1 रुपये वाली इस दवाई का करें छिड़काव, बैंगन में नहीं लगेंगे कीड़े.. बढ़ जाएगी पैदावार

बैंगन की खेती में कीटों का हमला बड़ी चिंता बन गया है. एक्सपर्ट कहते हैं कि घर का एक रुपये वाला शैंपू पानी में मिलाकर छिड़काव करने से कीड़े मर जाते हैं. यह तरीका सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल है. हफ्ते में एक बार छिड़काव से फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन बढ़ता है.

Kisan India
नोएडा | Published: 17 Nov, 2025 | 04:35 PM

Vegetable Farming: बैंग की खेती किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. अब किसान बड़े स्तर बैंगन की खेती कर रहे हैं. इससे किसानों की अच्छी कमाई हो रही है. लेकिन कीटों और कीड़ों के हमले किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है. क्योंकि इससे फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंच रहा है. हालांकि, किसान कीटनाशकों का भी जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल रहा है. लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम एक ऐसे नुस्खे के बारे में बात करेंगे, जिससे बैंगन की फसल को कीटनों से नुकसान नहीं पहुंचेगा. खास बात यह है कि इसके लिए किसान को महज एक रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

दरअसल, एक रुपये वाला शैंपू का पाउच हर घर में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि यह एक रुपये वाला शैंपू का पाउच एक अच्छा कीटनाशक भी है. एक्सपर्ट का कहना है कि शैंपू को पानी में मिलाकर फसल पर छिड़कने से कीड़े तुरंत मर जाते हैं. यह खासकर बैंगन की फसल  में बहुत कारगर है, क्योंकि शैंपू पत्तों पर चिपककर कीड़ों की सांस रोक देता है.

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, शैंपू में मौजूद सर्फेक्टेंट कीड़ों के शरीर पर पतली परत बना देता है, जिससे उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिलती और कीड़े दम घुटने से मर जाते हैं. यह परत कीड़ों को निष्क्रिय कर देती है और पत्तों पर चिकनाहट बना देती है. इसके कारण कीट फिर से हमला नहीं कर पाते. सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कोई रासायनिक कीटनाशक नहीं होता, इसलिए फसल सुरक्षित रहती है और यह पर्यावरण के अनुकूल भी है.

90 फीसदी कम हो गया खर्च

कई किसानों का कहना है कि पहले वे महंगे स्प्रे पर हजारों रुपये खर्च कर देते थे, लेकिन अब सिर्फ एक रुपये का शैंपू पानी में मिलाकर छिड़काव करने से उनकी लागत 90 फीसदी तक कम हो गई है. इस तकनीक से हफ्ते में केवल एक बार छिड़काव  करना पर्याप्त होता है. इससे कीड़ों का असर तुरंत खत्म हो जाता है. साथ ही पत्ते ताजा रहते हैं और फसल सुरक्षित रहती है, जिससे उत्पादन भी बढ़ता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

अब यह शैंबू वाली तकनीक छोटे और सीमांत किसानों  के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. कम मेहनत, कम खर्च और तुरंत असर वाला यह तरीका ग्रामीण किसानों के लिए बड़ी राहत बन गया है और आने वाले समय में पूरे देश में और ज्यादा अपनाया जा सकता है. कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, शैंपू में मौजूद तत्व कीड़ों के शरीर पर परत बना देता है और उन्हें सांस लेने से रोकता है, जिससे कीड़े जल्दी मर जाते हैं. यह पत्तों पर भी साफ परत बनाता है, जिससे कीट दोबारा हमला नहीं कर पाते. विशेषज्ञों के अनुसार यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है, क्योंकि इसमें कोई रासायनिक कीटनाशक नहीं होता.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Baisakhi 2026 Festival History Significance Importance Wheat Harvest Farmers Celebration

गेहूं की फसल घर आते ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी? जानें किसानों के लिए क्यों ये दिन होता है खास है!

Pests Management In Litchi Farming From Pest Control Fertilizer To Irrigation Tips To Increase Yield

लीची में लग रहे हैं खतरनाक कीट, अभी नहीं संभले तो पूरी फसल हो सकती है बर्बाद, कृषि विभाग की एडवाइजरी

Bird Flu Alert For Poultry Farm Owners 256 Samples Tested 1 70 Lakh Chickens Under Close Watch

पोल्ट्री फार्म वालों के लिए बर्ड फ्लू अलर्ट, 256 सैंपल जांच में, 1.70 लाख मुर्गियों पर विभाग की कड़ी नजर

Crop Loss Uttar Pradesh Crop Lossdharmendra Milk Attacks The Government

किसान नेताओं के मन की बात, कहा- सरकारी आदेश सिर्फ दिखावा.. सर्वे के लिए खेतों में नहीं आए कर्मचारी

35th Installment Ladli Behna Yojana Released Rs 1500 Transferred To Accounts 1 25 Crore Women

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Ministry Of Agriculture Guideline Three Departments To Survey Rauin Damage Crops And Farmer Ids To Curb Black Marketing Of Fertilizers

कृषि मंत्रालय का निर्देश- फसल नुकसान का सर्वे करेंगे तीन विभाग, फार्मर आईडी रोकेगी खाद की ब्लैक मार्केटिंग