat Harvest Festival Goru Bihu Importance Agriculture Culture

बैसाखी पर गेहूं की कटाई से लेकर बिहू में पशुओं की पूजा तक.. किसानों ने धूमधाम के साथ मनाया कृषि पर्व, देखें

Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Or Will Bjp Surprise With A New Face Kaun Banega Bihar Ka Agla Cm

सम्राट चौधरी या कोई नया सरप्राइज, बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा? नीतीश के इस्तीफे से पहले CM की रेस में हलचल तेज