इबोला वायरस को लेकर WHO का बड़ा अलर्ट, भारत में सरकार ने जारी की नई स्वास्थ्य गाइडलाइंस

नोएडा | Updated On: 24 May, 2026 | 06:14 PM

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे खतरनाक इबोला वायरस (Ebola Virus) ने अब भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गंभीर चेतावनी के बाद भारत में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट समेत सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी है. डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC), युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे हाई-रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों की विशेष थर्मल स्क्रीनिंग और जांच की जा रही है. इस वीडियो में जानिए कि बंडिबुग्यो प्रजाति का यह वायरस कितना जानलेवा है, इसके मुख्य लक्षण जैसे तेज बुखार, उल्टी, शरीर से खून निकलना क्या हैं और इससे बचाव के लिए सरकार ने क्या कड़े कदम उठाए हैं. देश की सुरक्षा से जुड़ी इस बड़ी खबर को पूरा देखें और अपनों को जागरूक करें!

Published: 24 May, 2026 | 02:38 PM

Topics: