आपदा प्रभावित किसानों को केंद्र देगा पैसा, जैविक खेती का रकबा बढ़ा तो घटी खाद की खपत

केंद्रीय कृषि मंत्री ने राज्यों को आपदा प्रभावित किसानों की मदद के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राज्यों को आश्वासन दिया है कि केंद्र की ओर से भी नुकसान भरपाई के लिए सहायता की जाएगी.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 17 Aug, 2025 | 01:35 PM

दैवीय आपदाओं के चलते राज्यों में किसानों को बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ है. उत्तराखंड, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने सेब समेत अन्य फलों और सब्जियों की फसलों को तबाह कर दिया है. ऐसे पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र की ओर से सहायता राशि जारी की जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्री राज्यों को किसानों की मदद के निर्देश दिए हैं. बता दें कि बीते सप्ताह ही केंद्र ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के एवज में 3900 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्यों के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने राज्यों को आपदा प्रभावित किसानों की मदद के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राज्यों को आश्वासन दिया है कि केंद्र की ओर से भी नुकसान भरपाई के लिए सहायता की जाएगी. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को पीएम फसल बीमा योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए.

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता, फसल क्षति, विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025, रबी गोष्ठी और प्राकृतिक खेती सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी. उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखंड में उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की गई है. बताया कि डीबीटी के जरिए खाद वितरण का लाभ किसानों तक पहुंचाया गया है.

जैविक खेती बढ़ने से उर्वकों का इस्तेमाल घटा

उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने कहा कि जैविक खेती के तहत रकबा बढ़ाया जा रहा है और किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके साथ ही मृदा परीक्षण के आधारित पर संस्तुतियों के अनुसार उर्वरकों के इस्तेमाल से साल 2017-18 से अब तक एक लाख दस हजार मीट्रिक टन उर्वरकों की खपत में कमी दर्ज की गई है. जो मिट्टी की ताकत बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छे संकेत हैं.

उत्तराखंड में 11 हजार हेक्टेयर में फसलें बर्बाद

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दैवीय आपदा के चलते राज्य में औद्यानिक फसलों के 11 हजार 251 हेक्टेयर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. इससे 125 करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय नुकसान हुआ है. इसके अलावा कृषि फसलों का 163 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि किसानों की पीड़ा दूर करने के लिए राज्य प्रयासरत है.

35 लाख किसानों को जारी हुए 3900 करोड़ रुपये

केंद्र सरकार फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए पीएम फसल बीमा योजना चला रही है. योजना के तहत 35 लाख किसानों के खातों में 3900 करोड़ रुपये की क्लेम राशि का भुगतान बीती 11 अगस्त को किया गया है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी सीजन 2023-24, खरीफ 2024 और रबी सीजन 2024-25 की फसल बीमा दावा राशि का वितरण कर दिया है. मध्य प्रदेश के किसानों को एक हजार 156 करोड़ रुपये, राजस्थान के किसानों को एक हजार 121 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये और अन्य राज्यों के किसानों को 773 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

India Retail Inflation March 2026 3 4 Percent Lpg Food Prices Rise Rbi Policy Outlook

रसोई का बजट बिगाड़ रही महंगाई! मार्च में टूटा 13 महीने का रिकॉर्ड, LPG और सब्जियां बनी वजह

Dalhan Ki Kheti Agriculture Department Advisory For Farmers Benefits If Pulses Farming To Increase Income

किसानों के लिए गेमचेंजर बन सकती है दलहन की स्मार्ट खेती, कम खर्च में मिलेगा दोगुना मुनाफा, सरकार दे रही सपोर्ट

Amritsar Assam Baisakhi Bohag Bihu Celebration Wheat Harvest Festival Goru Bihu Importance Agriculture Culture

बैसाखी पर गेहूं की कटाई से लेकर बिहू में पशुओं की पूजा तक.. किसानों ने धूमधाम के साथ मनाया कृषि पर्व, देखें

Bihar New Chief Minister Samrat Choudhary Or Will Bjp Surprise With A New Face Kaun Banega Bihar Ka Agla Cm

सम्राट चौधरी या कोई नया सरप्राइज, बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा? नीतीश के इस्तीफे से पहले CM की रेस में हलचल तेज

Uttar Pradesh Minimum Wage Hike Noida Worker Protest Salary Increase Labour Reforms 2026

नोएडा-गाजियाबाद में मजदूरों की जीत: विरोध के बाद बढ़ी न्यूनतम मजदूरी, सरकार ने किए बड़े ऐलान

India Monsoon Forecast 2026 Below Normal 92 Percent El Nino Impact Agriculture Inflation

IMD की चेतावनी: इस साल सामान्य से कम बारिश, खेती और महंगाई पर पड़ सकता है बड़ा असर