IMD का बड़ा अलर्ट! 2026 में कम बारिश का खतरा, मॉनसून कमजोर रहा तो खेती और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर
साल 2026 के मानसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया हैं, वो चिंता बढ़ाने वाला हैं. विभाग के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश इस बार सामान्य से थोड़ी कम रह सकती है. अनुमान है कि देशभर में बारिश औसत के करीब 90 से 95 प्रतिशत के बीच रहेगी. आसान शब्दों में कहें तो मानसून आएगा जरूर, लेकिन पूरी ताकत के साथ नहीं. अब ये समझना ज़रूरी है कि मानसून कमजोर हुआ, तो दिक्कत कितनी बड़ी हो सकती है. भारत में करीब 51 प्रतिशत खेती आज भी बारिश पर निर्भर है. इतना ही नहीं, देश के कुल कृषि उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा सीधे मानसून से जुड़ा होता है. और सबसे अहम बात देश की करीब 47 प्रतिशत आबादी की रोजी-रोटी खेती से चलती है.
और पढ़ें