गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! 30 साल पुराने बकाया ब्याज का मिलेगा पैसा

नोएडा | Published: 25 Jul, 2026 | 06:24 PM

गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य सरकार और चीनी मिलों से तीखे सवाल किए हैं. कोर्ट ने पूछा कि अगर किसानों को भुगतान में देरी पर कानून के तहत ब्याज मिलना है, तो ब्याज न देने के लिए जिम्मेदार कौन है? अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि कानून की ऐसी व्याख्या क्यों हो, जिससे सिर्फ चीनी मिलों के हित सुरक्षित रहें और किसानों के हितों की अनदेखी हो. मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी. कोर्ट ने गन्ना आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है. जानिए गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और ब्याज से जुड़ा पूरा मामला.

Topics: