गन्ना मूल्य को लेकर किसान नेता Rakesh Tikait ने खोला मोर्चा, 17 सितंबर से जिलेवार आंदोलन

Kisan India
नोएडा | Updated On: 9 Sep, 2026 | 08:03 PM

मुजफ्फरनगर के GIC ग्राउंड में 17 सितंबर को किसानों की बड़ी मीटिंग होने जा रही है। इस बार मीटिंग रात 7 बजे से 12 बजे तक किसानों के मुद्दों पर चलेगी, जिसके बाद सुबह 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। किसान नेताओं के मुताबिक बैठक में MSP गारंटी कानून, गन्ने के भुगतान, गन्ने के रेट में बढ़ोतरी, आलू किसानों की समस्या और बिजली से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे। मीटिंग में किसानों से ट्रैक्टर के साथ पहुंचने की अपील की गई है। आयोजकों के मुताबिक GIC ग्राउंड में केवल ट्रैक्टरों की एंट्री होगी और सुबह 5 बजे ट्रैक्टरों की गिनती की जाएगी। किसानों से रात में रुकने के लिए ट्रॉली को ढककर लाने और खाने-पीने समेत जरूरी सामान साथ रखने की अपील भी की गई है।

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 9 Sep, 2026 | 08:38 PM

लेटेस्ट न्यूज़