India-US Deal पर गुरनाम चढ़ूनी का बड़ा दावा! बोले- अमेरिका में मोदी और नेताओं की हो रही ट्रेनिंग?
किसान नेता ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि अगर अमेरिका का अनाज बिना रोक-टोक भारत के बाजार में आया, तो भारतीय किसानों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है. उनका कहना है कि भारत की बड़ी आबादी आज भी खेती पर निर्भर है और किसानों की आजीविका बचाना जरूरी है. उन्होंने ट्रेड डील को भारत की आर्थिक और खाद्य सुरक्षा से जोड़ते हुए जनता, किसानों, मजदूरों और पत्रकारों से इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने की अपील की. साथ ही उन्होंने अमेरिका की कथित भूमिका और भारत की आर्थिक नीतियों को लेकर भी कई सवाल उठाए. हालांकि, वीडियो में किए गए कुछ दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
और पढ़ें