जंतर-मंतर विवाद पर राकेश टिकैत का गुस्सा फूटा! बच्चों पर कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा

नोएडा | Updated On: 21 Jul, 2026 | 05:32 PM

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. राकेश टिकैत ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन जारी रखने की अपील की और कहा कि किसान संगठन उनके मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर किसान संगठन छात्रों के समर्थन में दोबारा सामने आएंगे. आखिर राकेश टिकैत ने सरकार को क्या चेतावनी दी? देखिए पूरी खबर.

Published: 21 Jul, 2026 | 06:32 PM

Topics: