रूफटॉप सोलर लगाने पर 78 हजार की सब्सिडी पाएं, मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन करें

सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी देने का ऐलान किया है. यह राशि सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगी.

धीरज पांडेय
नोएडा | Updated On: 1 Jul, 2025 | 06:40 PM

सरकार ने आम लोगों के बिजली बिल को कम करने और पर्यावरण को साफ रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब अगर आप अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगवाते हैं तो सरकार आपको इसके लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (MPUVNL) के एमडी अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि इस योजना से लोगों को न सिर्फ बिजली बिल से राहत मिलेगी, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी योगदान दे सकेंगे.

3 किलोवाट सोलर सिस्टम पर 78 हजार की सरकारी सब्सिडी

मध्य प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के मुताबिक, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट तक का सोलर सिस्टम लगवाने पर सब्सिडी मिलती है. पहले 2 किलोवाट तक के सिस्टम के लिए प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये और तीसरे किलोवाट पर 18 हजार रुपये मिलते हैं. यानी कुल मिलाकर 78 हजार रुपये तक की सहायता केंद्र सरकार देती है. यह राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.

मुफ्त बिजली योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत जगह जगह पर कैंप और शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पर जाकर किसान और ग्रामीण पीएम सूर्य घर योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदक अपने जिले के किसी भी पंजीकृत वेंडर का चयन कर सकते हैं, जो उनके घर पर पैनल सिस्टम लगाएगा. पूरे प्रदेश में 850 से ज्यादा अधिकृत वेंडर इस काम में लगे हैं. इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आसान है और कोई भी किसान या आम नागरिक इसमें हिस्सा ले सकता है.

क्यों फायदेमंद है सोलर सिस्टम

एमडी अमनवीर सिंह बैंस के अनुसार, इस योजना से लोगों की ग्रिड पर निर्भरता कम होगी. इसके अलावा, दिन के समय सस्ती और साफ बिजली मिलेगी. यही नहीं, छत पर लगाए गए सोलर सिस्टम का खर्च 5 से 6 साल में निकल आता है और उसके बाद मिलने वाली बिजली पूरी तरह से मुफ्त होती है. इसके अलावा, पर्यावरण की रक्षा और कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी यह सिस्टम मदद करता है.

हर जिले में चल रही जागरूकता मुहिम

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (MPUVNL) और CEEW मिलकर पूरे प्रदेश में लोगों को सोलर पैनल योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं. अब तक प्रदेश के 5 संभागों में जागरूकता कैंप आयोजित की जा चुकी हैं. जुलाई और अगस्त में भी कई नए कैंप आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा, सोलर जागरूकता वैन अभियान भी बीते 110 दिनों से लगातार चल रहा है. इस वैन के जरिए कई जिलों में जाकर लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है और उन्हें आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

2030 तक का बड़ा लक्ष्य

प्रदेश की नई अक्षय ऊर्जा नीति 2025 के तहत लक्ष्य है कि 2030 तक बिजली की खपत में 50 प्रतिशत हिस्सा अक्षय ऊर्जा स्रोतों से आए. इसके लिए चरणबद्ध योजना बनाई गई है, जिससे रोजगार के भी 50 हजार से ज्यादा अवसर तैयार होंगे. सरकार इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है और आम लोगों की भागीदारी को प्राथमिकता दे रही है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 1 Jul, 2025 | 06:23 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

दूध उत्पादन में कौन सा राज्य सबसे आगे है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
जायद सीजन.
विजेताओं के नाम
रजनीश जाट, नासिराबाद, अजमेर राजस्थान.

लेटेस्ट न्यूज़

Cai Increases Cotton Production Target Expects Production 324 Lakh Bales

CAI ने बढ़ाया कपास उत्पादन का टारगेट, 324 लाख गांठ प्रोडक्शन की उम्मीद.. जानें किस राज्य में कितनी होगी पैदावार

Udhampur Apple Farmer Success Story Government Subsidy High Density Farming

सरकारी मदद से बदली किसान की जिंदगी.. 1 साल में शुरू किया सेब का उत्पादन, छोटी जमीन को बना दी सोने की खान!

Farmers Big Smart Gif Raisen Krishi Mahotsav In Madhya Pradesh Now Mobile Tell How Much Fertilizer Apply In Field

अब मोबाइल बताएगा खेत में कितनी खाद डालें, रायसेन कृषि महोत्सव में किसानों को मिला बड़ा स्मार्ट तोहफा

Farmer Id Is Mandatory In Up Farmer Id Is Important For Msp Crops Purchased At Msp

यूपी में Farmer ID अनिवार्य, इसके बगैर नहीं मिलेगा MSP का लाभ! पीएम किसान के लिए भी जरूरी

Rajasthan Rain Has Destroyed Crops Like Isabgol Cumin Wheat And Mustard

राजस्थान में बारिश से इसाबगोल, जीरा, गेहूं और मक्का की फसल चौपट, पैदावार में भी गिरावट.. कब मिलेगा मुआवजा ?

Fertilizer Subsidy Approval Union Cabinet Has Approved The Nutrient Based Fertilizer Subsidy Rates For Kharif 2026

किसानों के हित में बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में मिलेगी भरपूर खाद.. सरकार ने इन उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाई