भारत-US ट्रेड डील पर क्यों मचा विवाद? Guni Prakash ने किसान नेताओं के दावों पर उठाए बड़े सवाल

नोएडा | Updated On: 2 Jul, 2026 | 07:47 PM

इस वीडियो में किसान नेता गुणी प्रकाश ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को लेकर चल रहे विवाद और अफवाहों पर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. गुणी प्रकाश का सीधा आरोप है कि कुछ किसान संगठन और तथाकथित ‘राजेवाल और गुरनाम चढूनी गैंग’ इस डील के नाम पर किसानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं, ताकि 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक मंशा पूरी कर सकें. वीडियो में विस्तार से बताया गया है कि कैसे भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस समझौते में गेहूं जैसे अनाज या डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान हो. गुणी प्रकाश ने सवाल उठाया कि जब पूरी दुनिया जीएम (GM Technology) का इस्तेमाल कर खेती को सूखा और बाढ़ से बचा रही है, तो ये नेता आधुनिक टेक्नोलॉजी का विरोध क्यों कर रहे हैं? उन्होंने इन नेताओं को ‘आढ़तियों की कठपुतली’ बताते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों में किसानों को जो खुले बाजार की आजादी मिल रही थी, उसका विरोध भी इसी राजनीतिक एजेंडे के तहत किया गया था.

Published: 2 Jul, 2026 | 05:47 PM

Topics: