प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम में एक बेहद खास नजारा देखने को मिला. 12वीं में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट में पांचवीं रैंक पाने वाली मानिता साहू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपनी सफलता और उस सपने के बारे में बात की, जिसे उन्होंने पहले ही सच होते हुए देखा था. मानिता ने बताया कि उन्हें हमेशा खुद पर भरोसा था और उन्होंने सोचा था कि एक दिन वह मंच पर मुख्यमंत्री के साथ खड़ी होंगी. वहीं कार्यक्रम में एक छात्रा की खूबसूरत मेहंदी देखकर CM मोहन यादव भी रुक गए और उनसे मजेदार बातचीत की. देखिए CM और प्रतिभाशाली छात्राओं की यह खास बातचीत.
और पढ़ें