बच्चों के बड़े सपने सुनकर दंग रह गए शिवराज, IAS से AI तक का गजब जुनून!
शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से बातचीत के दौरान उनके भविष्य और करियर के सपनों के बारे में जाना. किसी ने Income Tax Officer बनने की इच्छा जताई, तो किसी ने IAS और Collector बनने का सपना बताया. वहीं बच्चों ने Engineer, Data Scientist, Software Engineer, Doctor, CA और Teacher बनने की अपनी योजनाएं भी साझा कीं। खास बात यह रही कि बच्चों के सपनों में सिर्फ करियर ही नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए कुछ करने की सोच भी नजर आई. किसी ने जरूरतमंदों को Loan दिलाने की बात कही, तो किसी ने गरीबों के इलाज के लिए Hospital खोलने का सपना बताया. AI और Robotics जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी बच्चों की रुचि देखने को मिली.
और पढ़ें
Published: 6 Sep, 2026 | 08:44 PM