हरियाणा में धान खरीद को लेकर घमासान, Chaduni बोले- 15 सितंबर से खरीद शुरू करो
हरियाणा में धान खरीद को लेकर किसान नेता ने सरकार से 15 सितंबर से खरीद शुरू करने की मांग की है. उनका कहना है कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है और कई मंडियों में फसल पहुंचने लगी है. वहीं Rice Millers की हड़ताल के ऐलान के बाद उन्होंने सरकार से धान खरीद के वैकल्पिक इंतजाम करने की अपील की है. उन्होंने 7301 और 7501 जैसी धान की किस्मों से 67 किलो चावल की रिकवरी के मानक पर भी सवाल उठाए और अलग-अलग जगहों से सैंपल लेकर जांच कराने की मांग की. किसान नेता ने कहा कि अगर 15 सितंबर से धान खरीद शुरू नहीं हुई तो सड़क जाम जैसे आंदोलन का आह्वान किया जा सकता है. जानिए धान खरीद को लेकर किसान नेता ने हरियाणा सरकार से क्या मांगें की हैं.
और पढ़ें
Published: 11 Sep, 2026 | 06:08 PM