भारी उछाल के साथ इलायची का भाव 2.60 लाख के पार, पश्चिम एशिया संघर्ष से घरेलू-वैश्विक कीमतों में हलचल

Cardamom Mandi Rates: घरेलू बाजार में इलायची की कीमतें बढ़कर 2.60 लाख रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा हैं. वहीं, वायदा कीमतों में भी हर दिन तेजी देखी जा रही है. महाराष्ट्र, केरल और सिक्किम के बाजारों में ताजा भाव में उछाल दर्ज किया गया है.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Published: 6 Apr, 2026 | 05:23 PM

Commodity News: देश के मसाला बाजार में इन दिनों हरी इलायची (Green Cardamom) के दामों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. घरेलू बाजार में इलायची की कीमतें बढ़कर 2.60 लाख रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा हैं. वहीं, वायदा कीमतों में हर दिन तेजी देखी जा रही है. व्यापारियों के अनुसार मांग में मजबूती और आपूर्ति में कमी के कारण कीमतों में यह तेजी आई है, जिसका सीधा फायदा उत्पादक किसानों को मिल रहा है. वहीं, स्पाइस बोर्ड और केंद्रीय मार्केटिंग और मॉनिटरिंग निदेशालय के बाजार भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

2600 रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा छोटी इलायची का भाव

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मार्केटिंग एवं निरीक्षण निदेशालय के अनुसार केरल के इडुक्की बाजार में ग्रेड-1 इलायची का भाव 4 अप्रैल को 2.57 लाख रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है. यानी 2570 रुपये प्रति किलो. वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई बाजार में लोकल इलायची का भाव 2.60 लाख रुपये प्रति क्विंटल यानी 2600 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. यह भाव 2 माह पहले 2.20 लाख रुपये प्रति क्विंटल के आसपास था. यह अंतर बताता है कि इलायची के भाव में तेज बदलाव दर्ज किया गया है.

सिंगटम, सिलीगुड़ी और गंगटोक में छोटी और बड़ी इलायची का भाव

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन स्पाइस बोर्ड के अनुसार 6 अप्रैल को नीलामी में छोटी इलायची (Choti Elaichi) का औसत भाव 2516.04 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई. बोर्ड के अनुसार कुल 44.407 मीट्रिक टन इलायची की बिक्री दर्ज की गई. वहीं, सिक्किम की सिंगटम बाजार में बड़ी इलायची (Badi Elaichi) का नीलामी भाव 2 अप्रैल को 1650 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. वहीं, सिक्किम के गंगटोक बाजार में बड़ी इलायची का नीलामी भाव 1550 रुपये प्रति किलो और सिलीगुड़ी में 1800 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है.

Cardamom auction Rates

वायदा बाजार में भी चढ़ा इलायची का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी इलायची का वायदा भाव आज 6 अप्रैल को 70 रुपये चढ़कर 2581 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंचा. सुबह बाजार खुलने पर इलायची का भाव 2550 रुपये प्रति किलो पर खुला था, जो दोपहर को और चढ़ गया है. वहीं, बीते दिन भाव 2511 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. एक्सपर्ट का मानना है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संघर्ष के चलते इलायची के वायदा भाव में अभी और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है.

क्यों बढ़ा घरेलू और वैश्विक बाजार में इलायची का भाव

घरेलू कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ ही वैश्विक बाजार में भी छोटी और बड़ी इलायची के भाव में तेज बदलाव देखा गया है. कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह उत्पादन में कमी और मौसम का असर माना जा रहा है. प्रमुख उत्पादक देश ग्वाटेमाला में कम उत्पादन के चलते वैश्विक मांग पूरी नहीं होने से कीमतों में तेज उछाल देखा जा रही है. वहीं, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष भी वैश्विक और घरेलू बाजार में कीमतों में बदलाव का बड़ा कारण बनकर उभरा है.

घरेलू बाजार में कीमतों में उछाल की वजह दक्षिण भारत के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में अनियमित बारिश, तापमान में उतार-चढ़ाव और कीट-रोगों के प्रकोप से फसल प्रभावित हुई है. इसके अलावा निर्यात मांग में भी सुधार हुआ है, जिससे घरेलू बाजार में सप्लाई कम पड़ रही है और कीमतों में तेजी बनी हुई है.

इलायची उत्पादन, बुवाई और कमाई की संभावनाएं

बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि इस सीजन में इलायची का कुल उत्पादन पिछले वर्षों के मुकाबले कम रहने का अनुमान है. इसी कारण कई किसानों ने जोखिम को देखते हुए खेती का रकबा भी कम किया है. हालांकि, अब बढ़ती कीमतों को देखते हुए आने वाले सीजन में किसान फिर से इलायची की खेती करने की योजना बना रहे हैं. दाम बढ़ने से किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है. जहां पहले उन्हें लागत निकालना मुश्किल हो रहा था, वहीं अब बेहतर रेट मिलने से उनकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम सामान्य रहा और बाजार में मांग बनी रही, तो इलायची किसानों के लिए यह सीजन काफी लाभदायक साबित हो सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

ज्ञान का सम्मान क्विज

तरबूज की खेती किस सीजन में की जाती है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
विटामिन सी
विजेताओं के नाम
राजेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश

लेटेस्ट न्यूज़

Cardamom Prices Massive Surge In Domestic And Global Markets Due To West Asia Conflict Intensifies Volatility And High Demand

भारी उछाल के साथ इलायची का भाव 2.60 लाख के पार, पश्चिम एशिया संघर्ष से घरेलू-वैश्विक कीमतों में हलचल

Punjab Crop Loss Cm Mann Orders Special Survey

CM मान ने विशेष गिरदावरी का दिया आदेश, गेहूं के साथ बागवानी भी चौपट.. तुरंत मुआवजे की उठी मांग

Gympie Gympie Suicide Plant World Most Painful Plant Toxic Sting Effects Australia 2026

दुनिया का सबसे दर्दनाक पौधा: एक बार छू लिया तो महीनों तक नहीं जाता दर्द, वैज्ञानिक भी बता चुके हैं जानलेवा

Haryana Wheat Purchase Conditions Opposition Allegations Tractor Number Plates Gate Passes And Three Guarantor Were Imposed To Facilitate Fraud

ट्रैक्टर नंबर प्लेट, गेट पास, 3 गारंटर जैसी शर्तें घोटाला करने के लिए लगाईं गईं, आरोपों पर सीएम ने दिया जवाब

Egg Shelf Life Egg Safe Storage Tips Identifying Real And Fake Eggs

गर्मी के मौसम में भी खराब नहीं होंगे अंडे! 5 हफ्ते तक रहेंगे तरोताजा.. केवल इस तरह करें स्टोर

Wheat Purchase Dates In Madhya Pradesh Government Into Action Mode Over Delays In Wheat Procurement Jute Sacks And Foodgrain Storage

गेहूं खरीद में देरी पर एक्शन मोड में आई सरकार, जूट बोरा और खाद्यान्न स्टोरेज व्यवस्था पर नए निर्देश जारी