Inflation Alert: दूध-सब्जी-पेट्रोल महंगा हुआ तो बिगड़ेगा घर का बजट! RBI ने किया सावधान

नोएडा | Updated On: 29 Aug, 2026 | 06:33 PM

क्या आने वाले दिनों में महंगाई फिर आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है? जुलाई 2026 में देश की खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45 फीसदी पहुंच गई, जो RBI के 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर है. RBI ने चिंता जताई है कि अगर खाने-पीने की चीजों, ईंधन और दूसरी लागतों के दाम लंबे समय तक बढ़े रहे, तो इसका असर धीरे-धीरे दूसरी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है. इस वीडियो में आसान भाषा में समझिए कि महंगी सब्जी, दूध, दाल और राशन कैसे आपके घर का बजट बिगाड़ सकते हैं, पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ ईंधन तक क्यों सीमित नहीं रहता और RBI की असली चिंता क्या है. साथ ही जानिए कोर महंगाई से फिलहाल राहत क्यों है और आने वाले दिनों में आम आदमी की जेब पर कितना असर पड़ सकता है.

Published: 29 Aug, 2026 | 08:00 PM

Topics: