सोयाबीन की बेड विधि क्या है? शिवराज सिंह चौहान ने खेत में उतरकर किसानों को दिया लाइव डेमो

नोएडा | Published: 27 Jun, 2026 | 06:02 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बेहद अनोखा और अलग अंदाज देखने को मिला है! कृषि मंत्री ने नेता नहीं, बल्कि एक शिक्षक बनकर किसानों की पाठशाला लगाई और खुद खेत में उतरकर धान और सोयाबीन की खेती का प्रैक्टिकल डेमो दिया. इस वीडियो में देखिए कि कैसे 49 एकड़ में बनने वाले नए कृषि विज्ञान केंद्र के भूमिपूजन के दौरान उन्होंने ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत की. कृषि मंत्री ने खुद खेत में खड़े होकर किसानों को सोयाबीन की वैज्ञानिक “बेड विधि” (Bed Method) से बुवाई करने का लाइव डेमो दिया और इसके चमत्कारी फायदे समझाए. इस तकनीक में खेत में ऊंचे बेड और नालियां बनाई जाती हैं, जिससे भारी बारिश होने पर भी अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल जाता है और फसल सड़ने से बच जाती है. देशभर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम के अनुसार कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाले कौन से नए कृषि मॉडल साझा किए हैं? पूरी रिपोर्ट और यह खास वीडियो अंत तक जरूर देखें!

Topics: