Iran-America युद्ध से 50 हजार करोड़ के बासमती कारोबार पर संकट, एक्सपोर्टर्स की पेमेंट अटकी

नोएडा | Updated On: 6 Apr, 2026 | 08:11 PM

ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल अजय भालोटिया ने किसान इंडिया के साथ एक बातचीत में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से ईरान-अमेरिका युद्ध का असर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है, लेकिन भारत में सबसे बड़ी समस्या राइस एक्सपोर्ट्स और धान किसानों के सामने हैं. उन्होंने कहा कि 50 हजार करोड़ का बासमती चावल हम भारत से एक्सपोर्ट करते हैं, लेकिन युद्ध के चलते एक्सपोर्ट नहीं होगा, तो फॉरेन करेंसी नहीं आएगी. जिसका नुकसान किसानों और निर्यातकों को उठाना पड़ेगा.

Published: 6 Apr, 2026 | 08:48 PM

Topics: